JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

प्रथम कोटि अभिक्रिया की बलगतिकी , प्रथम कोटि अभिक्रिया , अर्द्धआयु (t1/2) , उदाहरण , first order reaction in hindi

प्रथम कोटि अभिक्रिया की बलगतिकी :

प्रथम कोटि अभिक्रिया (first order reaction) : ऐसी अभिक्रिया जिसमे अभिक्रिया का वेग अभिकारक की सांद्रता के प्रथम घात के समानुपाती हो प्रथम कोटि अभिक्रिया कहलाती है।

प्रथम कोटि अभिक्रिया की अवकलित व समाकलित वेग समीकरण :-

A → product (उत्पाद)

t = 0 समय पर → a → 0

t समय पर → (a- x) → x

अभिक्रिया वेग = -d[A]/dt = -d(a-x)/dt = +d[x]/dt ∝ (a – x)

∝ का चिन्ह हटाने पर

dx/dt =K1(a-x)1

dx/(a-x) = K1dt (समीकरण-1)

समीकरण-1 प्रथम कोटि की अभिक्रिया की अवकलित वेग समीकरण है।

समीकरण 1 का समाकलन करने पर –

∫dx/(a-x) = K1∫dt

-ln (a – x) = K1t + C (समीकरण 2)

यहाँ C समाकलन स्थिरांक है इसका मान ज्ञात करने के लिए प्रारंभिक दशाएं आरोपित करने पर –

t = 0 समय पर x = 0 अत: C = -ln a होगा।

C = -ln a समीकरण-2 में रखने पर

-ln (a – x) = K1t -ln a

ln a – ln (a – x) = K1t

K1t = ln a/(a-x)  (समीकरण-3)

K= 1/t[ln a/(a-x)]   (समीकरण-4)

log10 में परिवर्तित करने पर –

K= 2.303/t[log a/(a-x)]  (समीकरण-5)

समीकरण-5 प्रथम कोटि अभिक्रिया की समाकलित वेग समीकरण है।

अर्द्धआयु (t1/2) : प्रथम कोटि अभिक्रिया की समाकलित वेग समीकरण से –

t = 2.303/K1[log a/(a-x)]

माना अभिक्रिया की प्रारंभिक सांद्रता = a मोल/लीटर हो तो t1/2 समय पर इसकी सांद्रता (a-x) = a/2 मोल/लीटर होगी।

अत: उपरोक्त समीकरण में t = t1/2 व (a-x) = a/2 रखने पर –

t1/2 = 2.303/K1[log a/a/2]

t1/2 = 2.303/K1[log 2]

t1/2 = 0.693/K1  (समीकरण-6)

समीकरण-6 से अभिक्रिया की अर्द्ध आयु ज्ञात कर सकते है अत: इससे स्पष्ट है , प्रथम कोटि अभिक्रिया की अर्द्ध आयु काल अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता पर निर्भर नहीं करता है।

वेग स्थिरांक की इकाई = सेकंड-1

प्रथम कोटि अभिक्रिया के उदाहरण :

  1. रेडियो एक्टिव विघटन की अभिक्रिया प्रथम कोटि की होती है।

88Ra226 → 86Rn222 + 2He4

  1. एजो आइसो प्रोपेन का उष्मीय अपघटन प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।
  2. NH4NO2के जलीय विलयन का अपघटन प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।

NH4NO2 → N2 + 2H2O

प्रश्न 1 : एक प्रथम कोटि अभिक्रिया के वेग स्थिरांक का मान 1.15 x 10-3 sec-1 है। इस अभिक्रिया में अभिकारको की मात्रा 5 ग्राम से घटकर 3 ग्राम होने में कितना समय लगेगा।

उत्तर :

K= 1.15 x 10-3 sec-1

a = 5 gm

(a-x) = 3 gm

समीकरण K= 2.303/t[log a/(a-x)] से –

t = 2.303/K1[log a/(a-x)]

मान रखने पर और हल करने पर –

t = 444 सेकंड

प्रश्न 2 : SO2Cl2 को अपनी प्रारंभिक मात्रा से आधी मात्रा वियोजित होने 60 मिनट का समय लगता है , यदि अभिक्रिया प्रथम कोटि की है तो इसके वेग स्थिरांक का मान ज्ञात करो ?

उत्तर : t1/2 = 60 मिनट = 3600 सेकंड

K= ?

t1/2 = 0.693/K

K1 = 0.693/t1/2

K= 1.92 x 10-4 sec

प्रश्न 3 : दर्शाइए की प्रथम कोटि अभिक्रिया में 99.9% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगा समय उसकी अर्द्ध आयु की तुलना में लगभग 10 गुना होता है।

उत्तर :  99.9% अभिक्रिया में लगा समय –

a = 100

(a – x) = 100 – 99.9 = 0.1

प्रथम कोटि अभिक्रिया की समाकलित वेग समीकरण से –

t = 2.303/K1[log a/(a-x)]

t99.9% = 2.303/K1 log(100/0.1)

t99.9% = 6.909/K(समीकरण-1)

अर्द्ध आयु (50% पूर्ण होने में लगा समय) :

a = 100

(a-x) = (100-50) = 50

t1/2 = 2.303/k1 log(100/50)

t1/2 = 2.303/k1 log(2)

t1/2 = 2.303/k1 x 0.3010

t1/2 = 0.93/k(समीकरण-2)

समीकरण-1 में समीकरण 2 का भाग देने पर –

t99.9% = 10 x t1/2 इतिसिद्धम

प्रश्न 4 : एक प्रथम कोटि अभिक्रिया में 30% वियोजित होने में 40 मिनट लगते है।  इस अभिक्रिया की अर्द्ध आयु की गणना कीजिये।

उत्तर : a = 100

(a-x) = 100-30 = 70%

t1/2 = ?

t = 40 मिनट

k= ?

प्रथम कोटि की समाकलित वेग समीकरण से –

K1 = 2.303/40 log(100/70)

K1 = 2.303 x 0.16/40

अर्द्ध आयु (t1/2) ज्ञात करना –

t1/2 = 0.693/K

t1/2 =  77.7 मिनट

प्रश्न 5  : एक शून्य कोटि अभिक्रिया में 30% वियोजित होने में 40 मिनट लगते है।  इस अभिक्रिया की अर्द्ध आयु की गणना कीजिये।

उत्तर :

a = 100 मिनट

x = 30

t = 40 मिनट

K0 = ?

t1/2 = ?

शून्य कोटि अभिक्रिया की समाकलित वेग समीकरण से –

K0 = x/t

K0 = 30/40 = 0.75

अर्द्ध आयु (t1/2) ज्ञात करना –

t1/2 = a/2K0

t1/2 = 66.6 मिनट

प्रश्न 6 : C14 के रेडिओ सक्रीय क्षय की अर्द्ध आयु 5730 वर्ष है।  एक पुरात्व कलाकृति की लकड़ी के नमूने में जीवित वृक्ष की तुलना में 80% C14 उपस्थित है , इस नमूने की आयु का परिकलन कीजिये।

उत्तर : t1/2 =  5730 वर्ष

K1 = 0.693/t1/2

K1 = 0.693/5730 वर्ष-1

a = 100

(a-x) = 80

t = ?

प्रथम कोटि की समाकलित वेग समीकरण से –

t = 2.303/K[log a/(a-x)]

मान रखकर हल करने पर

t = 1847 वर्ष।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now