JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Biology

सौफ (Fennel in hindi) , botanical name : Foeniculum vulgare , सौफ पादप की बाह्य आकारिकी , महत्व

(Fennel in hindi) सौफ :

botanical name : Foeniculum vulgare
कुल : Apiaceae या Umielliperal
उपयोगी भाग : Cremocarp फल

उत्पत्ति तथा उत्पादक देश

  • प्राचीन स्रोतों के अनुसार सौफ की उत्पत्ति भूमध्य सागरीय क्षेत्र से हुई है।
  • सौफ को सामान्यत: भारत , मिश्र , मोरक्को , चीन तथा अन्य देशो में उगाया जाता है।
  • भारत में सौफ को सामान्यतया राजस्थान , गुजरात , महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश तथा कर्नाटक में बोया जाता है।

सौफ पादप की बाह्य आकारिकी

  • सौफ का पादप तीव्र गंध वाला काफी लम्बा , शाखीय पादप या अर्द्ध शुष्क पादप होता है , यह पादप सामान्यतया शाखित पाया जाता है।
  • इस पादप की पत्तियां कई खण्डो में विभाजित रहती है अर्थात द्विसंयुक्त प्रकार की पायी जाती है , पत्तियों का पर्नाधार काफी चौड़ा होता है।
  • पुष्प क्रम संयुक्त छत्रक प्रकार का होता है।
  • उपरोक्त पुष्पक्रम में सामान्यतया असंख्य छोटे छोटे पीले रंग के पुष्प पाए जाते है।
  • फल अण्डाकार होता है जिसका सामान्य रंग हरा होता है , फल की सतह धारीदार होती है तथा ऐसा फल त्रिमोकार्क कहलाता है तथा यह फल भिदुर फल का एक प्रकार है।
  • ऐसा फल मुख्यतः दो भागो में विभाजित होता है तथा प्रत्येक भाग Mericarp के नाम से जाना जाता है।
  • फल की सतह पर पायी जाने वाली धारियों की संख्या पांच पायी जाती है अर्थात धारियों की संख्या निश्चित होती है।
  • सौफ के फल में कुछ सुगंध तेल पाए जाते है जो एक से 06% होते है तथा यह प्रमुखत Anethol तथा Fenchone कहलाते है , इसके अतिरिक्त इस फल में 12 से 18% अशुष्कन तेल पाया जाता है। तथा इस प्रकार का तेल स्थिर प्रकृति का होता है।
  • सौफ की खेती सामान्यतया शीत ऋतू में की जाती है।

सौफ का आर्थिक महत्व

  • सौफ के फलो का उपयोग सामान्यत: मसालों के रूप में , अचार , बिस्कुट तथा अन्य उत्पादों के निर्माण में किया जाता है।
  • सौफ के फल में पाए जाने वाले सुगंध तेल का सामान्यत: उपयोग साबुन , औषधि तथा पेय पदार्थो को सुगन्धित करने हेतु उपयोग किया जाता है।
  • सौफ वातहर तथा उद्दीपक होते है।
  • सौफ को शिशुओ में सामान्यत: उधरशुल तथा हुक कृमि के उपचार हेतु उपयोग किया जाता है।
  • सौफ को चबाने हेतु तथा घटिया / खड़िया जैसे रोग में भी उपयोग किया जाता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

1 month ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

1 month ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

3 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

3 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

3 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

3 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now