हिंदी माध्यम नोट्स
धातु , अधातु , उपधातु , ठोस , द्रव , गैस , रसायन विज्ञान , पदार्थ का वर्गीकरण , elements and non elements in hindi
पदार्थ या द्रव्य : जो वस्तु स्थान घेरती है और जिसका द्रव्यमान होता है , पदार्थ या द्रव्य कहलाती है।
पदार्थ का वर्गीकरण :-
पदार्थ को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है –
- भौतिक पदार्थ
- रासायनिक पदार्थ
- ठोस पदार्थ
- द्रव
- गैस
द्रव्य (पदार्थ) का भौतिक वर्गीकरण
द्रव्य (पदार्थ) का रासायनिक वर्गीकरण
- तत्व : वे पदार्थ जिनमें एक ही प्रकार के परमाणु उपस्थित होते है तत्व कहते है या एक ही प्रकार के कणों से बने वे पदार्थ जिन्हें किसी भी रासायनिक और भौतिक प्रक्रम द्वारा तोडा नहीं जा सकता है तत्व कहलाते है। तत्वों में दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु मिलकर अणु के रूप में कणों का निर्माण करते है।
- यौगिक : वे पदार्थ जो दो या दो से अधिक प्रकार के तत्वों के संयोजन से बनते है और ये तत्व भारानुसार एक निश्चित अनुपात में जुड़े होते है , यौगिक कहलाते है। भिन्न भिन्न तत्वों के दो या दो से अधिक परमाणु रासायनिक बन्धो द्वारा संयोजित होकर यौगिक का एक अणु बनाते है। यौगिक के विभिन्न तत्वों का भार एक निश्चित अनुपात में होता है।
नोट : यौगिक के घटकों को भौतिक विधियों द्वारा सरल पदार्थो में विभक्त नहीं किया जा सकता है।
2. मिश्रण : वे पदार्थ जो दो या दो से अधिक पदार्थ (यौगिक) से मिलकर बनते है , मिश्रण कहलाते है। मिश्रण में तत्व /यौगिक किसी भी अनुपात में संयुग्मित हो सकते है।
-
समांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसमें घटक एक दूसरे में पूर्णतया मिश्रित होते है , समांगी मिश्रण कहलाते है। इसमें सम्पूर्ण मिश्रण का संगठन एक ही होता है , समांगी मिश्रण के घटकों को भौतिक विधियों द्वारा नहीं देखा जा सकता है। उदाहरण : नमक का जल में विलयन , वायु में विभिन्न गैसों का मिश्रण।
-
विसमांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसमें पदार्थ एक दूसरे में पूर्णतया मिश्रित नहीं होते , विसमांगी मिश्रण कहलाता है। उदाहरण : अनाज में कंकड़ आदि।
तत्व के प्रकार
-
धातु : इनके गलनांक व क्वथनांक उच्च होते है , ये विद्युत व ऊष्मा के सुचालक होते है , ये आघातवर्धनीय और तन्य होते है। ये इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन का निर्माण करते है अत: इन्हें धन विद्युती तत्व भी कहा जाता है , इनमें धात्विक चमक होती है , ये कठोर होते है , अपवाद : मर्करी (पारा)
-
अधातु : ये ठोस , द्रव व गैस अवस्था में पायी जाती है , ये आघातवर्धनीय व तन्यता का गुण प्रदर्शित नही करती है।
-
उपधातु : वे तत्व जिसमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते है वे उपधातु कहलाते है।
tag English : elements and non elements in hindi ?
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…