JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Physics

स्थिर वैद्युत साम्यावस्था electrostatic equilibrium meaning in hindi and problems , स्थायी संतुलन

स्थायी संतुलन , अस्थायी अथवा उदासीन सन्तुलन स्थिर वैद्युत साम्यावस्था electrostatic equilibrium meaning in hindi and problems किसे कहते है ? सूत्र , परिभाषा क्या है ?

स्थिर वैद्युत साम्यावस्था (electrostatic equilibrium)  : वह बिंदु जहाँ आवेशित कण पर परिणामी बल शून्य हो जाता है , उस बिन्दु को साम्यावस्था या सन्तुलन अवस्था कहलाती है।

अस्थायी संतुलन : यदि आवेश को थोडा विस्थापित करने पर यह उसी साम्यावस्था पर न आये व माध्य स्थिति से दूर चला जाए तो यह संतुलन अस्थायी कहलाता है।

अस्थायी संतुलन के लिए शर्तें –

स्थितिज ऊर्जा (U) = अधिकतम

d2U/dx2 = ऋणात्मक

स्थायी संतुलन : यदि आवेश को थोड़ा विस्थापित करने पर यह पुनः उसी साम्यावस्था पर आने की कोशिश करे तो यह स्थायी संतुलन कहलाता है।

स्थितिज ऊर्जा (U) = न्यूनतम

d2U/dx2 = धनात्मक

उदासीन साम्यावस्था : यदि आवेश को अल्प दूरी तक विस्थापित किया जाए और यह फिर भी साम्यावस्था में रहे तो इस स्थिति को उदासीन साम्यावस्था कहते है।

स्थितिज ऊर्जा (U) = नियत (constant)

d2U/dx2 = 0

प्रश्न : दो बिन्दुवत आवेश Q1 व Q2 है , इन दोनों की प्रकृति समान है एवं प्रत्येक आवेश का द्रव्यमान m है को इस प्रकार रखा जाता है कि गुरुत्वाकर्षण बल एवं वैद्युत प्रतिकर्षण बल को संतुलित कर देता है।

क्या वे स्थायी साम्यावस्था में है ? और यदि नहीं तो साम्यावस्था की प्रकृति क्या है ?

उत्तर : Q1 व Q2 दोनों आवेश समान प्रकृति के है अत: दोनों के मध्य कार्यरत प्रतिकर्षण बल का मान = KQ1Q2/r2

Q1 व Q2 दोनों आवेशों का द्रव्यमान m है अत: इन पर कार्यरत गुरुत्वाकर्षण बल का मान = Gm2/r2

प्रशनानुसार KQ1Q2/r2 = Gm2/r2

दूरी पर अनिर्भर आवेश हमेशा साम्यावस्था में रहेंगे। यदि अब दूरी बढ़ा या घटा दी जाए तो साम्यावस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा अत: यह उदासीन साम्यावस्था है।

प्रश्न : एक छड को रगड़ने पर उस पर 8.0 x 10-7 कूलाम ऋण आवेश उत्पन्न होता है। छड़ पर कितने इलेक्ट्रॉन अधिक एकत्र हो गए ? छड के द्रव्यमान में कितनी वृद्धि हुई है ?

उत्तर : माना छड पर 8.0 x 10-7 कूलाम आवेश उत्पन्न होने से n इलेक्ट्रॉन एकत्र हो गए है , अत:

सूत्र q = ne

q = 8.0 x 10-7 कूलाम

n = ?

e = इलेक्ट्रॉन पर आवेश = 1.6 x 10-19 कूलाम

सूत्र में मान रख कर हल करने पर –

8.0 x 10-7 = n x 1.6 x 10-19

n = 8.0 x 10-7/1.6 x 10-19

n = 5 x 1012 इलेक्ट्रॉन एकत्र हो गए है।

छड के द्रव्यमान में वृद्धि = m.n

जहाँ m = इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान = 9.1 x 10-31 Kg

छड के द्रव्यमान में वृद्धि = 9.1 x 10-31 Kg x 5 x 1012 

छड के द्रव्यमान में वृद्धि = 4.55 x 10-18 Kg

प्रश्न : किसी वस्तु पर 6.4 x 10-17 कूलाम का धनात्मक आवेश है , बताइये उस वस्तु पर कितने इलेक्ट्रोनों की कमी या अधिकता है ?

उत्तर : चूँकि वस्तु पर धनात्मक आवेश है , अत: उस पर इलेक्ट्रोनों की कमी होगी।

आवेश q = ne

यहाँ n = इलेक्ट्रोनों की संख्या

q = 6.4 x 10-17 कूलाम

e = इलेक्ट्रॉन पर आवेश = 1.6 x 10-19 कूलाम

ज्ञात करना है n = इलेक्ट्रोनों की संख्या ?

q = ne

n = q/e

n = 6.4 x 10-17/1.6 x 10-19 

n = 4 x 10

अत: वस्तु पर 400 इलेक्ट्रॉनों की कमी हुई है।

Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

3 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

3 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now