हिंदी माध्यम नोट्स
दूरी और विस्थापन क्या है , परिभाषा , उदाहरण ,अन्तर distance and displacement in hindi दूरी और विस्थापन में अंतर
यहाँ हम यही अध्ययन करेंगे की दूरी और विस्थापन क्या है और इनमें क्या अंतर है।
दूरी (distance)
मान लीजिये कोई व्यक्ति 6 किलोमीटर उत्तर में चलता है और फिर पश्चिम की तरफ घूम जाता है और 4 किलोमीटर चलता है। अब बताएं की वह व्यक्ति कुल कितनी दूर चला = 6 + 4 = 10 किलोमीटर।
यही 10 किलोमीटर दूरी कहलाती है।
दूरी की परिभाषा : ” किसी वस्तु या व्यक्ति द्वारा तय की गयी या चली गयी कुल पथ की लम्बाई को दुरी कहते है।”
दूरी का मान अन्तिम एक प्रारंभिक स्थिति के अलावा पथ पर भी निर्भर करता है।
यदि कोई व्यक्ति अपनी मंजिल पर 15 किलोमीटर चलकर पंहुचता है और उस मंजिल तक पहुँचने का दूसरा मार्ग 10 किलोमीटर का भी है तो भी व्यक्ति द्वारा तय की गयी दूरी 15 किलोमीटर होगी क्योंकि व्यक्ति ने 15 किलोमीटर वाला पथ तय किया है या व्यक्ति 15 किलोमीटर चला है चाहे वह पथ छोटा हो या बड़ा। अगर व्यक्ति 15 किलोमीटर वाला पथ छोड़कर 10 किलोमीटर वाला पथ अनुसरण करता तो व्यक्ति द्वारा तय की गयी दूरी का मान 10 किलोमीटर होता।
इसलिए दूरी प्रारंभिक व अन्तिम स्थिति के साथ साथ पथ पर भी निर्भर करता है जिसका अनुसरण किया गया है।
दूरी का M.K.S पद्धति में मात्रक ‘मीटर’ होता है , इसके अलावा दूरी को किलोमीटर आदि में भी मापा जाता है।
विस्थापन (displacement)
दूरी और विस्थापन में अन्तर
गति
विराम और गति- यदि किसी वस्तु की स्थिति किसी स्थिर वस्तु के सापेक्ष समय के साथ बदलती रहती है, तो उसे गति अवस्था में कही जाती है, जैसे- चलती ट्रेन जो बिजली पोल या पटरी के किनारे स्थित पेड़-पौधे के सापेक्ष अपनी स्थिति बदलती रहती है। समय के साथ स्थिर वस्तु के सापेक्ष स्थिति नहीं बदलने पर उसे विराम अवस्था कही जाती है।
दूरी– वस्तु द्वारा किसी समय-अन्तराल में तय किए गए मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई को दूरी कहते हैं। यह एक अदिश राशि है। यह सदैव धनात्मक होती है।
विस्थापन– वस्तु की अंतिम स्थिति तथा प्रारंभिक स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है। विस्थापन एक सदिश राशि है, इसमें परिमाण एवं दिशा दोनों होते हैं। विस्थापन का मान धनात्मक, ऋणात्मक या शुन्य कुछ भी हो सकता है।
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…