हिंदी माध्यम नोट्स
पाचक एंजाइम एवं पाचन क्या है , परिभाषा , पचित भोजन का अवशोषण , स्वांगीकरण , विकार
(digestive enzyme in hindi) पाचक एंजाइम एवं पाचन : मानव में पाचन की क्रिया दो चरणों में पूर्ण होती है –
- यांत्रिक क्रिया : मुखगुहिका एवं आमाशय में यान्त्रिक क्रिया द्वारा भोजन को छोटे छोटे टुकड़ो में तोडा जाता है |
- रासायनिक क्रिया : भोजन के जटिल अणुओं को सरल अणुओं में बदला जाता है , यह क्रिया एन्जाइमो के द्वारा सम्पन्न होती है इन्हें पाचक एंजाइम कहते है |
अन्तग्रहण : अंन्तग्रहण मुख में भोजन को दांतों द्वारा काटकर व चबाकर जीभ की सहायता से बार बार घुमाकर तथा लार मिलाकर अर्द्ध ठोस कर लिया जाता है जिसे बोल्स कहते है | बोल्स ग्रसनी से होता हुआ ग्रसिका में प्रवेश करता है इसे निगलना कहते है | ग्रसिका की भित्ति में क्रमाकुंचन गति द्वारा भोजन को आमाशय में पहुँचाया जाता है |
- मुख गुहा में पाचन : मुखगुहा में लार स्त्रवित होती है जिसमें एमाइलेज पाचक एंजाइम पाया जाता है जो स्टार्च पर किया जाता है |
- आमाशय में पाचन : आमाशय में जठर रस व HCl स्त्रवित होता है , HCl निष्क्रिय पेप्सिनोजन को सक्रीय पेप्सिन में बदलता है तथा भोजन में उपस्थित जीवाणुओं को नष्ट करता है | जठर रस में उपस्थित पेप्सिन प्रोटीन पर क्रिया करता है |
आमाशय में पचित भोजन काइम कहलाता है |
- छोटी आंत्र में पाचन : छोटी आंत्र में पित्ताशय से पित्त रस व अग्नाशय से अग्नाशयी रस आता है , पित्तरस वसा के पायसीकरण में सहायक होता है |
अग्नाशयी रस में ट्रिप्सिन , काइमोट्रिप्सिन , लाइपेज , सुक्रेस , लेक्टोस , माल्टोस , एमिनो , पेप्टीडेस , डाइ पेप्टाडेस , इ लैक्टेस , एन्टरोकाइनेज , पेप्टीकेस आदि एंजाइम पाये जाते है जो भोजन के पाचन में क्रिया करते है |
पचित भोजन का अवशोषण : पचे हुए खाद्य पदार्थो विटामिन , लवण , जल की मात्रा की उपकला कोशिकाओं के माध्यम से रुधिर में स्थानान्तरण को अवशोषण कहते है | बड़ी मात्रा की भित्ति में लारडोरसांकुर उपस्थित होते है , जिससे अवशोषण क्षमता हजार गुना बढ़ जाती है |
- मोनोसेकेराइडस व एमीनो अम्ल का अवशोषण : एमिनो अम्ल एवं ग्लूकोज का अवशोषण सक्रीय अभिगमन द्वारा रुधिर में होता है | अभिगमन हेतु ऊर्जा , सोडियम , सहअभिगमन द्वारा प्राप्त होती है | सोडियम आयनों की कमी होने पर ग्लूकोज एवं एमिनो अम्ल के अणु भी साथ साथ परिवहित हो जाते है | यह क्रिया रासायनिक प्रवणता के कारण होती है इसे सोडियम सहअभिगमन प्रक्रिया कहते है |
- वसा का अवशोषण : वसा का अवशोषण मोनोग्लिसराइड व कोलेस्ट्रोल के रूप में होता है | वसा के साथ पित्त लवण जटिल संरचना मिसेल बनाती है , मिसेल रसांकुरो के समीप जाती है | वसा कोशिकीय झिल्ली में घुलनशील होने के कारण कोशिका में विसरित हो जाती है | कोशिका में मोनोग्लिसरोइड अन्त:प्रद्रव्यी जालिका में प्रवेश करती है तथा नई ट्राइग्लिसराइड बनाती है जिसे प्रोटीन चारों ओर से घेर लेती है इसे काइलोमाइक्रोन कहते है | काइलोमाइक्रोन बाह्य कोशिका लयन द्वारा लसिका में विसरित हो जाती है |
- विटामिन व लवणों का अवशोषण : विटामीन व खनिज लवणों का अवशोषण सक्रीय व निष्क्रिय विधि द्वारा बिना पाचन के ही अवशोषित कर लिया जाता है तथा रुधिर में स्थानांतरित कर दिए जाते है |
स्वांगीकरण : अवशोषित भोजन रुधिर द्वारा कोशिका में पहुँचाया जाता है जहाँ ग्लूकोज , प्रोटीन व वसा से ऊर्जा उत्पन्न की जाती है | ऊर्जा को ATP के रूप में संग्रह कर लिया जाता है | शेष खाद्य पदार्थो को ग्लाइकोजन व वसा के रूप में संचय किया जाता है , इस प्रक्रिया को स्वांगीकरण कहते है |
पाचन का हार्मोनल नियंत्रण
- जठर रस स्त्रवण का नियंत्रण : आमाशय की भित्ति में उपस्थित कोशिकाएँ गोस्ट्रीन हार्मोन स्त्रवित करती है जो जठर रस के स्त्रवण को प्रेरित करता है | ग्रहणी की कोशिकाओं से सेक्रेटिन व एंटीग्रस्ट्रोन हार्मोन स्त्रवित होते है जो जठर रस के स्त्रवण को रोकने में सहायक है |
- अग्नाशयी रस का नियंत्रण : अग्नाशयी रस का नियन्त्रण सेक्रेटीन व एंटोग्रेस्ट्रोन हार्मोन के द्वारा होता है |
- पित्त रस का नियंत्रण : सेक्रेटीन हार्मोन यकृत को पित्त रस के स्त्रवण के लिए प्रेरित करता है जबकि कोलेसिस्टोकाइनिन पित्त रस के स्त्रवण को रोकने में सहायक है |
पाचन से सम्बन्धित विकार
- अल्प पोषण : जब लम्बे समय तक अर्थात अपर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध हो तो इसे अल्पपोषण कहते है |
- विशिष्ट न्यूनता : जब कोई पोषक तल पूर्णत: या कम मात्रा में उपस्थित हो तो इसे विशिष्ट न्यूनता कहते है | इससे निम्न रोग हो सकते है –
- कवाशीओरकॉर रोग : यह रोग प्रोटीन की अत्यधिक कमी के कारण होता है , इस रोग के निम्न लक्षण है –
- वजन कम होना
- चिडचिडापन व अरुचि होना
- त्वचा काली व खुरदरी होकर त्वचा फटने लगती है |
- शरीर में सुजन व पेट का आगे की ओर निकलना
- बाल पतले , कम व सफ़ेद हो जाते है |
- मैरास्मस या सुखा रोग : यह रोग बच्चो में प्रोटीन , वसा , या कार्बोहाइड्रेट की कमी से उत्पन्न होता है , इसके निम्न लक्षण है –
- बच्चे का वजन कम हो जाता है |
- चेहरा मुरझाया हुआ व झुर्रीयुक्त हो जाता है |
- आँखे धंस जाती है
- पेशियाँ पतली व टाँगे पतली हो जाती है
- भुजाओ की अस्थियाँ व पसलियाँ दिखाई देने लगती है |
- पीलिया : इस रोग में यकृत प्रवाहित होता है , त्वचा व आँखे पित्त वर्णको के जमा होने से पीली दिखने लगती है |
- वमन : आमाशय में संग्रहित भोजन का मुख से बाहर निकलने की क्रिया को वमन कहते है , यह प्रतिवर्ती क्रिया मेडुला में स्थित वमन केन्द्र से नियन्त्रित होती है |
- प्रवाहिका : यह रोग आंत्र की असामान्य गति व भोजन के अवशोषण की कमी के कारण होता है | इस रोग में रोगी अत्यधिक पतला मल त्याग करता है |
- कोष्ठ बद्धता / कब्ज : इस रोग में मल मलाशय में रुक जाता है तथा आंत्र की गतिशीलता अनियमित हो जाती है |
- अपच : इस रोग में भोजन पूरी तरह नहीं पचता है , यह एंजाइमो की कमी व्यग्रता , खाद्य विषाक्तता , अधिक भोजन ग्रहण करने एवं मसाले दार भोजन करने के कारण होता है |
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…