JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: 9th science

भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में दो अन्तर लिखिए। difference between physical change and chemical change in hindi

प्रश्न 29 : भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में दो अन्तर लिखिए।

उत्तर : भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन में निम्न अंतर होते है –
भौतिक परिवर्तन
रासायनिक परिवर्तन
1. भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के अणुओं की स्थिति परिवर्तित होती है लेकिन पदार्थ का रासायनिक संघटन अपरिवर्तित रहता है।
रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ का रासायनिक संघटन परिवर्तित हो जाता है और परिवर्तन के पश्चात् एक नए पदार्थ का निर्माण होता है।
2. भौतिक परिवर्तन के उदाहरण : पानी का जमना , बर्फ का पिघलना , ,मोम का पिघलना आदि। इन सब उदाहरण में पदार्थ के केवल भौतिक गुण परिवर्तित होते है जैसे अवस्था , रंग , आकार आदि लेकिन इनका रासायनिक संघटन समान बना रहता है।
रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण : कोयले का जलना , खाने का पाचन आदि।  इन सब उदाहरण में हम पाते है कि पदार्थ के रासायनिक संघटन में पूर्ण रूप से परिवर्तन आ जाता है जिससे इस परिवर्तन के बाद हमें एक नए पदार्थ की प्राप्ति होती है जैसे कोयले के जलने के बाद राख आदि।
3. इस प्रकार का परिवर्तन उत्क्रमणीय प्रकृति का होता है अर्थात प्रक्रिया को उल्टा करने पर वास्तविक पदार्थ पुनः प्राप्त किया जा सकता है जैसे : बर्फ का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है।
इस परिवर्तन के बाद प्राप्त जल को पुनः ठंडा करके बर्फ में बदला जा सकता है , अत: यह परिवर्तन उत्क्रमणीय प्रकृति का होता है।
यह परिवर्तन अनुत्क्रमणीय प्रकृति का होता है अर्थात प्रक्रिया को उल्टा करने पुनः वास्तविक पदार्थ को प्राप्त नहीं किया जा सकता है क्यूंकि इस प्रकार के परिवर्तन के पश्चात एक नए पदार्थ का निर्माण होता है , और इस नए पदार्थ से पुनः मूल पदार्थ को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।  उदाहरण : कोयले को जलाकर राख बनती है जो रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है , अब राख से पुनः कोयला प्राप्त नहीं किया जा सकता है अत: यह परिवर्तन अनुत्क्रमणीय प्रकृति का होता है।
4. भौतिक परिवर्तन के बाद नए पदार्थ का निर्माण नहीं होता है।
रासायनिक परिवर्तन के फलस्वरूप नए पदार्थ का निर्माण होता है।
5. इस प्रकार का परिवर्तन अस्थायी प्रकार का होता है।
यह परिवर्तन स्थायी प्रकार का होता है।
6. भौतिक परिवर्तन के दौरान किसी प्रकार की कोई ऊर्जा उत्पन्न नहीं होती है।
रासायनिक परिवर्तन के दौरान ऊर्जा उत्पन्न होती है जैसे ऊष्मा ऊर्जा , प्रकाश ऊर्जा , विकिरण आदि।
7. भौतिक परिवर्तन के कारण पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है। जैसे आकार , रंग आदि।
रासायनिक परिवर्तन के कारण पदार्थ के रासायनिक गुणों में परिवर्तन होता है जैसे पदार्थ का संघटन आदि।

tag in English : difference between physical change and chemical change in hindi ?

Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now