दीन-ए-इलाही किसने प्रारंभ किया deen e ilahi was created by in hindi दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना किसने की थी

deen e ilahi was created by in hindi started दीन-ए-इलाही किसने प्रारंभ किया दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना किसने की थी  ?

प्रश्न :  ‘दीन-ए-इलाही‘ एक नया धर्म निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू किया गया था?
(अ) हुमायूं (ब) जहांगीर
(स) अकबर (द) शाहजहा
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
‘दीन-ए-इलाही‘ नामक एक नया धर्म अकबर द्वारा शुरू किया गया था। इसके प्रथम अनुयायी बीरबल थे। सभी धर्मों के सारसंग्रह के रूप में अकबर द्वारा 1582 ई. में दीन-ए-इलाही (दैवीय एकेश्वरवाद) का प्रवर्तन किया गया। अबुल फजल इसका प्रधान पुरोहित था।
17. निम्नलिखित में से कौन दीन-इ-इलाही का सदस्य बना?
(अ) राजा बीरबल (ब) राजा मानसिंह
(स) टोडरमल (द) तानसेन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. अकबर के एकमात्र किस दरबारी ने दीन-ए-इलाही को स्वीकार किया था?
(अ) टोडरमल (ब) बीरबल
(स) तानसेन (द) मानसिंह
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति निरक्षर था?
(अ) जहांगीर (ब) शाहजहां
(स) अकबर (द) औरंगजेब
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त मुगल शासकों में से केवल अकबर ही निरक्षर था, जबकि जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब शिक्षित शासक थे।
20. निम्नलिखित में से सही जोड़ा कौन-सा है?
(अ) आसफ खां – अकबर (ब) आदम खो – अकबर
(स) बैरम खां – अकबर (द) शाइस्ता खो – अकबर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
दिए गए विकल्पों में सही जोड़ा बैरम खां – अकबर है। बैरम खां अकबर का संरक्षक था तथा 1556 ई. में पानीपत के द्वितीय युद्ध में उसी के सेनापतित्व में मुगल सेना ने हेमू के नेतृत्व वाली अफगान सेना को हराकर दिल्ली पर अधिकार किया था।
21. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट को हिंदी गीतों की रचना का श्रेय प्राप्त है?
(अ) बाबर (ब) अकबर
(स) जहांगीर (द) शाहजहा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
मुगल सम्राट अकबर को हिंदी गीतों की रचना का श्रेय दिया जाता है। कहा जाता है कि वह ‘राय करन‘ के छद्म नाम से हिंदी गीतों की रचना करता था।
22. जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर
(स) हुमायूं (द) औरंगजेब
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन (31 दिसंबर, 1600 ई. को, रानी एलिजाबेथ प्रथम के समय) हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह अकबर था।
23. निम्न में से कौन-सा अकबर द्वारा अपनाया गया सुधार उपाय नहीं है?
(अ) दाग (ब) मनसबदारी प्रणाली
(स) इक्ता प्रणाली (द) जब्ती
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
दाग प्रथा, मनसबदारी प्रणाली तथा जब्ती प्रणाली सुधार को अकबर द्वारा अपनाया या आरंभ किया गया। इक्ता प्रणाली की शुरुआत सल्तनत काल में इल्तुतमिश ने की थी।
24. किसके शासनकाल में तुलसीदास ने रामचरितमानस लिखी?
(अ) बाबर (ब) अकबर
(स) औरंगजेब (द) जहांगीर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
रामभक्ति शाखा के कवि तुलसीदास ने अकबर के शासनकाल में 1574 ई. (संवत् 1631) में ‘रामचरितमानस‘ की रचना आरंभ की थी। मुगल शासक अकबर का शासनकाल 1556 ई. से 1605 ई. तक था।
25. तुलसीदास ने रामचरितमानस किसके शासन काल में लिखी?
(अ) कृष्णदेव राय (ब) अकबर
(स) रामा राय (द) जहांगीर
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
26. जहांगीर का अर्थ क्या है?
(अ) राष्ट्र का अधिपति (ब) महाअधिपति
(स) विश्व विजेता (द) शत युद्धों का नायक
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
जहांगीर का शाब्दिक अर्थ ‘विश्व विजेता‘ होता है। अकबर के पुत्र सलीम ने 1605 ई. में बादशाह बनने पर ‘नूरुद्दीन मुहम्मद जहांगीर बादशाह गाजी‘ की उपाधि धारण की थी।
27. निम्न में से किन मुगल सम्राटों ने स्वयं अपनी आत्मकथा लिखी थी?
(अ) शाह आलम और फरूखसियर
(ब) बाबर और जहांगीर
(स) जहांगीर और शाहजहां
(द) अकबर और औरंगजेब
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
बाबर और जहांगीर ने अपनी आत्मकथा लिखी थी। बाबर ने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामाश्‘ की रचना की तथा जहांगीर ने फारसी भाषा में ‘तुजुक-ए-जहांगीरी‘ लिखी। जहांगीर के शासन के 16 वर्षों के बाद का इतिहास मौतमिद खां ने लिखा था।
28. चित्रकारी किसके शासनकाल के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची?
(अ) अकबर (ब) औरंगजेब
(स) जहांगीर (द) शाहजहां
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्समत-प्) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
मुगल सम्राटों में जहांगीर के समय में चित्रकारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। जहांगीर ने हेरात के चित्रकार अका रिजा के नेतृत्व में आगरा में एक चित्रणशाला की स्थापना की थी। जहांगीर के समय के प्रमुख चित्रकार थे- दौलत, मनोहर, फारूख बेग, बिसनदास, अबुल हसन एवं मंसूर।
29. इंग्लैंड के तत्कालीन राजा जेम्स I द्वारा जहांगीर के शाही दरबार में राजदूत के रूप में निम्नलिखित में से किसको भेजा गया था?
(अ) जॉन हॉकिंस (ब) विलियम टॉड
(स) सर थॉमस रो (द) सर वाल्टर रेले
S.S.C. C.P.U. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
विलियम हॉकिंस, जहांगीर के दरबार में ब्रिटिश राजा जेम्स प्रथम का राजदूत था। यह शाही दरबार में 1608 से 1611 ई. (3 वर्ष) तक रहा। सम्राट जहांगीर ने उसे 400 का मनसब प्रदान किया था।
30. किस मुगल शहंशाह ने तंबाकू के प्रयोग का निषेध किया?
(अ) मुहम्मद शाह (ब) बाबर
(स) जहांगीर (द) औरंगजेब
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
लोक कल्याण के कार्यों से संबंधित 12 आदेशों की घोषणा जहांगीर ने करवाई। इसमें शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया।