हिंदी माध्यम नोट्स
कोशिकाद्रव्य , अन्त: झिल्लिका तंत्र , अन्त: प्रद्रव्यी जालिका ,गॉल्जीकाय क्या है , कार्य cytoplasma in hindi
(cytoplasma in hindi ) कोशिकाद्रव्य : कोशिका कला व केन्द्रक कला के मध्य उपस्थित सम्पूर्ण पदार्थ कोशिका द्रव्य कहलाता है |
कोशिका द्रव्य संरचना विहीन , तरल पदार्थ होता है जिसमे अनेक संरचनाएँ तैरती हुई पायी जाती है | सजीव संरचनाएँ कोशिकांग कहलाती है तथा निर्जीव संरचनाएं मेटाप्लास्ट कहलाती है , कोशिका द्रव्य में वसा की बूंदे , ग्लाइकोजन कण , स्टार्च कण , रिक्तिकाएं व अन्य पदार्थ उपस्थित रहते है , कोशिकांग दोहरी या एकल झिल्ली से ढके रहते है |
अन्त: झिल्लिका तंत्र : झिल्लीदार कोशिकांग संरचनात्मक व क्रियात्मक रूप से अलग होते है परन्तु अनेक कोशिकांगो के कार्य एक दूसरे से सम्बंधित होते है ऐसे कोशिकांगो को अन्त: झिल्लिका तन्त्र के अन्तर्गत रखा जाता है |
उदाहरण – ER , गोल्जीकाय , लयनकाय ,रस धानी आदि |
माइटोकोन्ड्रिया हरित लवक व परऑस्कीसोम को अन्त: झिल्लि का तंत्र में नहीं रखा जाता है |
अन्त: प्रद्रव्यी जालिका (endoplasnic reclialum) :
खोज : ER की खोज 1942 पोर्टर नामक वैज्ञानिक ने की |
स्थिति : यह कोशिका में केन्द्रक झिल्ली व केन्द्रक के मध्य नालिकाओ के जाल के रूप में पायी जाती है |
प्रकार : अन्त: प्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है |
- खुरदरी अन्त: प्रद्रव्यी जालिका (RER) : इस ER की बाहरी सतह पर राइबोसोम के कम पाये जाते है , यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होती है |
- चिकनी अन्त: प्रद्रव्यी जालिका (SER) : इस ER की सतह पर राइबोसोम के कम नही पाये जाते है , यह लिपिड व स्टेरॉइड का संश्लेषण करती है |
कार्य :
- यह प्रोटीन व स्टेरॉइड के संश्लेषण में सहायक होती है |
- यह गोल्जिकोय के केन्द्रक झिल्ली के निर्माण में सहायक होती है |
- यह कोशिका व बाह्य माध्य के मध्य पदार्थो के परिवहन में सहायक होती है |
गॉल्जीकाय (Golgibody)
खोज : गॉल्जीकाय की खोज केमिलोगॉल्जी ने 1898 में की थी |
स्थिति : यह कोशिका में केन्द्रक के पास चपटी नलिकाओं के रूप में पायी जाती है |
संरचना : यह चपटी , डिस्क के आकार की थैलियो (नलिका) से बनी होती है , जिनका व्यास 0.5 – 1.0 um होती है | ये थैलियाँ एक दूसरे के समान्तर स्थित होती है जिसे जालिकाय कहते है , गॉल्जिकाय में थैली या कुण्ड की संख्या अलग अलग होती है , कुण्ड के दो भाग होते है , एक निर्माणकारी सतह (सिस) दूसरा परिपक्व सतह (ट्रांस) कहलाता है , दोनों सिरे पूर्णत: अलग होते है परन्तु आपस में जुड़े रहते है |
कार्य :
- अनावश्यक पदार्थ या द्रव्य को कोशिका के बाहर स्त्राव करती है |
- अनावश्यक पदार्थ या तरल को लक्ष्य अंग तक पहुँचाती है इसलिए इसे कोशिका का यातायात प्रबंधक भी कहते है |
- गॉल्जीकाय कोशिका भित्ति , लाइसोसोम , ग्लाइकोलिपिड , ग्लाइकोप्रोटीन के निर्माण में भी सहायता करती है |
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…