JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Biology

जीरा या सफ़ेद जीरा (Cumin in hindi) , वानस्पतिक नाम : Cuminum cyminum , उत्पादक देश , महत्व

(Cumin in hindi) जीरा या सफ़ेद जीरा :

वानस्पतिक नाम : Cuminum cyminum
कुल : apiaceae या Umbelliferae
उपयोगी भाग : Cremacarp फल
उत्पत्ति तथा उत्पादक देश :
  • प्राचीन स्रोतों के अनुसार जीरे की उत्पत्ति भू-मध्य सागरीय क्षेत्र के लेवेन्ट प्रदेश में हुई है।
  • इसे प्रमुखत: भारत , चीन , इरान , मोरक्को , इंडोनेशिया , तुर्की , रूस तथा जापान में बोया जाता है।
  • ईरान में जीरे की मात्रा सर्वाधिक रूप से उत्पन्न की जाती है तथा ईरान जीरे का सबसे बड़ा निर्यातक है।
  • भारत में इसे व्यवसायिक स्तर पर उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में बोया जाता है।

पादप की बाह्य आकारिकी

  • जीरे का पादप सामान्यतया एक वर्षीय शाखीय , अशाखित , तने युक्त होता है।
  • पत्तियाँ छोटे छोटे खंडो में विभाजित होती है अर्थात द्विसंयुक्त प्रकार की पायी जाती है।
  • पुष्पक्रम संयुक्त छत्रक प्रकार का होता है जिस पर छोटे सफ़ेद रंग के पुष्प पाए जाते है तथा पुष्प कलिकाओ का रंग बैंगनी होता है।
  • फल परिपक्व क्रीमोकार्प प्रकार का होता है जो दो भागो में विभाजित किया जा सकता है तथा प्रत्येक भाग पेरीकार्प के नाम से पाया जाता है।
  • जीरे के फल पर पाँच प्राथमिक तथा चार द्वितीयक धारिया पायी जाती है।
  • जीरे के फल में 4% सगंध तेल पाया जाता है जिसे cumin aldehyde के नाम से जाना जाता है इसके अतिरिक्त 10% हल्के रंग का स्थिर तेल पाया जाता है।
  • जीरे की खेती प्रमुखत: शीत ऋतू में की जाती है अर्थात यह रबी प्रकार की फसल है।

जीरे का आर्थिक महत्व

  • जीरे के फल को सब्जियों में तड़का लगाने के लिए तथा सब्जियों को सुगन्धित करने हेतु उपयोग किया जाता है।
  • भुने हुए जीरे को दही -बडो के निर्माण में , जलजीरा के निर्माण तथा आयुर्वेदिक चूर्ण के निर्माण में उपयोग किया जाता है।
  • जीरा उद्दीपक , वातहर तथा आमाशय के विकारो को दूर करने वाला होता है अत: इसे अजीर्ण तथा अतिसार में दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • जीरे के फल से प्राप्त सुगंध तेल की सहायता से विभिन्न पेय पदार्थो को तथा अन्य सौन्दर्य प्रसादनो को सुगन्धित करने हेतु उपयोग किया जाता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now