WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ

एशिया

  • एशिया महाद्वीप आकार और जनसंख्या में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यह पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्रफल  के लगभग 30.6 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है।
  • इससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त-विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं।
  • लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं। बैरिंग जलसंधि द्वारा यह उत्तरी अमेरिका से अलग होता है।
  • यूराल पर्वत एशिया को यूरोप से अलग करता है।
  • विश्व में समुद्र तल से सबसे ऊँचा स्थान (माउण्ट एवरेस्ट-8,848.86 मीटर) तथा सबसे गहरा गर्त (मेरियाना-11,034 मीटर, मिण्डानाओ द्वीप के पास) इसी महाद्वीप में विद्यमान है।
  • पृथ्वी सतह पर सबसे नीचा स्थान मृत सागर (औसत समुद्र तल से लगभग 423 मीटर नीचा) तथा सबसे गहरी महाद्वीपीय द्रौणी बैकाल झील (1,620 मीटर गहरी) द्वारा आवृत्त हैं।
  • सर्वाधिक लम्बी तटीय सीमा (62,800 किमी.) इसी महाद्वीप की है।
  • सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान  मॉसिनराम (भारत) है। (वर्षा का वार्षिक औसत 1,140 सेंटीमीटर) विश्व के सभी जलवायु के प्रकार इस महाद्वीप में पाए जाते हैं।
  • पामीर का पठार – इस पठार का अधिकांश भाग ताजिकिस्तान में है। इसके किनारे पर किर्गिजस्तान, अफगानिस्तान और चीन भी स्थित है।
  • अराकानयोमा म्यांमार में स्थित, यहाँ दक्षिण-पूर्वी भाग पर चाय का उत्पादन होता है। यह हिमालय का दक्षिण भाग है।
  • पाकिस्तान की सुलेमान व किरथर पर्वत श्रेणियाँ पामीर के पठार के दक्षिण में स्थित हैं।
  • किरथर पर्वत श्रेणी में खैबर दर्रा स्थित है।
  • हिन्दुकुश पर्वत – यह दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हिंदुकुश पर्वत मुख्यत:  अफगानिस्तान और पाकिस्तान में स्थित हैं।
  • खैबर दर्रा व गोमल दर्रा पाकिस्तान में स्थित हैं।

जल संधियाँ

  • मलक्काजलसंधि– मलक्का जलसंधि सुमात्रा (इंडोनेशिया) को मलाया प्रायद्वीप (मलेशिया) से अलग करती है। मलक्का जलसंधि बंगाल की खाड़ी को दक्षिण चीन सागर से जोड़ती है।
  • बॉस्फोरसजलसंधि– यह जलसंधि कालासागर को मरमरा सागर से जोड़ती है। यह जलसंधि यूरोपीय टर्की को एशियाई टर्की से अलग करती है।
  • बाबअलमंदेव जलसंधि – बाब अल मंदेव जलसंधि लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती है। यह जिबूती (अफ्रीका) को यमन (एशिया) देश से अलग करती है। इस जलसंधि को ‘आँसुओं के द्वार’ (Gate of Tears) के उपनाम से जाना जाता है।
  • हारमुज जलसंधिफारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ती है तथा ईरान को ओमान से अलग करती है।
  • पाकजलसंधि(जलडमरूमध्य) – यह जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है।           यह जलसंधि बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। यह जलसंधि बंगाल की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ती है।
  • ताइवान फॉरमोसा जलसंधि –यह ताईवान तथा चीन के मध्य है।
  • सुण्डाजलसंधि– यह जलसंधि जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ती है। यह जलसंधि इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को जावा द्वीप से अलग करती है। इसके क्षेत्र में विश्व का सबसे विस्फोटक एवं भयंकर ज्वालामुखी क्राकाताओ स्थित है।

प्रमुख झीलें

  • झील का नाम – देश
  • कैस्पियन झील – अजरबेजान, कज़ाखस्तान,तुर्कमेनिस्तान, रूस, ईरान
  • अरल सागर – उज्बेकिस्तान व कज़ाखस्तान
  • बैकाल – रूस
  • बाल्खश झील  – कज़ाखस्तान
  • टॉनले सेप – कम्बोडिया
  • इसुक कुल   – किर्गिस्तान
  • मृत सागर  – जॉर्डन और इजरायल के मध्य
  • वॉन झील  – तुर्किये (तुर्की)
  • टोबा झील – इंडोनेशिया

एशिया के प्रमुख द्वीप

  • अरब प्रायद्वीप –यह विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीपीय क्षेत्र है।
  • बोर्नियो –यह प्रशांत महासागर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो प्रशासनिक दृष्टि से तीन देशों इण्डोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई देश के अधीन है।
  • फिलीपीन्स –यह विच्छिन्न लम्बाकार देश है।
  • राजधानी मनीला, यहाँ एशियन विकास बैंक का मुख्यालय स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र स्थित है जो Miracle Rice के लिए प्रसिद्ध है।
  • मलेशिया –कालीमंतान – टिनउत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • जावा द्वीप (इण्डोनेशिया)– इण्डोनेशिया का जकार्ता क्षेत्र इस द्वीप पर स्थित है। 

प्रमुख घासभूमियाँ

  • स्टेपीजघासभूमि – यह घासभूमि एशिया महाद्वीप में रूस देश के उत्तर पश्चिमी भाग में  पाई जाती है तथा इसका अधिकांश भाग यूरोप महाद्वीप में है।

प्रमुख मरुस्थल

  • थारकामरुस्थल :- भारत + पाकिस्तान
  • गोबीकामरुस्थल :- मंगोलिया + चीन
  • काराकुममरुस्थल:- कज़ाखस्तान + तुर्कमेनिस्तान
  • किजिलकुम मरुस्थल :- कज़ाखस्तान + उज्बेकिस्तान
  • तकलामकानमरुस्थल :- चीन
  • रूबअलखालीमरुस्थल :- सऊदी अरब
  • नफूदमरुस्थल:- सऊदी अरब
  • दस्तकबीरमरुस्थल:- दक्षिणी ईरान
  • दस्तलूटमरुस्थल:- पूर्वी ईरान
एशिया महाद्वीप के देश व उनकी राजधानी
क्र.सं. महाद्वीप राजधानी मुद्रा  
1. भारत नई दिल्ली रुपया  
2. भूटान थिंफू न्गुलट्रम  
3. बांग्लादेश ढाका टका  
4. म्यांमार नेपीडाव क्यात  
5. नेपाल काठमांडू नेपाली रुपया  
6. चीन बीजिंग युआन  
7. श्रीलंका श्रीजयवर्द्धनेपुरम श्रीलंकन रुपया  
8. मंगोलिया उलन बटोर तुगरिक  
9. मालदीव माले मालदीव रुपया  
10. पाकिस्तान इस्लामाबाद पाकिस्तानी रुपया  
11. उज्बेकिस्तान ताशकंद सोम  
12. कज़ाखस्तान अस्ताना टेनगे  
13. किर्गिस्तान बिश्केक सोम  
14. ताजिकिस्तान दुशान्बे सोमानी  
15. ईरान तेहरान रियाल  
16. इराक बगदाद दीनार  
17. बहरीन मनामा दीनार  
18. लेबनान बेरूत पाउंड  
19. कुवैत कुवैत सिटी दीनार  
20. संयुक्त अरब अमीरात अबूधाबी दिरहम  
21. तुर्कीये अंकारा लीरा  
22. इजरायल जेरूस्लम न्यू शेकेल  
23. जॉर्डन अम्मान दीनार  
24. सऊदी अरब रियाद रियाल  
25. यमन साना रियाल  
26. सीरिया दमिश्क पाउंड  
27. साइप्रस निकोसिया यूरो  
28. ओमान मस्कट रियाल  
29. इंडोनेशिया नुसंतारा इंडोनेशियन रुपया  
30. मलेशिया क्वालालंपुर रिंग्गित  
31. कंबोडिया नोमपेन्ह रिएल  
32. फिलीपींस मनीला पेसो  
33. ताइवान ताइपे ताइवानी डॉलर  
34. सिंगापुर सिंगापुर सिंगापुरी डॉलर  
35. लाओस वियानशेन लाओ कीप  
36. थाइलैण्ड बैंकॉक थाई बात  
37. वियतनाम हनोई डॉग  
38. उत्तरी कोरिया पियोंगयांग वॉन  
39. दक्षिणी कोरिया सियोल वॉन  
40. गुआम हगान्टा डॉलर  
41. ब्रुनेई बंदर सेरि बेगावान डॉलर  
42. हॉन्गकॉन्ग विक्टोरिया डॉलर  
43. जापान टोक्यो येन  
44. मकाऊ मकाऊ पटाका  
45. अफगानिस्तान काबुल अफगानी  
46. तुर्कमेनिस्तान अश्गाबाद मानात  
47. कतर दोहा रियाल  

एशिया की प्रमुख ऊँची चोटियाँ
चोटी का नाम ऊँचाई (m)
माउण्ट एवरेस्ट 8848.86 मीटर
K2 (गॉडविन ऑस्टिन) 8,611
कंचनजंघा 8,598
लाओत्से 8,501
मकालू 8,481
माउंट मुजटॉग 7,723
एडम्स पीक 2,243
माउंट फ्यूजीयामा 3,776
माउंट किनाबालु 4,101
पोवेडा पीक 7,439

एशिया की 5 सबसे लम्बी नदियाँ
नदी का नाम देश लम्बाई (km)
यांग्टीसीक्यांग चीन 6,300
येनिसी-अंगारा-बेकाल रूस 5,500
ह्वांगहो चीन 5,464
ओब-इर्टिश रूस 5,410
आमूर-अर्गून चीन-रूस 4,416

अफ्रीका

  • अफ्रीका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।इसका क्षेत्रफल 3,02,46,121 वर्ग किमी. है। यह पृथ्वी के कुल स्थलीय क्षेत्रफल के 22% भाग पर फैला हुआ है।
  • अफ्रीका सभी तरफ से पानी से घिरा हुआ है।
  • अफ्रीका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है।
  • उत्तर में यह भूमध्य सागर से यूरोप को अलग करती है।
  • उत्तर-पूर्व में स्वेज नहर और लाल सागर के जरिये एशिया से अलग होता है।
  • पूर्व और दक्षिण-पूर्व में यह हिंद महासागर से घिरा हुआ है और पश्चिम में अटलांटिक महासागर में घिरा हुआ है।
  • अफ्रीका का सबसे पूर्वी बिंदु रास हफुन(सोमालिया) तथा पश्चिमी बिंदु केप वर्दे स्थित ‘एल्मादी प्वॉइंट’ (सेनेगल) है। इसका उत्तरी बिंदु ‘रास-बेन-सक्का’ ट्यूनीशिया तथा दक्षिणतम बिंदु ‘कैप अगुलहास’ (दक्षिण अफ्रीका) है।
  • विषुवत रेखा इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में विभाजित करती है।
  • विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा और सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप में हैं।
  • इस महाद्वीप में 54 देश सम्मिलित हैं। दक्षिण सूडान वर्ष 2011 में नया देश बना।
  • अफ्रीका महाद्वीप जिब्राल्टर जल संधि द्वारा यूरोप से तथा स्वेज नहर द्वारा एशियाई मुख्य भूमि से अलग होता है।
  • दक्षिण अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कॉन्गो बेसिन) तथा बद्दू (सहारा मरुस्थल) वहाँ की आदिम जनजातियाँ हैं।
  • अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी तंज़ानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो है।
  • इस महाद्वीप की तट रेखा की लम्बाई 30,500 किमी. है।
  • यह एकमात्र महाद्वीप है जिसमें से कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा गुजरती है।

जल संधियाँ

  • जिब्राल्टरजलसंधि
  • यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। यह जलसंधि मोरक्को (अफ्रीका) देश को स्पेन (यूरोप) से अलग करती है।
  • इसे भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
  • मोजांबिकजलसंधि
  • यह जलसंधि मेडागास्कर देश को मोजांबिक देश से अलग करती है।

मरुस्थल

  • सहारामरुस्थलयह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह मरुस्थल अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में 12  देशों में फैला हुआ है।
  • कालाहारीमरुस्थलयह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में दक्षिणी अफ्रीका, नामीबिया व बोत्सवाना देशों में फैला हुआ है।
  • नामिबकामरुस्थल– यह मरुस्थल अंगोला, नामीबिया व दक्षिणी अफ्रीका देशों में स्थित है।
  • साहेल(Sahel) –सहारा मरुस्थल के दक्षिण में पश्चिम से पूर्व की ओर एक अर्द्ध मरुस्थल पेटी है।
  • नूबियन मरुस्थलमिस्र तथा सूडान की पूर्वी सीमा पर लाल सागर के पश्चिम तट पर स्थित एक मरुस्थल।

पर्वत व पठार

  • एटलस पर्वत –
  • यह नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है।
  • यह मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया में विस्तृत पर्वत श्रेणी है।
  • एटलस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी ‘टुब्कल’ (4,167 मी.) है, जो ग्रेट एटलस पर्वत श्रेणी का भाग है।
  • माउंट किलिमंजारो –
  • यह अफ्रीका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है इसकी ऊँचाई 5,895 मीटर है। यह तंजानिया व केन्या देश की सीमा पर स्थित है।
  • माउंट केन्या –
  • यह केन्या उच्चभूमि की सर्वोच्च चोटी है, जिसकी ऊँचाई 5,199 मी. है।
  • यह अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।
  • ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत –
  • दक्षिणी अफ्रीका के पूर्वी तट पर दक्षिण अफ्रीका तथा लोसोथे में विस्तृत एक पर्वत श्रेणी है। जिसका सर्वोच्च शिखर थबाना नेत्याना 3,482 मीटर ऊँचा है।
  • माउंट कैमरून –
  • अफ्रीका का एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत, कैमरून के तटीय क्षेत्र में अवस्थितहै।
  • अबीसीनिया –
  • पूर्वी अफ्रीका  के इथियोपिया व सोमालिया में स्थित आग्नेय चट्टानों से निर्मित एक पठार, जिसकी सर्वोच्च चोटी रासदशान है।
  • टांगानिका पठार –
  • अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में टांगानिका झील के पूर्व स्थित बैसाल्ट पठार।
  • कटंगाकापठार
  • यह पठार लोकतांत्रिक गणराज्य कॉन्गो व जांबिया देश में अवस्थित है।
  • इस पठार से लुआलाबा नदी के रूप में कॉन्गो/जायरे नदी का उद्गम होता है। यह पठार ताँबा, यूरेनियम व कोबाल्ट के भण्डारों हेतु प्रसिद्ध है।
  • जोसकापठार
  • यह पठार नाइजीरिया देश के उत्तरी भाग व नाइजर देश में फैला हुआ है। यह पठार टिन के भण्डार से समृद्ध है।
  • इथोपियाकापठार
  • यह पठार इथोपिया व जिबूती में स्थित है। इस पठारी क्षेत्र में अनेक खारे व मीठे पानी की झीलें पाई जाती हैं। यहाँ जिबूती देश में स्थित असाल झील एक खारे पानी की झील है।
  • यह अफ्रीका का निम्नतम भाग माना जाता है।
  • इस पठार पर इथोपिया देश में मीठे पानी की टाना झील स्थित है, जिससे नीली नदी का उद्गम होता है। यह पठार एक शुष्क पठार है।

नदियाँ

  • नीलनदी
  • यह विश्व की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 6690 किमी. है।

नील नदी दो नदियों के आपस में मिलने से बनती है।

  1. श्वेत नील नदी
  2. नीली नील नदी
  • श्वेत नील नदी का उद्गम विक्टोरिया झील से होता है और यह नदी युगाण्डा, दक्षिणी सूडान व उत्तरी सूडान में बहती है।
  • उत्तरी सूडान की राजधानी खार्तूम में श्वेत नील नदी में नीली नदी मिल जाती है तब इसे नील नदी कहा जाता है।
  • यह चापाकार डेल्टा बनाती है।
  • लिंपोपोनदी
  • दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल क्षेत्र से निकलकर हिंद महासागर में गिरने वाली यह नदी मकर रेखा को 2 बार काटती है।
  • यह नदी दक्षिण अफ्रीका को बोत्सवाना तथा जिम्बाब्वे से अलग करती है।
  • कॉन्गो/जायरेनदी
  • यह नदी भूमध्य रेखा/विषुषत रेखा को दो बार काटती है।
  • यह नदी अफ्रीका महाद्वीप के कॉन्गो/जायरे देश में प्रवाहित होती है।
  • नाइजरनदी(तेल नदी) – इसका उद्गम अफ्रीका महाद्वीप में गिनी देश में गुयाना उच्चभूमि से होता है यहाँ से गिनी, माल, नाइजर, बेनिन व नाइजीरिया देश होते हुए डेल्टा बनाकर गिनी की खाड़ी (उत्तरी अटलांटिक महासागर का भाग) में गिर जाती है।
  • ऑरेंज नदी –यह नदी दक्षिणी अफ्रीका के ड्रेकेंसबर्ग पर्वत से निकलकर लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका तथा नामीबिया की सीमा के सहारे प्रवाहित होती हुई दक्षिणी अटलांटिक महासागर की अलेक्जेंडर की खाड़ी में गिरती है।
  • ओकावांगो नदी –इसे कुबांगो नदी भी कहा जाता है। यह अंगोला से निकलकर कालाहारी मरुस्थल के उत्तरी बोत्सवाना में स्थित एक शुष्क बेसिन में गिरकर सूख जाती है।
  • जाम्बेजी नदी-यह नदी कटंगा उच्च भूमि से निकलकर जाम्बिया देश में प्रवेश करती है। जाम्बिया तथा जिम्बाब्वे की सीमा बनाती हुई मोजाम्बिक देश से होकर मोजाम्बिक की खाड़ी (हिन्द महासागर) में गिर जाती है। विक्टोरिया प्रपात इसी नदी पर स्थित है।
  • ब्लू नील नदी –नील नदी की मुख्य सहायक नदी जो इथियोपिया की टाना झील से निकलकर उत्तर की ओर बहती हुई खार्तूम में सफेद नील के साथ संगम बनाती है।

प्रमुख झीलें

  • विक्टोरियाझील
  • यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है।
  • यह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है।
  • यह झील अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के मध्य में स्थित है-
  1. तंजानिया,
  2. केन्या,
  3. युगाण्डा
  • टानाझील
  • यह अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया देश में स्थित है।
  • इस झील से नील नदी का उद्गम होता है।
  • वोल्टाझील
  • यह अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश में स्थित विश्व की सर्वप्रमुख एवं सबसे बड़ी मानव निर्मित /कृत्रिम झील है।
  • टांगानिकाझील
  • यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील है।
  • यह झील चार देशों के मध्य स्थित है- तंजानिया, कॉन्गो/जायरे, जांबिया व बरूंडी।
  • यह झील महान भ्रंश घाटी /ग्रेट रिफ्ट वैली का भाग है।

प्रमुख नहरें

  • स्वेजनहर
  • यह नहर भूमध्य सागर व लाल सागर को आपस में जोड़ती है।
  • इस नहर का निर्माण मिस्र देश की भूमि को काटकर यूनाइटेड किंगडम देश ने किया था।
  • इस नहर का निर्माण कार्य 1859 ई. में प्रारंभ किया गया एवं 1869 में पूर्ण किया गया।

प्रमुख घासभूमियाँ

  • सवानाघासभूमि
  • यह विश्व की सबसे बड़ी घासभूमि है।
  • यह अफ्रीका महाद्वीप में 10 से 20 डिग्री अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्द्धों में फैली है।
  • वेल्डघासभूमि
  • यह शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है। यह दक्षिण अफ्रीका में पाई जाती है।
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख स्थलरुद्ध (Landlocked) देश
बोत्सवाना, दक्षिण सूडान, मालावी, माली, जिंबाब्वे, नाइजर, जांबिया, चाड, युगांडा, मध्य अफ्रीका गणराज्य, बुर्किना-फासो, स्वाजीलैंड, बुरुण्डी, रवांडा, इथियोपिया, लैसोथो।

अफ्रीका के प्रमुख देश व उनकी राजधानियाँ
देश का नाम राजधानी मुद्रा
मिस्र काहिरा पाउंड
दक्षिण अफ्रीका प्रिटोरिया (प्रशासनिक), कैपटाउन (विधायी), ब्लोएम फॉन्टिन (न्यायिक) रैंड
लीबिया हुन (ट्रिपोली) दीनार
मोरक्को रबात दरहम
नाइजीरिया अबुजा नैरा/नायरा
अंगोला लुआंडा क्वांजा
नामीबिया विंडहॉक नामिबियन डॉलर
सूडान खार्तूम पाउंड
दक्षिण सूडान जुबा पाउंड
कॉन्गो गणराज्य किंशासा कॉन्गोलिस फ्रैंक
कॉन्गो ब्राजविले फ्रैंक
सोमालिया मोगादिशु शिलिंग
सेशेल्स विक्टोरिया सेशेल्स रुपया
इथोपिया अदिस अबाबा बिर्र
युगाण्डा कम्पाला शिलिंग
बोत्सवाना गेबोरोन पुला
कीनिया/कैन्या नैरोबी शिलिंग
मॉरीशस पोर्ट लुईस मॉरीशस रुपया
तंजानिया दोदोमा शिलिंग
जाम्बिया लुसाका क्वाचा
अल्जीरिया अल्जीयर्स दीनार
रवांडा किगाली फ्रैंक
जिम्बाब्वे हरारे डॉलर
सेनेगल डैकार फ्रैंक
बुर्किनाफासो क्वागादौगो फ्रैंक
माली बैमाको फ्रैंक
मोजाम्बिक मपुटो मेटिकल
बेनिन पोर्टोनोवा CFA फ्रैंक
बुरुंडी बुजुंबुरा बुरुंडी फ्रैंक
केप वर्दे प्राया केप वर्डियन एस्कुडो
कैमरून याओंडे CFA फ्रैंक
मध्य अफ्रीकी गणराज्य बांगुई CFA फ्रैंक
चाड अन डजमेना CFA फ्रैंक
कोमोरोस मोरोनि कोमोरियन फ्रैंक
आइवरी कोस्ट यामौस्सोक्रो CFA फ्रैंक
जिबूती जिबूती जिबूती फ्रैंक
भूमध्यरेखीय गिनी मालाबो CFA फ्रैंक
इरिट्रिया अस्मारा इरिट्रिया नाक्फा
गैबोन लिब्रेवले CFA फ्रैंक
गाम्बिया बांजुल दालासी
घाना अकारा/आक्रा कैडी/सेडी
गिनी कोनेक्री गिनी फ्रैंक
गिनी-बिस्साऊ बिस्साऊ पश्चिमी अफ्रीकी CFA फ्रैंक
लेसोथो मासेरु लोती
लाइबेरिया मोनरोविआ लाइबेरियाई डॉलर
मेडागास्कर एंटेनानेरिवो मलागासी एरियरी
मलावी लिलोंग्वे मलावी क्वाचा
मॉरिटानिया नौकचोट मॉरिटानिया ओगुइया
नाइज़र निआमी CFA फ्रैंक
सियरा लियोन फ्रीटाउन सियरा लियोनियन लियोन
स्वाजीलैंड विधायी राजधानी – लोबम्बा

कार्यकारी राजधानी – मैबाबाने

लिलंगनी
टोगो लोम CFA फ्रैंक
ट्यूनीशिया टुनिस ट्यूनीशियन दीनार
साओ टोमे और प्रिंसिपे साओ टोम साओ टोम और प्रिंसिपे डोबरा

उत्तरी अमेरिका

  • यह महाद्वीप संपूर्ण स्थल खंड के लगभग 16 प्रतिशत भू-भाग पर फैला हुआ एवं विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • सर्वप्रथम 1492 ई. में कोलंबस भारत की खोज करते हुए यहाँ पहुँचा। इसके बाद अमेरिगो वेसपुस्सी पहुँचा, जिसके नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल यूरोप महाद्वीप का दुगुना है।
  • यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में यूकाटन प्रायद्वीप तक फैला हुआ है।
  • इस महाद्वीप के आसपास कई द्वीप स्थित हैं। इनमें से विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैण्ड भी सम्मिलित है।
  • अत्यधिक औद्योगिक विकास के कारण यह विश्व का सबसे अधिक समृद्धशाली महाद्वीप है।
  • अलास्का – यह USA का बड़ा राज्य है। यहाँ पर कटमई प्रमुख ज्वालामुखी क्षेत्र है। यहाँ 10,000 धुआँरों की घाटी स्थित है।
  • रोडे द्वीप – यह USA का सबसे छोटा राज्य है।
  • हवाई द्वीप – यह USA की मुख्य भूमि से पृथक् एकमात्र राज्य है। यहाँ स्थित होनुलूलु विश्व का सर्वाधिक खूबसूरत नगर माना जाता है। हवाई द्वीप को ‘Cross Roads of Pacific’ कहते हैं।
  • कैलिफोर्नियायह भू-मध्य सागरीय जलवायु प्रदेश है। यह यू.एस.ए. के उत्तर से दक्षिण में फैला हुआ मरुस्थलीय क्षेत्र है।

पर्वत

  • अप्लेशियन पर्वतमाला
  • यह पर्वत संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी भाग में फैला हुआ है।
  • रॉकी पर्वत शृंखला
  • रॉकी पर्वत श्रेणी पश्चिमी कार्डिलेरा की सबसे पूर्वी पर्वत श्रेणी है एवं आल्प्स तथा हिमालय के समकालीन है। यह उत्तरी अमेरिका का नवीनतम मोड़दार पर्वत है।
  • पश्चिमी कॉर्डिलेरा पर्वत श्रेणी
  • उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी भाग में पश्चिमी कार्डिलेरा का विकास हुआ है, इसे प्रशांत कार्डिलेरा भी कहते हैं। इसका विस्तार मैक्सिको प्रदेश से अलास्का तक एक रेखीय स्वरूप में हुआ है।
  • अलास्का पर्वत श्रेणी
  • इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी ‘माउंट मैकिन्ले’ (नया नाम देनाली) (6194 मीटर) है। यह पश्चिमी कॉर्डिलेरा के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की भी सर्वोच्च चोटी है।
  • माउण्ट वॉशिगंटन
  • यह पर्वत संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में अवस्थित है।

उत्तरी अमेरिका की नदियाँ

  • मिसिसिपीनदी
  • यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वाधिक जल बहाव वाली नदी है।
  • यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरने से पहले पक्षी के पंजे के आकार का डेल्टा का निर्माण करती है।
  • मिसौरीनदी
  • इसका उद्गम यूएसए देश में रॉकी पर्वतीय क्षेत्र से होता है यहाँ से पूर्व दिशा में बहती हुई सेंट लुईस नगर के निकट आकर मिसिसिपी नदी में मिल जाती है।
  • सेंटलॉरेंसनदी

यह नदी महान झीलों (ग्रेट लैक्स) को आपस में जोड़ती है। यह नदी USA व कनाडा के मध्य उत्तरी सीमा बनाने के पश्चात् उत्तरी अटलांटिक महासागर में गिर जाती है।

  • कोलंबियानदी
  • इसका उद्गम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कोलंबिया झील से होता है यहाँ से कनाडा व USA देश के वॉशिंगटन व ओरेगन प्रांतों में बहने के बाद प्रशांत महासागर में जाकर गिर जाती है।
  • कोलोरेडोनदी
  • इसका उद्गम USA देश में कोलोरेडो प्रांत में ला-परोसे झील से होता है। यह नदी USA व मैक्सिको देशों में बहने के बाद प्रशांत महासागर के भाग कैलिफोर्निया की खाड़ी में जाकर गिर जाती है। कोलोरेडो नदी पर USA देश में हूवर बाँध का निर्माण किया गया है।
  • यूकॉननदी
  • इसका उद्गम कनाडा देश में एटलिन झील से होता है।
  • मैकेन्जीनदी
  • कनाडा के उत्तर– पश्चिमी प्रांत में स्थित ग्रेट स्लैव झील से निकलकर ब्यूफोर्ट सागर में गिरने वाली एक नदी जो मैकेन्जी पर्वत के समानान्तर प्रवाहित होती है।
  • हडसन नदी
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की एक नदी जो हेण्ड्रसन झील से निकल कर दक्षिण की ओर बहती हुई न्यूयॉर्क के पास अटलांटिक महासागर में गिरती है। हडसन – मोहॉक घाटी में औद्योगिक संकेन्द्रण है। इसी के तट पर न्यूयॉर्क शहर बसा है।

मरुस्थल

  • ग्रेट बेसिन– यह मुख्यत: संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएरा नेवादा तथा उटाह राज्यों में फैला हुआ मरुस्थलीय बेसिन है।
  • मोजावे– कैलिफोर्निया, नेवादा एवं एरिजोना राज्यों में फैला, मोजावे एक उष्ण मरुस्थल है।
  • एरिजोना मरुस्थल– संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना तथा नेवादा राज्यों में विस्तृत एक गर्म व शुष्क मरुस्थल है।
  • सोनोरान मरुस्थल– यह उत्तर – पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है।

पठार

  • ओजार्क पठार– संयुक्त राज्य अमेरिका के अरकनसास तथा मिसौरी प्रान्तों में फैला एक अपरदित पठार जिस पर व्हाइट नदी बहती है।
  • कम्बरलैण्ड पठार– संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी प्रान्त में अप्लेशियन पर्वत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक पठार जहाँ टेनेसी घाटी क्षेत्र में बिटुमिनस कोयले का प्रचुर भण्डार है।
  • लोरेंशिया पठार– लेब्राडोर प्रायद्वीप में अवस्थित यह पठार कनैडियन शील्ड का भाग है यह पठार खनिज संसाधन सम्पन्न है। यहाँ लौह – अयस्क मिलता है।
  • कोलोरेडो पठारयह पठार संयुक्त राज्य अमेरिका देश के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित है। यह एक अंतरापर्वतीय पठार है। इस पठारी क्षेत्र में कोलोरेडो नदी के द्वारा कटाव की प्रक्रिया से ग्रैंड कैनियन का निर्माण किया गया है। यह पठार पश्चिम में वास्जेस व यूइंटा पर्वतों तथा पूर्व में रॉकी पर्वतमाला के मध्य स्थित है। यह एक शुष्क पठार है।
  • कोलंबियाका पठारयह लावा निर्मित पठार है जो फिशर उद्गार से बना है। अत: इसमें लावा की मोटी परत पाई जाती है। यह एक उपजाऊ क्षेत्र है, जिसमें कोलंबिया व स्नेक नदियाँ प्रवाहित होती हैं। यह कास्केड तटीय श्रेणी तथा रॉकी पर्वत के मध्य स्थित है। इस पठारी क्षेत्र में काली मिट्‌टी पाई जाती है, जिसमें कपास की खेती की जाती है।
  • मैक्सिको का पठार– यह पश्चिमी तथा पूर्वी सिएरा माद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य मैक्सिको में अवस्थित है।

जल प्रपात

  • नियाग्रा जलप्रपात– नियाग्रा नदी पर स्थित यह जलप्रपात विश्व के मेजेस्टिक जलप्रपातों में से एक है।
  • लेक्जेण्ड्रिया जलप्रपात– कनाडा के उत्तर – पश्चिमी प्रांत में ग्रेट स्लेव झील में गिरने वाली नदी पर स्थित एक जलप्रपात है।
  • इण्टरनेशनल जलप्रपात– संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनीसोटा प्रांत की उत्तरी सीमा पर कनाडा की सीमा के पास स्थित एक जलप्रपात जो रेनी नदी पर स्थित है।

प्रमुख झीलें

  1. ग्रेटबियरझील– इस झील के मध्य से आर्कटिक वृत्त गुजरती है।
  2. ग्रेटस्लैवझील – इस झील से मैकेंजी नदी का उद्गम होता है और यह नदी उत्तर दिशा में बहने के बाद आर्कटिक महासागर में जाकर गिर जाती है।
  3. अथाबास्काझीलयह ग्रेट स्लैव झील व रेंडियर झील के मध्य अवस्थित है।
  4. रेंडियरझीलचर्चिल नदी का उद्गम इसी झील से होता है जो हडसन की खाड़ी में गिरती है।
  5. विनिपेगझीलइसके तट पर मनिटोबा प्रांत की राजधानी विनिपेग अवस्थित है।
  6. सुपीरियर झील –यह संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा देशों में फैली हुई है। ये क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी झील है।
  7. ह्यूरॉन झील–यह संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा देशों में फैली हुई है।
  8. मिशीगन झील –यह संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
  9. ग्रेट लैक्स समूह में सुपीरियर, ह्यूरॉन, मिशीगन, ओंटेरियो व ईरी झील शामिल हैं। ये सभी झीलें मीठे पानी की हैं।

प्रमुख जलसंधियाँ

  • डेविसजलसंधि
  • यह जलसंधि बेफिन की खाड़ी को लेब्राडोर सागर से जोड़ती है।
  • यह ग्रीनलैण्ड द्वीप को बेफिन द्वीप (कनाडा) से अलग करती है।
  • हडसनजलसंधि
  • यह जलसंधि बेफिन द्वीप समूह को कनाडा की मुख्य भूमि से अलग करती है तथा हडसन की खाड़ी को लेब्राडोर सागर से जोड़ती है।
  • फ्लोरिडाजलसंधि
  • यह जलसंधि USA के फ्लोरिडा प्रांत को क्यूबा द्वीप से अलग करती है।
  • यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से आपस में जोड़ती है।
  • बैरिंगजलसंधि
  • यह जलसंधि आर्कटिक महासागर को उत्तरी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
  • यह जलसंधि रूस देश के साइबेरिया को उत्तरी अमेरिका के अलास्का से अलग करती है।

प्रमुख नहरें

सू नहर – यह नहर सुपीरियर झील को ह्यूरॉन झील से जोड़ती है।

ईरी नहर – यह नहर ह्यूरन झील को ईरी झील से जोड़ती है।

वेलैण्ड नहर – यह नहर ईरी झील को ओंटेरियो झील से जोड़ती है।

  • पनामानहर
  • यह नहर उत्तरी अटलांटिक महासागर के उत्तरी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
  • यह नहर कैरेबियन सागर को पनामा की खाड़ी से जोड़ती है।
  • इस नहर का निर्माण वर्ष 1914 में मुख्य रूप से प्रारंभ हुआ एवं 1918 में पूर्ण कर लिया गया।
  • पनामा नहर की लंबाई 82 किमी. चौड़ाई 90 मीटर व गहराई 12 मीटर है।

प्रमुख घासभूमियाँ

  • प्रेयरीजघासभूमि– यह उत्तरी अमेरिका के USA देश में स्थित एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है यहाँ घास के साथ गेहूँ का भी उत्पादन किया जाता है।
उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊँचे 5 पर्वत शिखर
नाम अवस्थिति  
माउण्ट मैकिन्ले अलास्का, यू.एस.ए.  
माउण्ट लोगान यूकन टेरिटरी, कनाडा  
पिको डी ओरीजाबा मैक्सिको  
माउण्ट सेण्ट इलियास अलास्का-यूकन टेरीटरी  
वोल्कन पोपोकेटापेटल मैक्सिको  

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख देश
देश राजधानी मुद्रा
सं.रा. अमेरिका वॉशिंगटन डी.सी. डॉलर
कनाडा ओटावा डॉलर
मैक्सिको मैक्सिको सिटी पेसो
क्यूबा हवाना पीसो
पनामा पनामा सिटी बालबोआ
बरमूडा हेमिल्टन डॉलर
बहामास नसाऊ डॉलर
बारबाडोस ब्रिजटाउन डॉलर
कोस्टारिका सैन जोस कोलन
बेलीज बेलमोपान डॉलर
डोमिनिक रोसेऊ डॉलर
डोमिनियन सेंटो डोमिंगो पीसो
होंडुरास तेगुसिगल्पा लेंपीरा
वर्जिन द्वीप समूह चारलोटे अमाली डॉलर
ग्वाटेमाला ग्वाटेमाला सिटी क्रेट्जल
निकारागुआ मनागुआ कॉर्डोबा
जमैका किंगस्टन डॉलर
ग्रेनाडा सेंट जॉर्ज डॉलर
ग्वाडेलोप बस्से टेरे फ्रैंक
एल सल्वाडोर सैन सल्वाडोर सल्वाडोर डॉलर
हैती पोर्ट ओ प्रिंस गोर्डे
ग्रीनलैण्ड नूक क्रोन
मार्टिनीक फोर्ट डे फ्रांस फ्रैंक
एंटीगुआ व बरबुडा सेंट जोंस डॉलर
सेंट ल्यूसिया कैस्ट्रिस डॉलर
सेंट किट्स व नेविस बेस्सेटीर डॉलर
प्यूर्टो रिको सैन जुआन डॉलर
सेंट विंसेट व ग्रेनेडाइस किंग्सटाउन डॉलर

दक्षिणी अमेरिका

  • स्थिति एवं विस्तार –दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका और पश्चिमी द्वीप समूह को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 1,78,24,370 वर्ग किमी. है।

मरुस्थल

  • अटाकामा मरुस्थल (Atacama Desert)
  • चिली तथा पेरू के तट पर उत्तर से दक्षिण की ओर फैला हुआ अटाकामा का मरुस्थल विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल है।
  • पैटागोनियाकामरुस्थल
  • यह मरुस्थल मुख्य रूप से दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना व चिली के कुछ हिस्सों में स्थित है।

पठार

  • माटो ग्रोसो (Mato Grosso)
  • ब्राजील के दक्षिणी – पश्चिमी भाग में बोलीविया की सीमा के पास स्थित एक पठार जहाँ से अमेजन की सहायक तापाजोस नदी उत्तर दिशा में बहती है तथा पराग्वे नदी यहीं से निकलकर दक्षिण दिशा में बहती है।
  • बोलीविया का पठार (Bolivian Plateau)
  • पेरू व बोलीविया के मध्य व चिली, अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों में पटल विरूपणी बल से निर्मित अन्त: पर्वतीय पठार है। यह टिन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • पैटागोनिया पठार (Patagonia Plateau)
  • यह पठार अर्जेंटीना देश में स्थित है। यह पठार गिरिपद पठार का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह पठार एण्डीज पर्वत के गिरिपद में स्थित है।

जलप्रपात

  • एंजेल जलप्रपात 
  • दक्षिणी अमेरिका में वेनेजुएला में ओरिनोको की सहायक कैरोनी नदी पर स्थित विश्व का सबसे ऊँचा जल प्रपात जो 979 मीटर ऊँचा है।

नदियाँ

  • अमेजननदी
  • यह विश्व की सर्वाधिक जल बहाव वाली नदी है।
  • यह विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
  • यह नदी विषुवतीय वर्षा वन क्षेत्र सेल्बास से होकर प्रवाहित होती है।
  • ओरिनिको नदी
  • दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला की एक प्रमुख नदी जो कोलम्बिया पठार के सियरा पारिमा पर्वत से निकलकर कोलम्बिया – वेनेजुएला सीमा के सहारे बहती हुई कैरेबियन सागर में गिरती है।
  • ओरिनिको नदी को ‘झरनों का प्रदेश’ कहा जाता है।
  • मैग्डलेना
  • यह कोलंबिया की महत्त्वपूर्ण नदी है।
  • जापुरा नदी
  • दक्षिणी अमेरिका में कोलम्बिया की पूर्वी श्रेणी कार्डिलरा ओरिएण्टल से निकलकर पूर्व की ओर बहती हुई ब्राजील में अमेजन से मिलने वाली अमेजन की सहायक नदी है।
  • तापाजोस नदी 
  • यह नदीदक्षिणी अमेरिका में ब्राजील के माटोग्रासो पठार से निकलकर सान्तारेम नगर के पास अमेजन में मिलती हैं। इसके किनारों पर रबड़ के महत्त्वपूर्ण बाग मिलते हैं।
  • नीग्रो नदी 
  • अमेजनकी वामवर्ती सहायक नदी जो कोलम्बिया से निकलकर ब्राजील के मानुष नगर के पास अमेजन से मिलती है। इसे रियो नीग्रो नदी भी कहा जाता है।
  • पराना नदी
  • यह दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
  • इसे आल्टो पराना भी कहा जाता है।
  • यह ब्राजील उच्च भूमि के दक्षिणी भाग से निकलकर ब्राजील – पराग्वे तथा पराग्वे – अर्जेन्टीना सीमा पर बहती हुई रियो-डी-ला-प्लाटा की खाड़ी में गिरती है।
  • अर्जेन्टीना में इसके किनारे पराना नगर स्थित है।
  • पराग्वे नदी  
  • पराना की दक्षिणवर्ती सहायक नदी जो ब्राजील के दक्षिणी उच्च भाग माटोग्रासो से निकलकर पराग्वे में प्रवाहित होती हुई, पराग्वे – अर्जेंटीना सीमा पर पराना नदी से मिलती है। यह कन्सेप्सन नगर तक नौगम्य है।
  • उरुग्वे नदी  
  • यह नदी ब्राजील के दक्षिणी भाग से निकलकर ब्राजील – अर्जेंटीना तथा उरुग्वे – अर्जेन्टीना की सीमा पर बहती हुई रियो डी ला प्लाटा की खाड़ी में गिर जाती है।
  • पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे नदियों को सम्मिलित रूप से ला – प्लाटा कहा जाता है।

पर्वत

  • एण्डीज पर्वत
  • यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित विश्व का सबसे लंबा पर्वत है इसकी लंबाई 7200 किमी. एवं चौड़ाई 200 किमी. है।
  • एण्डीज पर्वत एक वलित/मोड़दार /FOLDED पर्वत है।
  • एण्डीज पर स्थित बोलीविया देश की राजधानी लापाज विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी है।
  • एकांकागुआ
  • यह दक्षिणी अमेरिका में पनामा से लेकर चिली तक विस्तृत एंडीज पर्वत माला का सर्वोच्च शिखर है। जो चिली – अर्जेंटीना की सीमा पर अवस्थित है।
  • इसकी ऊँचाई 6,959 मीटर है।
  • यह एशिया के बाद विश्व की सबसे ऊँची चोटी है।
  • कोटोपैक्सी
  • यह पर्वत शिखर एंडीज पर्वतमाला में अवस्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी शिखर है जो दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में अवस्थित है।
  • यह विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी शिखर है जिसकी ऊँचाई 5897 मीटर है।
  • चिम्बेराजो/चिम्बोराजो
  • यह पर्वत शिखर दक्षिणी अमेरिका के इक्वाडोर में अवस्थित है।
  • यह शिखर मृत ज्वालामुखी का उदाहरण है।
  • इसकी ऊँचाई 6268 मीटर है।
  • यह एंडीज पर्वत श्रेणी का भाग है।
  • हम्बोल्ट द्वारा इसका सर्वे किया गया था।

ज्वालामुखी द्वीप

  • गाल पोगास इक्वेडोर
  • यह प्रशान्त महासागर में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है।
  • इसे विश्व की UNESCO धरोहर सूची में सम्मिलित किया गया है।

प्रमुख घासभूमियाँ

  • लानोसघासभूमि
  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के कोलंबिया व वेनेजुएला देश में स्थित है।
  • यह एक उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • कैंपोसघासभूमि
  • यह घासभूमि दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील व अर्जेंटीना देशों में स्थित है।
  • यह एक उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • पंपासघासभूमि
  • यह दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना व उरुग्वे देश में स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • यहाँ विश्वप्रसिद्ध पौष्टिक घास अल्फा-अल्फा उगती है।

मध्य अमेरिका

  • उत्तर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में सबसे घना बसा हुआ देश है – बारबाडोस।
  • मध्य अमेरिका के देशों का उत्तर से दक्षिण का क्रम – बेलीज, ग्वाटेमाला, होण्डुरास, एल सल्वाडोर, निकारागुआ, कोस्टारिका और पनामा।
  • मध्य अमेरिका का वह एकमात्र देश जिसकी राजधानी की तटीय अवस्थिति है – पनामा (पनामा सिटी)
दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी 5 झीलें (क्षेत्रफलानुसार)
नाम अवस्थिति क्षेत्रफल

(वर्ग किमी.)

माराकैबो झील वेनेजुएला 13,300
टिटिकाका झील बोलीविया 8,300
पोपो झील बोलीविया 2,800
जनरल केरेरा/ ब्यूनस अर्जेन्टीना-चिली 2,240
आर्य झील चिली  
अर्जेन्टीना झील अर्जेन्टीना 1,415

दक्षिण अमेरिका के देश और उनकी राजधानियाँ
देश राजधानी
अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स
बोलीविया ला-पाज
ब्राजील ब्राज़ीलिया
चिली सैंटियागो
कोलंबिया बोगोटा
इक्वाडोर क्विटो
गुयाना जॉर्ज टाउन
पराग्वे असुंशियन/असुंशन
पेरू लीमा
सूरीनाम पैरामैरिबो
उरुग्वे मॉण्टेवीडियो
वेनेजुएला काराकस
फ्रेंच गुयाना केयेन्ने

यूरोप

  • यूरोप महाद्वीप संपूर्ण विश्व केलगभग 6 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है परंतु यहाँ विश्व की लगभग 25 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  • यूरोप को यूरेशिया महाद्वीप का प्रायद्वीप कहा जाता है। इसे ‘प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप’ भी कहा जाता है।

घास के मैदान

  • स्टेपीजघासभूमि– यह घासभूमि यूरोप महाद्वीप में रूस, यूक्रेन व हंगरी देशों में फैली है। यह एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • पुस्ताजस्टेपीज घासभूमि को हंगरी देश में पुस्ताज के नाम से जाना जाता है।

नदियाँ

  • डेन्यूबनदी– इसका उद्गम जर्मनी देश में ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से होता है। यहाँ से जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया व रोमानिया देशों में बहने के बाद काला सागर में जाकर गिर जाती है।
  • राइननदी– इसका उद्गम स्विट्जरलैंड देश में आल्प्स पर्वत से होता है। यहाँ से स्विट्जरलैण्ड, लिचस्टाइन, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जर्मनी एवं हॉलैण्ड/नीदरलैण्ड देशों से बहने के बाद उत्तरी सागर में जाकर गिर जाती है। राइन नदी विश्व की सबसे व्यस्ततम नदी है।
  • सेन/सीननदी– इसका उद्गम फ्रांस देश में लेंगरेस पठार से होता है यह नदी फ्रांस की राजधानी पेरिस एवं ली-हार्वे नगर से बहने के बाद इंग्लिश चैनल में जाकर गिर जाती है।
  • यूरालनदी– यह नदी यूराल पर्वत से उद्गम होने के बाद यूरोप व एशिया के मध्य सीमा बनाते हुए कैस्पियन सागर/झील में जाकर गिर जाती है।
  • वोल्गानदी– यूरोपीय रूस के क्षेत्र में वल्दाई की पहाड़ियों से वोल्गा नदी का उद्गम होता है। यह नदी यूरोप महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। यह नदी यूरोपीय रूस के क्षेत्र में बहने के बाद कैस्पियन सागर/झील में जाकर गिर जाती है।
  • ओडरनदी– इसका उद्गम चेक गणराज्य देश से होता है। यहाँ से पॉलैंड देश में बहने के बाद पॉलैंड व जर्मनी की सीमा बनाते हुए बाल्टिक सागर में जाकर गिर जाती है।
  • एल्बनदी– इसका उद्गम चेक गणराज्य देश में क्रेकोनोस पर्वत से होता है। यहाँ से चेक गणराज्य तथा जर्मनी देश के ड्रेसडेन व हैम्बर्ग नगरों से बहने के बाद उत्तरी सागर में जाकर गिर जाती है।
  • वेसरनदी– मध्यवर्ती जर्मनी की उच्चभूमि से वेरा व फल्डा नदियों के रूप में वेसर नदी का उद्गम होता है। वेसर नदी के किनारे जर्मनी का ब्रेमेन नगर स्थित है। अंतत: यह नदी उत्तरी सागर में जाकर गिर जाती है।
  • टाइबरनदीइटली की एक नदी जो एपेनाइन पर्वत से निकलकर भूमध्य सागर में गिरती है। रोम इसके मुहाने पर स्थित है। वेटिकन सिटी इसके दाहिने किनारे पर स्थित है।
  • टेम्सनदीइसका पुराना नाम टेमेसिस है। यह नदी दक्षिणी इंग्लैण्ड में कोट्स ओल्ड पहाड़ी से निकलकर उत्तरी सागर में गिरती है। इस नदी के किनारे लंदन शहर अवस्थित है।

पर्वत

  • जलोनपर्वत– इस पर्वत की सर्वोच्च पर्वत चोटी केब्नेकआसे है जो नॉर्वे व स्वीडन की सीमा पर 2,097 मी. ऊँची है।
  • माउण्टब्लॉक/ब्लांक– यह आल्प्स पर्वत की सर्वोच्च पर्वतचोटी है। यह यूरोप महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊँची पर्वतचोटी है। इसकी ऊँचाई 4,808 मीटर है। यह पर्वतचोटी फ्रांस देश में स्थित है।
  • जूरापर्वत– स्विट्जरलैण्ड तथा फ्रांस की सीमा पर दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में फैली एक श्रेणी जिसकी सर्वोच्च चोटी क्रीट डी ला नीग 1,718 मीटर ऊँची है। इसका निर्माण जुरैसिक युग में हुआ।
  • पेनाइन्सपर्वत– ग्रेट ब्रिटेन द्वीप पर उत्तर में स्कॉटलैण्ड की सीमा से दक्षिण में मध्य इंग्लैण्ड तक फैला एक प्राचीन पर्वत है।
  • पिरेनीजपर्वत– स्पेन तथा फ्रांस की सीमा के सहारे स्थित एक पर्वत जो बिस्के की खाड़ी से लॉयन की खाड़ी तक फैला है। इसकी सर्वोच्च चोटी अनीटो 3404 मीटर ऊँची है।
  • बाल्कनपर्वत– यह सर्बिया तथा बुल्गारिया में फैला है। इसका निर्माण टर्शियरी युग में हुआ। जिसकी सर्वोच्च चोटी बोटर है।
  • ब्लैकफॉरेस्ट– पश्चिमी जर्मनी के दक्षिणीपश्चिमी भाग में स्थित है। यह ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है। यहाँ सघन वनखनिजस्प्रिंग तथा पर्यटक स्थल हैं।
  • यूरालपर्वत– रूस में स्थित एक वलनदार पर्वत श्रेणी जो एशिया एवं यूरोप की सीमा बनाता है। इसका सर्वोच्च शिखर नरोदनाया 1894 मीऊँचा है। इसमें लोहे का भारी निक्षेप पाया जाता है।

प्रमुख जलसंधियाँ

  • जिब्राल्टरजलसंधि– यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। यह जलसंधि मोरक्को (अफ्रीका) देश को स्पेन (यूरोप) से अलग करती है। इसे ‘भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार’ (उपनाम से जानी जाती है।) कहा जाता है।
  • डॉवरजलसंधि– यह जलसंधि यूनाइटेड किंगडम (UK) देश को फ्रांस से अलग करती है। यह जलसंधि उत्तरी सागर को इंग्लिश चैनल से जोड़ती है।
  • बॉस्फोरसजलसंधि– यह जलसंधि कालासागर को मरमरा सागर से जोड़ती है। यह जलसंधि यूरोपीय टर्की को एशियाई टर्की से अलग करती है।
  • उत्तरीचैनल– यह उत्तरी आयरलैंड को स्कॉटलैंड से अलग करता है। आयरिश सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है।
  • सेंटजॉर्जचैनल – आयरलैंड गणराज्य को ग्रेट ब्रिटेन से अलग करता है। यह आयरिश सागर को सेल्टिक सागर से जोड़ता है।

प्रमुख नहरें

  • कीलनहर– यह नहर उत्तरी सागर व बाल्टिक सागर को आपस में जोड़ती है। इस नहर का निर्माण जर्मनी देश ने अपने देश की भूमि को काटकर किया। इस नहर की लंबाई 99 किमी. है।
  • मैनचेस्टरनहर– यह नहर U.K.देश के मैनचेस्टर नगर को ईस्थम नगर से जोड़ती है।
सबसे बड़ी 5 झीलें (क्षेत्रफलानुसार)
नाम अवस्थिति क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
लेडोजेस्कोय ओजेरा रूस 18,390
ओनेजेस्कोय ओजेरा रूस 9,610
वेनर्न स्वीडन 5,584
वेटर्न स्वीडन 1,911
बालाटन हंगरी 601

यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देश
क्र.सं. देश का नाम राजधानी मुद्रा
1. अल्बानिया तिराना लेक
2. आइसलैंड रैक्जेविक क्रोना
3. ऑस्ट्रिया वीयना यूरो
4. अंडोरा अंडोरा-ला-वेल्ला यूरो
5. इटली रोम यूरो
6. एस्टोनिया ताल्लिन यूरो
7. क्रोएशिया ज़ाग्रेब कुना
8. यूनान (ग्रीस) एथेंस यूरो
9. चेक गणराज्य प्राग चेक कोरुना
10. जर्मनी बर्लिन यूरो
11. डेनमार्क कोपेनहेगन डेनिश क्रोन
12. नॉर्वे ओस्लो नोर्वेजियन क्रोन
13. नीदरलैंड ( हॉलैंड ) एम्सटर्डम यूरो
14. पुर्तगाल लिस्बन यूरो
15. पॉलैण्ड वॉरसा ज्लॉटी
16. फिनलैंड हेलंसिकी यूरो
17. फ्रांस पेरिस यूरो
18. बुल्गारिया सोफ़िया लेव
19. बेल्जियम ब्रुसेल्स यूरो
20. बेलारूस मिंस्क बेलारूसी रूबल
21. बोस्निया-हर्ज़ेगोविना सारयेवो माका
22. माल्टा वेल्लेट्टा यूरो
23. मॉल्डोवा चिसनाउ ल्यू
24. मेसीडोनिया स्कोप्जे दीनार
25. मोनाको मोनाको यूरो
26. मॉण्टेनीग्रो पोडगोरिका यूरो
27. यूक्रेन कीव रिव्निया
28. यूनाइटेड किंगडम लंदन पाउंड
29. रोमानिया बुखारेस्ट रोमेनियन ल्यू
30. लातविया रीगा यूरो
31. लक्ज़मबर्ग लक्ज़मबर्ग शहर यूरो
32. लिथुआनिया विनियस यूरो
33. लीचेस्टीन वादुज फ्रैंक
34. सान मारिनो सान मारिनो यूरो
35. स्पेन मेड्रिड यूरो
36. स्लोवाकिया ब्रातिस्लावा यूरो
37. स्लोवेनिया ल्जुब्लजाना यूरो
38. स्विट्ज़रलैंड बर्न स्विस फ्रैंक
39. स्वीडन स्टॉकहोम स्वीडिश क्रोना
40. सर्बिया बेलग्रेड सर्बियाई दीनार
41. हंगरी बुडापेस्ट फोरिंट
42. होली सी (वेटिकन सिटी) वेटिकन सिटी यूरो
43. कोसोवो प्रिस्टीना यूरो
44. अज़रबैज़ान बाकू मनात
45. जॉर्जिया तिब्लिसी लारी
46. आर्मेनिया येरेवान अरमेनियाई ड्रेम
46. आयरलैण्ड डबलिन यूरो
47. रूस मॉस्को रूसी रूबल

ऑस्ट्रेलिया

  • स्थिति एवं विस्तार –ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को ‘प्यासी भूमि का महाद्वीप’ कहा जाता है।
  • विश्व में ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र ऐसा देश है, जो पूरे महाद्वीप पर फैला है।
  • इसे ‘द्वीपीय महाद्वीप’ भी कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का विस्तार पूर्णत: दक्षिणी गोलार्द्ध में है, यह एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
  • इसकी खोज अंग्रेजी नाविक कैप्टन जेम्स कुक ने 1770 ई. में की थी।
  • इसके उत्तर-पूर्व में ग्रेट बैरियर रीफ व ‘कोरल’, उत्तर-पश्चिम में तिमोर-सागर तथा दक्षिण-पूर्व में तस्मान सागर स्थित है।
  • मकर रेखा इस महाद्वीप के मध्य से गुजरती है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अधिकांश क्षेत्रों में कम वर्षा तथा जल की सीमित उपलब्धता होने से इसे ‘प्यासी भूमि का देश’ की भी उपमा दी जाती है।

मरुस्थल

  • गिब्सन का मरुस्थल (Gibson Desert)
  • यह मरुस्थल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित है।
  • ग्रेटसैंडीमरुस्थल
  • यह मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया देश के उत्तरी व पश्चिमी प्रांत में स्थित है।
  • ग्रेटविक्टोरियामरुस्थल
  • यह मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया देश के दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत व पश्चिमी

ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित है।

  • विक्टोरिया मरुस्थल
  • यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में स्थित गर्म शुष्क मरुस्थल है यहाँ की कालगुर्ली सोने की खानें प्रसिद्ध हैं।

घासभूमियाँ

  • ऑस्ट्रेलिया में घास के मैदानों को डाउन्स कहते है।

पठार

  • बर्कली पठार (Barkly Plateau)
  • यह पठार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में न्यूकैसल से क्वींसलैण्ड तक विस्तृत है।
  • यह यूरेनियम, ताँबा जैसे खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है।
  • किम्बरले पठार (Kimberley Plateau)
  • यह पठार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी पश्चिमी भाग में विस्तृत है।
  • यह पठार हीरा, लोहा, ताँबा व चाँदी के खनन हेतु प्रसिद्ध है।

पर्वत

  • माउंट कोशियुस्को
  • ऑस्ट्रेलिया न्यू साउथ वेल्स में स्थित माउंट कोशियुस्को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च शिखर है।
  • माउंट कुक
  • न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिणी द्वीप पर अवस्थित यह पर्वत शिखर दक्षिणी आल्प्स पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है।
  • यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
  • यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के समानान्तर फैला हुआ है।
  • कोशियुस्को ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा शिखर (2,230 मीटर) है।
  • यह पर्वत शृंखला विक्टोरिया, न्यूसाउथवेल्स और क्वींसलैण्ड राज्यों में फैली हुई है।
  • डार्लिंग पर्वत शृंखला
  • यह पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पश्चिम भाग में फैली हुई है।

नदियाँ

  • मर्रेडार्लिंग नदियाँ
  • इन दोनों नदियों का उद्गम ऑस्ट्रेलिया देश के पूर्वी भाग में स्थित ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पर्वत से होता है।
  • मर्रे व डार्लिंग दोनों नदियाँ न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया व दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में बहने के बाद दक्षिणी महासागर में गिरती है।
सबसे बड़ी 3 झीलें (क्षेत्रफलानुसार)
नाम अवस्थिति क्षेत्रफल

(वर्ग किमी.)

आयर झील द.ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया (मौसमी) 9,300 किमी.
टारेन्स झील द.ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया (मौसमी) 5,800 किमी.
गेर्डरन द.ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया (मौसमी) 4,800 किमी.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख देश
देश राजधानी मुद्रा
ऑस्ट्रेलिया केनबरा डॉलर
न्यूजीलैंड वेलिंग्टन डॉलर
माइक्रोनेशिया पालीकीर डॉलर
फिजी सुआ डॉलर
मार्शल द्वीप मजुरो डॉलर
नौरु यारेन डॉलर
तुवालू फुनाफुटी डॉलर
टोंगा नुकुआलोफा पांग
वानाआतू पोर्ट विला वातू
किरिबाती तारावा डॉलर
पापुआ न्यू गिनी पोर्ट मोरेस्वी किना
फ्रेंच पोलिनेशिया पापीते फ्रैंक
पश्चिमी सामोआ एपिआ ताला
न्यू कैलीडोनिया नौमिया फ्रैंक
पलाऊ मेलेकेओक डॉलर
सोलोमन द्वीप समूह होनियारा डॉलर

न्यूजीलैण्ड के पर्वत

  • दक्षिणी आल्प्स (Southern Alps)
  • यह पर्वत शृंखला दक्षिणी द्वीप के पश्चिमी तट के सहारे-सहारे ओटेगो वेस्टलैण्ड और कैण्टरबरी राज्यों में फैली हुई है।
  • माउण्ट एग्मोंट (Mount Egmont)
  • यह उत्तर द्वीप में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 2,518 मीटर है।
  • ओशेनिया में प्रमुख सागर, खाड़ियाँ और जलसंधियाँ
  • कार्पेन्ट्रिया की खाड़ी – केप यॉर्क प्रायद्वीप और अर्नहम लैंड के बीच
  • अराफुरा सागर – इंडोनेशियाई न्यूगिनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच
  • तस्मान सागर – ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच
  • ज्योग्राफर की खाड़ी – ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर (पर्थ)

अंटार्कटिका

  • स्थिति एवं विस्तार  
  • गौंडवानालैंड के विखंडन से निर्मित अंटार्कटिका विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है, इसे निर्जन महाद्वीप भी कहते हैं, क्योंकि वर्ष भर बर्फ से ढँके होने के कारण यहाँ स्थायी निवास का अभाव पाया जाता है।
  • अंटार्कटिका बर्फ की मोटी परत से ढका महाद्वीप है जिसका विस्तार दक्षिणी ध्रुव के इर्द-गिर्द है। इसे ‘श्वेत महाद्वीप’ भी कहा जाता है।
  • यहाँ की क्वीन ऑफ मॉड श्रेणी अंटार्कटिका को दो भागों में वर्गीकृत करती है।
  • अंटार्कटिका का अर्थ आर्कटिक का उल्टा।
  • यह उत्तरी ध्रुव के ठीक विपरीत दिशा में यानी पृथ्वी के सुदूर दक्षिणी छोर पर स्थित है।
  • अंटार्कटिक दुनिया का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इसका आकार ऑस्ट्रेलिया या यूरोप के आकार से बड़ा है।
  • विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है। इसका 98% भाग हिम से ढका हुआ है।
  • यहाँ पर चार भारतीय अनुसंधान केन्द्र स्थित हैं–
  1. दक्षिणी गंगोत्री,           2. मैत्री,     3. भारती,
  2. Indarc (India Antarctica Research Centre)
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय लेफ्टिनेंट रामचरण थे।
  • वर्तमान में भारत का 36वाँ अभियान अंटार्कटिका पर कार्यरत है।
  • बिसेंफ मैसिफ- 5,140 मीटर। यह अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी है।
  • वोस्टोक/वोस्टावा – (-89°C) यह विश्व का न्यूनतम तापमान वाला क्षेत्र है।

विश्व के महासागर

  • पृथ्वी के लगभग तीन-चौथाई भाग जलमण्डल का विस्तार हैं।
  • पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग पर जलमण्डल में शामिल है।
  • महासागरों की औसत गहराई 3800 मीटर है। सामान्यत: महासागरों के जल का तापमान गहराई बढ़ने के साथ घटता है
  • महासागरीय लवणता को नियंत्रित करने वाले कारक
  1. वाष्पीकरण
  2. वर्षा
  3.  नदी के जल का आगमन
  4. पवन
  5. सागरीय धाराएँ एवं लहरें
  • विश्व के प्रमुख महासागर    
  1. प्रशान्त महासागर
  2. अटलांटिक महासागर
  3. हिन्द महासागर
  4. आर्कटिक महासागर
  5. दक्षिणीमहासागर
  • क्षेत्रफलके अनुसार महासागर
  1. प्रशान्त महासागर (165 Milion km2) 16.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर
  2. अटलांटिक महासागर (82 Milion km2) 8.2 करोड़ वर्ग किलोमीटर
  3. हिन्द महासागर (74 Milion km2) 7.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर
  4. आर्कटिक महासागर (14 Milion km2) 1.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर
  • गहराईके अनुसार महासागर
  1. प्रशान्त महासागर – मेरियाना गर्त (11,033 मीटर)
  2. अटलांटिक महासागर – प्यूर्टोरिको गर्त  (9,219 मीटर)
  3. हिन्द महासागर – सुंडा गर्त (लगभग 8047 मीटर)
  4. प्रशांत महासागर
  • यह महासागर संपूर्ण पृथ्वी के लगभग एक-तिहाई भू-भाग पर फैला हुआ है।
  • इसका क्षेत्रफल सभी स्थलखंडों के संयुक्त क्षेत्रफल से भी अधिक है।
  • इस महासागर में सर्वाधिक गर्त (32) विद्यमान है।
  • प्रमुखद्वीप एवं द्वीप समूह – जापान (होन्शू, होकैडो, क्यूशू, शिकोकू आदि); इण्डोनेशिया (सुमात्रा, जावा, कालीमंतन, पश्चिम इरियन, सिलेबीज, मदुरा आदि); मेलानेशिया (सोलोमन, फीजी, न्यू कैलिडोनिया, न्यू गिनी, हैब्राइडस आदि); माइक्रोनेशिया (मार्शल, एलिस, गिल्बर्ट, कैरोलाइंस आदि); पोलिनेशिया (कुक, सोसायटी, लाइन, हवाई, ताहेती, सामोआ, टोंगा आदि); ताइवान, हैनान, मकाओ,हॉन्गकॉन्ग, न्यूज़ीलैंड आदि।
  • सीमांतसागर – बैरिंग सागर, जापान सागर, पीला सागर, दक्षिण चीन सागर, जावा सागर, ओखोटस्क सागर, सुलु सागर, बांदा सागर आदि।
  • प्रमुखकटक – एलबैट्रास पठार, गालापगोस कटक, नास्का कटक, कैरोलीन सोलोमन कटक आदि।
  • प्रमुखगर्त – मेरियाना या चैलेंजर गर्त, टोंगा कारमाडेगा गर्त, एल्युशियन गर्त, फिलीपींस गर्त, नेरो गर्त, क्यूराइल गर्त, टासकरोरा गर्त, मर्रे गर्त आदि।
  1. अटलांटिक महासागर
  • यह महासागर संपूर्ण पृथ्वी के छठवें भू-भाग पर फैला हुआ है, जो कि प्रशांत महासागर के क्षेत्रफल का आधा है।
  • सीमांतसागर – कैरीबियन सागर, उत्तरी सागर, बाल्टिक सागर, हडसन की खाड़ी, बोथनिया की खाड़ी, डेविस स्ट्रेट, मैक्सिको की खाड़ी, भूमध्यसागर, बिस्के की खाड़ी आदि।
  • प्रमुखद्वीप – मडीरा, केनारी, सेंट हेलेना, फॉकलैंड, अर्जोस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, ट्रिनिदाद एवं टौबेगो, बरमूडा, कैप वर्डे, जमैका, हैती, प्यूर्टोरिको, बहामा आदि।
  • प्रमुखकटक – डॉल्फिन कटक, चैलेंजर कटक, विविल थॉमसन कटक, टेलिग्राफिक पठार, वालविक कटक आदि।
  • प्रमुखबैंक – ग्रांड बैंक, जॉर्जेज बैंक, सेंट पियरी बैंक, डॉगर बैंक, सेविल द्वीप बैंक आदि।
  • प्रमुखगर्त – प्यूर्टोरिको गर्त, रोमांश गर्त, केमन गर्त, सैंडविच गर्त, नेरेस गर्त आदि।
  1. हिंद महासागर
  • प्रमुखद्वीप – मैडागास्कर, श्रीलंका, जावा, सुमात्रा, अंडमान निकोबार, रीयूनियन, जंजीबार, मॉरीशस, कोमोरो, मालदीव, सेशेल्स, डियागो गार्सिया कोकोज, अमरैंटीज आदि।
  • सीमांतसागर – फारस की खाड़ी, लाल सागर, अदन की खाड़ी, मोजाम्बिक चैनेल, ओमान, कच्छ एवं खंभात की खाड़ी।
  • प्रमुखकटक – लकादीव चैगोस कटक, चैगोस सेंट पॉल कटक, एमस्टर्डम सेंट पॉल कटक, कार्ल्सबर्ग कटक
  • प्रमुखगर्त – सुण्डा या जावा गर्त, मॉरीशस गर्त, ओब गर्त, अमीरांटे गर्त आदि।
  1. आर्कटिक महासागर
  • इस महासागर के अधिकांश भाग पर बर्फ की परत जमी हुई रहती है। विश्व में सर्वाधिक चौड़ाई महाद्वीपीय मग्न तट इसी महासागर की है।
  • प्रमुखद्वीप – बीयर, जैमलिया, स्पिट्सबर्जन आदि।
  • सीमांतसागर – उजला सागर, ब्यूफोर्ट सागर, लिप्टेव सागर आदि।
  • प्रमुखकटक – फराओ कटक एवं स्पिट्सबर्जन कटक आदि।
  1. दक्षिणी महासागर
  • यह महासागर प्रशांत, अटलांटिक व हिन्द तीनों महासागरों का सम्मिलित रूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *