हिंदी माध्यम नोट्स
Categories: chemistry
ऐमीन के रासायनिक गुण ,कार्बिल ऐमीन , हिन्सबर्ग अभिकर्मक से क्रिया
Chemical properties of amine in hindi ऐमीन के रासायनिक गुण :
1. लवण बनाना :
ऐमीन क्षारीय प्रवृति के होने के कारण ये अम्लों से क्रिया करके लवण बना लेते है।
R-NH2 + H+Cl → R – +NH3Cl–
यदि लवण की क्रिया NaOH से कराये तो पुन: ऐमीन प्राप्त हो जाती है।
R-NH3Cl + NaOH → NaCl + H2O + R-NH2
2 . ऐल्किलन या एल्किलीकरण :
-H के स्थान पर एल्किल समूह आना ऐल्किलन कहलाता है यह क्रिया एल्किल हैलाइड के साथ की जाती है इस क्रिया में 20 , 30 व चतुष्क ऐमीन बनते है।
3. एसिटिलन या एसिटिलीकरण :
H के स्थान पर ऐसिटिल समूह आना एसिटिलन कहलाता है। एसिटिलन प्राय: एसिटिल क्लोराइड या एसिटिक एनहाइड्राइड से ही किया जाता है।
CH3-CO-Cl + H-NH-R → CH3-CO-NH-R + HCl
4. कार्बिल ऐमीन अभिक्रिया या आइसो सायनाइड परिक्षण :
जब 10 ऐमीन की क्रिया CHCl3 (क्लोरोफॉर्म ) CHI3 तथा KOH , NaOH से की जाती है तो दुर्गन्ध युक्त पदार्थ आइसो सायनाइड बनते है।
नोट : यह क्रिया 20 , 30प्रदर्शित नहीं करते।
प्रश्न 1 : एथिल ऐमीन तथा डाई एथिल ऐमीन में विभेद (अंतर) के लिए परिक्षण लिखिए।
उत्तर : एथिल ऐमीन कार्बिल ऐमीन अभिक्रिया द्वारा दुर्गन्ध युक्त पदार्थ आइसो सायनाइड बनाता है।
C2H5-NH2 + CHCl3 + 3KOH → C2H5-NC + 3KCl + 3H2O
डाई एथिल ऐमीन कार्बिल ऐमीन अभिक्रिया प्रदर्शित नहीं करता।
5. हिन्सबर्ग अभिकर्मक से क्रिया :
C6H5-SO2-Cl को हिन्सबर्ग अभिकर्मक कहते है इसका रासायनिक नाम बेंजीन सल्फोनिल क्लोराइड है। यह 10 ,20 , 30 ऐमीन की पहचान में काम आता है।
1. 10 ऐमीन की हिन्सबर्ग अभिकर्मक से क्रिया करने पर बना पदार्थ NaOH में विलेय हो जाता है।
2. 20 ऐमीन की हिन्सबर्ग अभिकर्मक से क्रिया करने पर बना पदार्थ NaOH में अविलेय होता है।
3. 30 ऐमीन में सक्रीय H परमाणु नहीं होता अतः यह अभिकर्मक से क्रिया नहीं करता।
6. सोडियम नाइट्राइड व HCl से क्रिया :
एलीफैटिक ऐमीन इनसे क्रिया करके एल्कोहल बनाते है जबकि एरोमैटिक ऐमीन (ऐनिलीन) बेंजीन डाई ऐज़ोनियम क्लोराइड बनाता है।
नोट : यह क्रिया एलीफेटिक व एरोमैटिक ऐमीन में अंतर के काम आती है।
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
4 weeks ago
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
4 weeks ago
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
2 months ago
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
2 months ago
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
2 months ago
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
2 months ago