हिंदी माध्यम नोट्स
कार्बन प्रतिरोध तथा वर्ण कोड क्या है , कैसे लिखते है carbon resistance and colour codes in hindi
carbon resistance and colour codes for carbon resistance in hindi कार्बन प्रतिरोध तथा वर्ण कोड : विद्युत तथा इलेक्ट्रॉनिकी में उपयोग आने वाले प्रतिरोध कई प्रकार के हो सकते है जैसे तार आबद्ध प्रतिरोधक और कार्बन प्रतिरोध इत्यादि।
आइये वर्ण कोड को पढ़ना सीखते है
वर्ण कोड सारणी
Colour | Digit | Multiplier | Tolerance |
Black | 0 | 1 | |
Brown | 1 | 10 | ± 1% |
Red | 2 | 100 | ± 2% |
Orange | 3 | 1,000 | |
Yellow | 4 | 10,000 | |
Green | 5 | 100,000 | ± 0.5% |
Blue | 6 | 1,000,000 | ± 0.25% |
Violet | 7 | 10,000,000 | ± 0.1% |
Grey | 8 | ± 0.05% | |
White | 9 | ||
Gold | 0.1 | ± 5% | |
Silver | 0.01 | ± 10% | |
None | ± 20% |
उदाहरण :
कार्बन प्रतिरोधों के लिए वर्ण कोड (colour code for carbon resistance in hindi) : विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक परिपथों में प्रयुक्त प्रतिरोधो का परिसर वृहत होता है। उच्चतर परिसर के प्रतिरोधक मुख्यतः कार्बन से बनाये जाते है। कार्बन के प्रतिरोधक सुसंहत तथा सस्ते होते है , इसलिए इलेक्ट्रॉनिक परिपथों में व्यापक रूप से उपयोग किये जाते है। कार्बन प्रतिरोध आमाप में छोटे होते है अत: उनके मान वर्ण कोड के द्वारा व्यक्त किये जाते है।
वर्ण कोड निम्नलिखित सारणी में दिया गया है –
प्रयुक्त अक्षर | रंग | अंक | गुणक | सह्ता (%) tolerance |
B | काला (black) | 0 | 1 | |
B | भूरा (brown) | 1 | 101 | |
R | लाल (red) | 2 | 102 | |
O | नारंगी (orange) | 3 | 103 | |
Y | पीला (yellow) | 4 | 104 | |
G | हरा (green) | 5 | 105 | |
B | नीला (blue) | 6 | 106 | |
V | बैंगनी | 7 | 107 | |
G | धूसर (grey) | 8 | 108 | |
W | सफ़ेद (white) | 9 | 109 | |
सुनहरा (gold) | 10-1 | 5% | ||
चाँदी (silver) | 10-2 | 10% | ||
वर्णहीन (no colour) | – | 20% |
तालिका के याद रखने के लिए तथ्य –
B B R O Y of great britain has very good wife wearing golden silver necklace
अथवा
black brown rods of your gate became very good when given silver color.
नोट : वाक्य के प्रत्येक शब्द का पहला वर्ण रंग को प्रदर्शित करता है।
प्रतिरोधक पर समाक्ष रंगीन वलयों का समूह होता है जिनकी सार्थकता उक्त सारणी में दी गयी है। सिरे से पहली दो धारियां ओम में प्रतिरोध के पहले दो सार्थक अंकों को निर्देशित करती है। तीसरी धारी दशमलव गुणक को निर्देशित करती है और अंतिम धारी सह्यता या निर्देशित मान के प्रतिशत में संभावित विचरण को व्यक्त करती है। कभी कभी यह अंतिम धारी नहीं होती है जिसका आशय यह है कि सह्यता 20% है।
उदाहरण के लिए , यदि चार रंग नारंगी , नीला , पीला और सुनहरा है तो प्रतिरोध का मान 5% सह्यता मान के साथ 36 x 104 Ω होगा।
प्रश्न : एक कार्बन प्रतिरोधक पर चित्र के अनुसार रंगीन पट्टियाँ बनी है। इसका प्रतिरोध क्या होगा ?
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…