12th class chemistry model test paper 2019-20 sample paper रसायन विज्ञान सैंपल पेपर in hindi

12th class chemistry model test paper 2019-20 रसायन विज्ञान सैंपल पेपर :

पाठ : वैधुत रसायन

प्रश्न 1 : निम्न की परिभाषा लिखो –

प्रश्न 2 : वैद्युत अपघटनी (आयनिक) विलयनो की चालकता को प्रभावित करने वाले चार कारक लिखे।

प्रश्न 3 : ताप बढाने पर धातुओ की चालकता कम हो जाती है , क्यों ?

प्रश्न 4 : ताप बढाने पर वैद्युत अपघटनी चालकों की चालकता अधिक होती जाती है , क्यों ?

प्रश्न 5 : चालकता मापन के लिए दिष्ट धारा प्रवाहित नहीं की जाती , कारण दीजिये।

प्रश्न 6 : कौनसे विलयन की चालकता अधिक होगी , कारण दीजिये।

  1. M/10 HCl विलयन अथवा M/10 CH3-COOHविलयन
  2. 20 डिग्री सेल्सियस पर सिल्वर तार अथवा 50 डिग्री सेल्सियस पर सिल्वर तार
  3. 20 डिग्री पर NaCl विलयन , 50 डिग्री सेल्सियस पर NaCl  विलयन
  4. 0.1 M एसिटिक अम्ल , 1M एसिटिक अम्ल विलयन

प्रश्न 7 : तनुता बढाने पर विद्युत अपघट्य विलयन की चालकता कम होती है।  कारण दीजिये ?

प्रश्न 8 : धात्विक चालक (इलेक्ट्रॉनिक चालक) की चालकता को प्रभावित करने वाले कारक लिखो ?

प्रश्न 9 : कोलराउस नियम की सहायता से दुर्बल विद्युत अपघट्य (CH3-COOH) की अन्नत: तनुता पर मोलर चालकता कैसे ज्ञात करेंगे ? सूत्र स्थापित कीजिये।

प्रश्न 10 : जल के लिए कोलराउस सूत्र  ज्ञात करने का एक तरीका बताइये।

प्रश्न 11 : 1 मोल इलेक्ट्रॉन पर आवेश कितना होता है ?

उत्तर : 1 फैराडे 96500 कूलाम

प्रश्न 12 : संगलित नमक के विद्युत अपघटन से कैथोड व एनोड पर प्राप्त उत्पाद के नाम लिखे।

प्रश्न 13 : नमक के जलीय विलयन का वैधुत अपघटन करने पर कैथोड व एनोड पर कौनसे पदार्थ प्राप्त होंगे।

प्रश्न 14 : शुष्क सेल में उपयोग आने वाले विद्युत अपघट्य का नाम लिखिए।

प्रश्न 15 : ईंधन सेल में प्रयुक्त विद्युत अपघट्य का नाम दीजिये।

प्रश्न 16 : किसी सेल आरेख में दो सामानांतर रेखाएँ क्या प्रदर्शित करते है।

प्रश्न 17 : जंग का सूत्र लिखो ?

प्रश्न 18 : लवण सेतु क्या है ? इसका एक कार्य लिखे।

प्रश्न 19 : एकल इलेक्ट्रोड के लिए नेर्न्स्ट समीकरण लिखो।

प्रश्न 20 : मर्करी सेल में प्रयुक्त विद्युत अपघट्य का नाम लिखो।

प्रश्न 21 : निम्न सेलो में एनोड व कैथोड पर अभिक्रिया के समीकरण लिखे।

अ. इंधन सेल

ब. मर्करी सेल

स. शुष्क सेल

प्रश्न 22 : लोहे में जंग लगने की क्रियाविधि को सचित्र समझाइये ?

प्रश्न 23 : जब लेड संचायक सेल डिस्चार्ज (निरावेशित) होता है तो एनोड व कैथोड पर क्रिया के समीकरण लिखो।

प्रश्न 24 : सेल के विद्युत वाहक बल तथा साम्य स्थिरांक के मध्य सम्बन्ध स्थापित कीजिये।

प्रश्न 25 : मानक मुक्त ऊर्जा (△G0) तथा साम्य स्थिरांक के मध्य सम्बन्ध स्थापित कीजिये।

प्रश्न 26 : निम्न के नामांकित चित्र बनाइये।

  • SHE
  • इंधन सेल
  • डेनियल सेल

प्रश्न 27 : क्या CuSO4 को Fe के पात्र में रखा जा सकता है ?

प्रश्न 28 : मानक गिब्स ऊर्जा और मानक सेल विभव में क्या सम्बन्ध है ? प्रयुक्त पद क्या दर्शाते है ?

प्रश्न 29 : धातु A , B , C , D के मानक अपचयन विभव क्रमशः -3.05 , +0.34 , -0.76 , +0.80 है तो –

  • प्रबल अपचायक धातु है ?
  • उपचायक क्षमता का बढ़ता क्रम
  • कौनसी धातुएं तनु अम्ल से क्रिया कर H2 गैस देगी।

प्रश्न 30 : सेल अभिक्रिया –

Zn(S) + 2Ag+(aq) → Zn2+ (aq) + 2Ag

  • उपरोक्त सेल अभिक्रिया के लिए सेल आरेख बनाइये।
  • कौनसा इलेक्ट्रोड एनोड है ?
  • कौनसा इलेक्ट्रोड ऋणात्मक आवेशित है ?
  • कौनसा इलेक्ट्रोड कैथोड है ?
  • कौनसा इलेक्ट्रोड धनात्मक आवेशित है ?
  • इलेक्ट्रोड प्रवाह की दिशा ?
  • विद्युत धारा की दिशा
  • सेल के नेर्नेस्ट समीकरण लिखे।

प्रश्न 31 : यदि E0 Zn2+/Zn तथा E0 Ag+/Ag के मान क्रमशः -0.76 तथा +0.80 V है तो सेल का मानक इलेक्ट्रोड विभव ज्ञात करे।

प्रश्न 32 : मानक मुक्त ऊर्जा  (△G0) का मान ज्ञात करो।

प्रश्न 33 : सेल स्थिरांक का मान ज्ञात करो ?

प्रश्न 34 : Fe(S)/Fe2+(0.001M)//H+(1M)/H2(g)/Pt(s)

यदि E0Fe2+/Fe = 0.44 V तथा E0H+/1/2H2 = 0 है तो –

  • एनोड पर क्रिया का समीकरण
  • कैथोड पर क्रिया का समीकरण
  • सेल अभिक्रिया का समीकरण
  • एनोड कौनसा है ?
  • सेल का मानक इलेक्ट्रोड विभव
  • उपरोक्त सेल के नेर्नेस्ट समीकरण
  • सेल का विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिये \

प्रश्न 35 : निम्न के अपचयन के लिए कितने कुलाम आवेश की आवश्यकता होगी ?

  • 1 मोल Al3+ को Al में        (उत्तर 289500 कूलाम)
  • एक मोल Cu2+ को Cu में      (उत्तर : 193000 कुलाम)
  • एक मोल MnO4 को Mn2+ में    (उत्तर : 482500)

प्रश्न 36 : एक सेल का सेल स्थिरांक 0.5 सेमी-1 है , इस सेल में 1.0M विलयन भरे जाने पर विलयन का प्रतिरोध 50 ओम पाया गया , इस विलयन की चालकता और मोलर चालकता ज्ञात कीजिये ?

उत्तर : 0.01  ओम-1 सेमी-1

10 ओम-1सेमी2मोल-1

प्रश्न 37 : 298 पर 0.20 M KCl विलयन की चालकता 0.0248 Scm-1 है तो इसकी मोलर चालकता ज्ञात कीजिये ?

उत्तर : 124 Scm2 mol-1

प्रश्न 38 : एक चालकता सेल के प्रत्येक इलेक्ट्रोड का क्षेत्रफल 1.5 सेमी2 एवं उनके बीच की दूरी 1.5 सेमी है , भरे गए लवण के 0.2M विलयन का प्रतिरोध 25 ओम है , सेल का सेल स्थिरांक और विलयन की चालकता , मोलर चालकता ज्ञात करो ?

सेल स्थिरांक = 0.333 सेमी-1

चालकता = 0.0132 ओम-1 सेमी-1

मोलर चालकता = 66 ओम-1 सेमी2 मोल-1

प्रश्न 39 : यदि एक धात्विक तार में 0.5 एम्पियर की धारा 2 घंटो के लिए प्रवाहित होती है तो तार में से कितने इलेक्ट्रॉन प्रवाहित होंगे ?

उत्तर : 2.24 x 1022 इलेक्ट्रॉन

प्रश्न 40 : सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में 5 एम्पियर की धारा 30 मिनट तक प्रवाहित की जाती है , कैथोड पर निक्षेपित चांदी का द्रव्यमान क्या होगा ?

Ag का मोलर द्रव्यमान : 108

उत्तर : 10.07 ग्राम

प्रश्न 41 : कारण दीजिये –

  1. SC संक्रमण तत्व है जबकि Zn नहीं ?
  2. Ag में 4d10 विन्यास है , आप कैसे कह सकते है कि यह एक संक्रमण तत्व है ?
  3. संक्रमण तत्वों की कणन एन्थैल्पी का मान उच्च होता है ?
  4. प्रथम संक्रमण श्रेणी में Zn की कणन एन्थैल्पी सबसे कम होती है ?
  5. Mn की तृतीय आयनन एन्थैल्पी अधिक जबकि Fe की तृतीय आयनन एन्थैल्पी कम होती है ?
  6. संक्रमण तत्व की 3d श्रेणी में गलनांक पहले बढ़ता जाता है , बाद में कम होता जाता है ?
  7. Cr2+ अपचायक है जबकि Mn3+ ऑक्सीकारक , जबकि दोनों का d4 विन्यास है ?
  8. कायर का मानक अपचयन विभव +0.34 है ?
  9. संक्रमण तत्वों की 3d श्रेणी में बाए से दाए जाने पर मानक उपचयन विभव के मान में अनियमित परिवर्तन होता है ?
  10. संक्रमण तत्व संकुल यौगिक बनाते है ?
  11. संक्रमण तत्व उत्प्रेरक की तरह काम आते है ?
  12. संक्रमण तत्व मिश्र धातु बनाते है ?
  13. जलीय विलयन में Cu+ कम स्थायी होता है जबकि Cu2+ अधिक स्थायी होता है ?
  14. संक्रमण धातु तथा अधिकांश यौगिक अनुचुम्बकीय है ?
  15. संक्रमण धातुएँ सामान्य: रंगीन बनाती है ?
  16. संक्रमण तत्व परिवर्तनशील ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते है ?
  17. लेंथेनॉइड आंकुचन क्या है , इसके दो परिणाम लिखे ?
  18. धातु के ओक्सो ऋणायनों में उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित होती है ?
  19. संक्रमण धातु की उच्चतम ऑक्सीजन अवस्था ऑक्साइडो तथा फ्लोराइडो में प्रदर्शित होती है ?
  20. लेंथेनॉइड की तुलना में एक्टिनॉइड आंकुचन अधिक होता है ?

   प्रश्न 42 : प्रथम संक्रमण श्रेणी में अर्थात 3d श्रेणी में –

  1. वह तत्व जो सबसे अधिक ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते है ?
  2. वह तत्व जो परिवर्तनशील ऑक्सीकरण अवस्था नहीं दर्शाते है ?
  3. Mn के दो ओक्सो ऋणायनो के सूत्र
  4. Cr के दो ओक्सो ऋणायनो के सूत्र –

उत्तर : CrO42- , Cr2O72-

प्रश्न 43 : Ln तथा An में चार अंतर लिखिए।

प्रश्न 44 : लैंथेनोइड श्रेणी का एक सदस्य जो +4 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते है ?

प्रश्न 45 : वाकर प्रक्रम में प्रयुक्त उत्प्रेरक का नाम ?

उत्तर : PdCl2

प्रश्न 46 : क्रोमेट तथा डाइक्रोमेट आयन की संरचना बनाइए –

प्रश्न 47 : मैंगनेट व परमैंगनेट आयन की संरचना बनाइए ?

प्रश्न 48 : मिश धातु किसे कहते है ? एक उपयोग बताइये ?

प्रश्न 49 : फोटोग्राफी उद्योग में प्रकाश संवेदी पदार्थ का नाम बताइये ?

उत्तर : AgBr

प्रश्न 50 : Ni तथा Fe को संकुल यौगिको के सूत्र लिखे जिनमे Ni व Fe का ऑक्सीकरण अवस्था शून्य होती है ?

प्रश्न 51 : पोटेशियम डाइक्रोमेट की निम्न के साथ आयनिक समीकरण लिखिए –

  • आयोडाइड आयन
  • आयरन
  • विलयन
  • H2S
  • KMnO4

प्रश्न 52 : पोटेशियम परमेग्नेट की निम्न के साथ आयनिक समीकरण लिखिए –

  • आयरन (II) आयन
  • ओक्सेलेट आयन
  • नाइट्राईट आयन