WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

यौगिक का मुलानुपाती तथा अणुसूत्र ज्ञात करना , उदाहरण , प्रश्न , how to calculate molecular formula

यौगिक का मुलानुपाती तथा अणुसूत्र ज्ञात करना :-
  1. किसी यौगिक का मुलानुपाती सूत्र यौगिक के एक अणु में उपस्थित सभी परमाणुओं का सरल पूर्णांक अनुपात बताता है अर्थात सरलतम अनुपात में परमाणुओं की आपेक्षित संख्या प्रदर्शित करने वाला रासायनिक सूत्र मुलानुपाती सूत्र कहलाता है।
  2. किसी यौगिक का अणुसूत्र अणुओं में उपस्थित प्रत्येक तत्व की परमाणुओं की वास्तविक संख्या को प्रदर्शित करता है।
उदाहरण : एसिटिक अम्ल [CH3COOH] का अणुसूत्रC2H4O2है जबकि मुलानुपाती सूत्रCH2Oहै।
उदाहरण : बेंजीन का अनुसुत्रC6H6है जबकि इसका मुलानुपाती सूत्र CH है।
3. किसी यौगिक के अणुसूत्र व मुलानुपाती सूत्र में निम्न सम्बन्ध होता है।
अणुसूत्र = n x मुलानुपाती सूत्र
जहाँ n = एक पूर्णांक है जिसका मान 1 , 2 , 3 . . . . . . . . . होता है।
किसी यौगिक का मुलानुपाती सूत्र ज्ञात करने के लिए निम्न पदों का उपयोग करते है –
पद 1 : सर्वप्रथम किसी यौगिक में उपस्थित सभी तत्वों की प्रतिशत मात्रा में उनके परमाणु भार का भाग देते है जिससे यौगिक के एक अणु में उपस्थित तत्वों की आपेक्षिक संख्या ज्ञात होती है।
पद 2 : प्राप्त सभी आपेक्षिक संख्याओं में सबसे छोटी आपेक्षिक संख्या का भाग देते है एवं प्राप्त परिणामों को निकटतम पूर्णांक मान में लिखते है , यह परमाणुओं का सरल अनुपात होता है।
पद 3 : परमाणुओं के सरलतम अनुपात (सरलतम परमाणु संख्या) को ध्यान में रखकर मुलानुपाती सूत्र लिखते है।
पद 4 : मुलानुपाती सूत्र में इसका अणुभार ज्ञात करते है।
पद 5 : यौगिक का मोलर द्रव्यमान (अणुभार) ज्ञात करते है।
अणु भार = 2 x वाष्प घनत्व
पद 6 : n का मान ज्ञात करते है तथा इसका मान ज्ञात करने के बाद अणुसूत्र ज्ञात करते है।
प्रश्न 1 : एक कार्बनिक यौगिक का विश्लेषण करने पर कार्बन , हाइड्रोजन और ऑक्सीजन तत्वों की उपस्थिति पायी गयी , कार्बन और हाइड्रोजन की प्रतिशत मात्राएँ 40% और 6.67% प्राप्त हुई।
यदि यौगिक का मोलर द्रव्यमान 180 ग्राम है तो यौगिक का अणुसूत्र ज्ञात करो।
हल :
तत्व
तत्व की प्रतिशत मात्रा
परमाणु भार
आपेक्षिक संख्या
सरलतम परमाणु
मुलानुपाती सूत्र
C
40%
12
40/12 = 3.33
3.33/3.33 = 1
H
6.67%
1
6.67/1 = 6.67
6.67/3.33 = 2
CH2O
O
53.33%
16
53.33/16 = 3.33
3.33/3.33 = 1
यौगिक का मुलानुपाती सूत्र = CH2O
मुलानुपाती सूत्र का अणुभार = 12 + 2 + 16 = 30
यौगिक का अणुभार = 18
n = यौगिक का द्रव्यमान/मुलानुपाती सूत्र
n = 180/30 = 6
अणुसूत्र = n x यौगिक का मुलानुपाती सूत्र
अणुसूत्र = 6 x CH2O
अणुसूत्र =C6H12O6
प्रश्न 2 : एक यौगिक की निम्नलिखित प्रतिशत संरचना है –
Ag = 70.13%
N = 9.09%
O = 20.78%
इसका मुलानुपाती सूत्र ज्ञात करो।
उत्तर : परमाणु भार
Ag = 108
N = 14
O = 16
तत्व
तत्व की मात्रा प्रतिशत में
परमाणु भार
आपेक्षिक संख्या
सरलतम परमाणु संख्या
Ag
70.13
108
70.13/108 = 0.65
0.65/0.65 = 1
N
9.09
14
9.09/14 = 0.65
0.65/0.65 = 1
O
20.78
16
20.78/16 = 1.30
1.30/0.65 = 2
अत: मुलानुपाती सूत्रAgNO2होगा।
प्रश्न 3 : निम्नलिखित प्रतिशत संरचनाओं से यौगिक का सरल सूत्र ज्ञात करो।
K = 26.6%
Cr = 35.22%
O = 38.18%
परमाणु भार –
K = 39
Cr = 52
O = 16
उत्तर :
तत्व
तत्व की प्रतिशत मात्रा
परमाणु भार
आपेक्षिक संख्या
सरलतम परमाणु संख्या
K
26.6
39
26.6/39 = 0.68
0.68/0.68 = 1
Cr
35.22
52
35.22/52 = 0.68
0.68/0.68 = 1
O
38.18
16
38.18/16 = 2.38
2.38/0.68 = 3.5
इन संख्याओं को पूर्णांक करने के लिए 2 से गुणा करने पर
K = 1 x 2 = 2
Cr = 1 x 2 = 2
O = 3.5 x 2 = 7
अत: मुलानुपाती सूत्र K2Cr2O7होगा।
प्रश्न 4 : एक कार्बनिक यौगिक में 40% कार्बन , 6.66% हाइड्रोजन तथा शेष ऑक्सीजन है व इसका वाष्प घनत्व 30 है यौगिक के मुलानुपाती सूत्र तथा अणुसूत्र ज्ञात करो।
उत्तर :
तत्व
तत्व की प्रतिशत मात्रा
परमाणु भार
आपेक्षिक संख्या
सरलतम परमाणु संख्या
C
40
12
40/12 = 3.33
3.33/3.33 = 1
H
6.66
1
6.66/1 = 6.66
6.66/3.33 = 2
O
53.34
16
53.34/16 = 3.33
3.33/3.33 = 1

यौगिक का मुलानुपाती सूत्र =CH2Oहै।
मुलानुपाती सूत्र का अणुभार = 12 + 2 + 16 = 30
वाष्प घनत्व = 30
अणुभार = 2 x वाष्प घनत्व
2 x 30 = 60
यौगिक का अणुभार = 60
n = यौगिक का अणुभार/मुलानुपाती सूत्र का अणु भार
n = 60/30 = 2
अणुसूत्र = n x मुलानुपाती सूत्र
अणुसूत्र = 2 xCH2O
अणुसूत्र =C2H4O2

tag in english : how to calculate molecular formula ?