द्रव्य की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। write three properties of matter

प्रश्न 23 : द्रव्य की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर : द्रव्य को पदार्थ भी कहते है , इसे निम्न प्रकार परिभाषित करते है –
वह कुछ भी जिसका कुछ भार होता है और जो स्थान घेरता है उसे पदार्थ या द्रव्य कहते है , अर्थात जिसमें कुछ न कुछ वजन होता है या भार होता है और जो कुछ न कुछ स्थान घेरता है अर्थात जिसका कुछ न कुछ आयतन होता है , उसे द्रव्य कहा जाता है।

द्रव्य की कोई तीन विशेषताएँ

  • द्रव्य के कण एक दुसरे को आकर्षित करते है।
  • द्रव्य के कणों के मध्य में रिक्त स्थान पाए जाते है।
  • द्रव्य के कण लगातार गति करते रहते है।
द्रव्य किसी भी अवस्था में पाया जा सकता है , अर्थात यह ठोस , द्रव या गैस , किसी भी अवस्था में हो सकता है। जब हम किसी भी वस्तु को अपने आस पास देखते है , वे सभी द्रव्य है , हम इन वस्तुओं के विभिन्न गुणों के बारे में जानते है ये गुण रासायनिक या भौतिक हो सकते है।
हमारे वैज्ञानिक इन द्रव्यों या पदार्थो को उनके रासायनिक और भौतिक गुणों के आधार पर वर्गीकृत करते है , इन रासायनिक गुणों को वैज्ञानिक पहले प्रयोगों द्वारा पुष्टि करते है , इसके बाद इन पदार्थो को एक विशेष वर्ग में रखा जाता है। कुछ ही भौतिक गुण ऐसे होते है जिनकी प्रयोग द्वारा पुष्टि की जाती है बाकी अन्य भौतिक गुणों को नग्न आँखों के द्वारा देखा जा सकता है।
द्रव्य की विशेषताएँ दो प्रकार की हो सकती है –
1. भौतिक विशेषताएँ
2. रासायनिक विशेषताएँ
या भौतिक गुण और रासायनिक गुण।
किसी पदार्थ के वे गुण जो वैज्ञानिक उन पदार्थो के रासायनिक संगठन में बिना परिवर्तन किये ज्ञात कर सकते है उन्हें भौतिक गुण कहते है। जैसे पदार्थ का रंग , आयतन , भार आदि।
रासायनिक गुण वे गुण है जो उस पदार्थ के क्रिया करके नए पदार्थ बनाने को दर्शाती है।
tag in english : write three properties of matter .