चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है , चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक , विमा Magnetic Flux in hindi definition formula unit
Magnetic Flux in hindi definition formula unit dimension चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है , मात्रक , विमा : जब किसी चुम्बकीय क्षेत्र में किसी सतह को रखा जाता है तो स्वाभाविक है की इस सतह से चुम्बकीय बल रेखाएं गुजरेंगी , हम चुम्बकीय फ्लक्स को निम्न प्रकार परिभाषित कर सकते है
” किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी तल से गुजरने वाली चुंबकीय क्षेत्र रेखाओ की संख्या को इस तल से संबध चुंबकीय फ्लक्स कहलाता है ” इसे ϴ से व्यक्त करते है।
माना एक चुम्बकीय क्षेत्र है जिसका परिमाण B है , इसमें एक तल जिसका क्षेत्रफल A है , चुम्बकीय बल रेखाओ (चुंबकीय रेखाओं) के लंबवत रखा हुआ है अतः इस पृष्ठ से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स का मान निम्न सूत्र से दिया जाता है
चुंबकीय फ्लक्स = चुंबकीय क्षेत्र x तल का क्षेत्रफल
ϴ = BA
माना रखा हुआ तल चुम्बकीय बल रेखाओं के लंबवत नहीं है इस स्थिति में माना तल के अभिलम्ब तथा चुंबकीय रेखाओं के मध्य कोण θ है तो चुंबकीय फ्लक्स
ϴ = BA cosθ
जब θ = का मान शून्य होता है अर्थात तल के अभिलम्ब व चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ के मध्य शून्य कोण हो तो चुंबकीय फ्लक्स का मान अधिकतम होगा
ϴ = BA cos0
cos0 = 1
ϴ = BA
जब θ का मान 90 डिग्री हो अर्थात तल के अभिलम्ब व चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ के मध्य 90 डिग्री का कोण हो तो चुम्बकीय फ्लक्स का मान शून्य होगा जो की न्यूनतम है
ϴ = 0
चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है।
इसकी विमा[ML2T-2A1] होती है।
इसका SI मात्रक वेबर (Wb) होता है।
अंतिम शब्द : इस पोस्ट में हमने देखा कि चित्र की सहायता से हम कैसे समझा सकते है कि विद्युत फ्लक्स किसे कहते हैं और इसके लिए सूत्र कैसे स्थापित कर सकते है भौतिक विज्ञान कक्षा 12 के लिए साथ ही हम कैसे इसके लिए विमीय सूत्र लिख सकते है , ध्यान दे कि यह एक अदिश राशि होती है अर्थात इसके लिए दिशा की आवश्यकता नहीं पड़ती है |