भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौन सा है largest union territories of india in hindi which is the largest union territory of india 2021

which is the largest union territory of india 2021 भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौन सा है क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है ?

उत्तर : जब से जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाक को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है | तब से जम्मू कश्मीर क्षेत्रफल कि दृष्टि से सबसे बड़ा और इसके बाद लद्दाक सबसे बड़े केन्द्र शासित प्रदेश बन गए है | 

इससे पूर्व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा माना जाता था |

इनकी पूरी लिस्ट निम्नलिखित प्रकार है –

केंद्र शासित प्रदेश सूची        क्षेत्रफल (वर्ग किमी में) सूची 

जम्मू-कश्मीर                  163,040
लद्दाख                             59,196
अंडमान-निकोबार               8249
दिल्ली                                1483
पुड्डूचेरी                            492
दादर नगर हवेली                 491
चंडीगढ़                            114
दमन-दीव                            112
लक्षद्वीप                                 32

ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा चीन के साथ लगती है?

(अ) किन्नौर (ब) चंबा
(स) कुल्लू (द) सिरमौर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
देवताओं की भूमि के नाम से विख्यात किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में शिमला के ऊपर भारत-चीन सीमा से लगा हुआ जिला है। हिंदुओं/बौद्धों के मान्यतानुसार यहां पांडवों ने आकर निवास किया था।
2. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौन-सा है?
(अ) चंडीगढ़
(ब) पुडुचेरी
(स) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(द) लक्षद्वीप
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
क्षेत्रफल की दृष्टि से दिए गए विकल्पों में भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है।
3. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत का संरक्षित राज्य है? (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) नगालैंड
(स) मेघालय (द) सिक्किम
ैण्ैण्ब्ण् मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
उपर्युक्त में से संरक्षित राज्य का दर्जा सिक्किम को प्राप्त है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को भी संरक्षित राज्य घोषित किए जाने का प्रस्ताव किया गया है।
4. राज्यों के किस समूह के साथ नगालैंड की साझी सीमाएं हैं?
(अ) अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय
(ब) अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर
(स) असम, मेघालय और मणिपुर
(द) अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम
ैण्ैण्ब्ण्थ्ण्ब्ण्प्ण् परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर राज्यों के साथ नगालैंड की साझी सीमाएं हैं।
5. राज्य समूह जिनसे मणिपुर की सीमाएं लगी हुई हैं-
(अ) मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा
(ब) नगालैंड, मिजोरम और मेघालय
(स) नगालैंड, असम और मिजोरम
(द) नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा
ैण्ैण्ब्ण् स्टेनोग्राफर (ग्रेड-‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
मणिपुर की सीमा उत्तर में नगालैंड से, दक्षिण में मिजोरम से, पश्चिम में असम से तथा पूर्व में म्यांमार से लगी हैं। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (स) होगा।
6. निम्नलिखित में से वह राज्य कौन सा है जिसकी सीमा म्यांमार से नहीं लगती है?
(अ) असम (ब) मणिपुर
(स) अरुणाचल प्रदेश (द) मिजोरम
ैण्ैण्ब्ण् मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
असम राज्य की सीमा म्यांमार को स्पर्श नहीं करती जबकि, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम की सीमा इसको स्पर्श करती है।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?
(अ) देहरादून – उत्तर प्रदेश (ब) शिमला – हिमाचल प्रदेश
(स) दार्जिलिंग – पश्चिम बंगाल (द) पंचमढ़ी – मध्य प्रदेश
ैण्ैण्ब्ण्ैमबजपवद वििण् परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
देहरादून-उत्तराखंड का राजधानी नगर है, इसके अलावा अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।
8. निम्नलिखित में सही जोड़ा कौन-सा है?
(अ) असम ईटानगर
(ब) अरुणाचल प्रदेश-गुवाहाटी
(स) त्रिपुरा-अगरतला
(द) नगालैंड-शिलांग
ैण्ैण्ब्ण्थ्ण्ब्ण्ज्ण् परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
असम की राजधानी-दिसपुर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी-ईटानगर, नगालैंड की राजधानी-कोहिमा तथा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है। अतः अभीष्ट विकल्प (स) है।
9. निम्न में से कौन-सा मिलान सही नहीं है?
(अ) दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल
(ब) माउंट आबू राजस्थान
(स) कोडइकनाल तमिलनाडु
(द) शिमला उत्तर प्रदेश
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2017
उत्तर-(द)
शिमला हिमाचल प्रदेश का राजधानी नगर है जबकि अन्य विकल्प सुमेलित हैं।
10. राज्य और उसकी राजधानी का सही जोड़ा बताइए-
(अ) नगालैंड – शिलांगरू
(ब) झारखंड – रांची
(स) उत्तरांचल – नैनीताल
(द) छत्तीसगढ़ – बिलासपुर
ैण्ैण्ब्ण् मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
11. भारत में नौ तटीय राज्य हैं, किंतु आधे से अधिक समुद्री नमक गुजरात के तट पर बनाया जाता है, क्योंकि-
(अ) गांधीजी ने नमक आंदोलन गुजरात में शुरू किया था
(ब) कम वर्षा और आपेक्षिक आर्द्रता समुद्री जल के वाष्पन द्वारा
नमक के उत्पादन के लिए आदर्श है
(स) कांडला पत्तन से नमक का निर्यात होता है
(द) गुजरात तट के निकट समुद्री जल की लवणता बहुत अधिक
है
ैण्ैण्ब्ण् मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
भारत में नौ तटीय राज्य हैं किंतु आधे से अधिक समुद्री नमक गुजरात के तट पर बनाया जाता है। इसका प्रमुख कारण कम वर्षा और आपेक्षिक आर्द्रता समुद्री जल के वाष्पन द्वारा नमक के उत्पादन के लिए आदर्श है।
12. निम्नलिखित में से किस राज्य की भूमि भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर है?
(अ) पांडिचेरी (ब) केरल
(स) आंध्र प्रदेश (द) महाराष्ट्र
ैण्ैण्ब्ण् मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
पांडिचेरी संघ-शासित क्षेत्र की भूमि भारत के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों पर है। वस्तुतः पांडिचेरी के चार जिलें इस प्रकार हैं-
1. पांडिचेरी व करईकल – तमिलनाडु तट पर, दोनों पूर्वी तट पर है।
2. यनम – आंध्र प्रदेश के तट पर
3. माहे – केरल (पश्चिमी) तट पर
13. भारत के किस राज्य का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?
(अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश
(स) महाराष्ट्र (द) राजस्थान
ैण्ैण्ब्ण् मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इस संदर्भ द्य में क्रमशः चार राज्यों का क्रम इस प्रकार है- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर।
14. किस भारतीय राज्य की तट-रेखा सबसे लंबी है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) महाराष्ट्र
(स) उड़ीसा (द) तमिलनाडु
ैण्ैण्ब्ण् परीक्षा, 2009
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है। इस संदर्भ में दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश राज्य का है। अतः विकल्प में गुजरात के न होने के कारण उत्तर आंध्र प्रदेश ही होगा।
15. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे लंबी तटरेखा है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) आंध्र प्रदेश
(स) तमिलनाडु (द) गुजरात
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. भारत की तटरेखा है-
(अ) 5500 किमी. (ब) 6500 किमी.
(स) 7500 किमी. (द) 8400 किमी.
ैण्ैण्ब्ण्ैमबजपवद व्ििण् परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
भारत की कुल तट रेखा 7516 किमी. लंबी है। अतः विकल्प (स) सही है।
17. लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहां स्थित है?
(अ) इनमें से कोई नहीं (ब) बंगाल की खाड़ी
(स) अरब सागर (द) हिंद महासागर
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर के एक भाग अरब सागर में स्थित एक भारतीय द्वीपसमूह है। इसकी राजधानी कवरत्ती है। समस्त केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सबसे छोटा है।
18. लक्षद्वीप में कितने द्वीपसमूह हैं?
(अ) 17 (ब) 27
(स) 36 (द) 47
ैण्ैण्ब्ण् संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
लक्षद्वीप में 36 द्वीप हैं। यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी कवरत्ती है।
19. अंडमान द्वीपसमूह और निकोबार द्वीपसमूह निम्नलिखित में से किसके द्वारा एक-दूसरे से अलग किए गए हैं?
(अ) टैन डिग्री चैनल (ब) ग्रेट चैनल
(स) बंगाल की खाड़ी (द) अंडमान सागर
ैण्ैण्ब्ण् स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
ैण्ैण्ब्ण् स्टेनोग्राफर (ग्रेङ ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
अंडमान द्वीपसमूह और निकोबार द्वीपसमूह टेन डिग्री द्वारा एकदूसरे से अलग किए गए हैं जो लिटिल अंडमान व निकोबार द्वीपों के मध्य है।
20. अंडमान-निकोबार द्वीप में ‘गद्दीदार चोटी‘ (सैडिल पीक) कहां स्थित है?
(अ) ग्रेट निकोबार (ब) मध्य अंडमान
(स) लिटिल अंडमान (द) उत्तरी अंडमान
ैण्ैण्ब्ण् मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी अंडमान में स्थित ‘सैडिल पीक‘ यहां की सर्वोच्च चोटी है।
21. पश्चिम बंगाल की सीगाए कितने देशों के साथ लगती है?
(अ) एक (ब) दो
(स) तीन (द) चार
ैण्ैण्ब्ण् ज्ंग ।ेेजण् परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
पश्चिम बंगाल की सीमाएं बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के साथ मिलती है।
22. आंध्र प्रदेश और तमिलनाणु के तटीय भू-भाग को कहते हैं-
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल
(स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
ैण्ैण्ब्ण् ज्ंग ।ेेजण् परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भूभाग को कोरोमंडल तट कहते हैं जबकि पश्चिम में केरल के तट को मालाबार तट कहते हैं।
23. केरल के तट को कहते हैं-
(अ) कोंकण तट (ब) मालाबार तट
(स) कोरोमंडल तट (द) केनारा तट
ैण्ैण्ब्ण् (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
24. भारत की सबसे लंबी सुरंग, जवाहर टनल किस राज्य में स्थित है?
(अ) जम्मू और कश्मीर (ब) महाराष्ट्र
(स) कर्नाटक (द) हिमाचल प्रदेश
ैण्ैण्ब्ण् ैमबजपवद व्ििण् परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
भारत की सड़क मार्ग की तत्कालीन सबसे लंबी सुरंग, जवाहर सुरंग थी जो जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल दर्रे में स्थित है। बनिहाल दर्रे से होकर ही जम्मू-श्रीनगर मार्ग गुजरता है। वर्तमान में रोहतांग सुरंग भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। उल्लेखनीय है कि चेनानी – नाशरी सुरंग उद्घाटित होने के बाद भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी।
25. मिलान कीजिए-
पत्तन राज्य
(अ) भटकल 1. केरल
(ब) ऐलेप्पी 2. तमिलनाडु
(स) काकीनाडा 3. कर्नाटक
(द) तूतीकोरिन 4. आंध्र प्रदेश
। ठ ब् क्
(अ) 1 3 4 2
(ब) 4 3 2 1
(स) 3 1 4 2
(द) 2 4 1 3

ैण्ैण्ब्ण्ब्ण्च्ण्व्ण् परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
पतन तथा उससे संबंधित राज्य का संबंध निम्नानुसार है-
पतन राज्य
भटकल कर्नाटक
ऐलेप्पी केरल
काकीनाडा आंध्र प्रदेश
तूतीकोरिन तमिलनाडु
26. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य “सेवन सिस्टर्सश् का सदस्य है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा
(स) उड़ीसा (द) बिहार
ैण्ैण्ब्ण्ज्ंग ।ेेजण् परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
पूर्वोत्तर भारत के सात प्रमुख राज्यों को ‘सेवन सिस्टर्स‘ भी कहा जाता है। इन राज्यों के नाम हैं- अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम।
27. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किस राज्य की कोई समुद्री सीमा नहीं है?
(अ) गुजरात (ब) गोवा
(स) राजस्थान (द) महाराष्ट्र
ैण्ैण्ब्ण्(डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र राज्यों की सीमा समुद्र तट से मिलती है जबकि राजस्थान की सीमा समुद्र तट से नहीं मिलती है।
28. ‘स्मार्ट सिटी‘ कहां स्थापित की जा रही है?
(अ) कोचीन (ब) बंगलुरू
(स) हैदराबाद (द) चेन्नई
ैण्ैण्ब्ण् मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
स्मार्ट सिटी केरल के कोच्चि (कोचीन) में स्थापित की गई है। स्मार्ट सिटी इनफार्मेशन टेक्नोलोजी बिजनेस पार्क है। स्मार्ट सिटी में केरल सरकार की भागीदारी 16ः तथा दुबई की टेकॉम इनवेस्टमेंट और समा की भागीदारी 84ः है। इस प्रकार अभीष्ट विकल्प (अ) सही है। 1 जनवरी, 2016 तक भारत में कुल 100 शहरों को ‘स्मार्ट सिटी‘ बनाने की घोषणा हो चुकी है।
29. सबरीमाला निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) तमिलनाडु
(स) केरल (द) कर्नाटक
ैण्ैण्ब्ण्मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
सबरीमाला केरल के पथनामथिट्टा जिले में अवस्थित है। सबरीमाला अथप्पन देव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
30. दीव एक द्वीप है-
(अ) दमन से हट कर (ब) गोवा से हट कर
(स) गुजरात से हट कर (द) महाराष्ट्र से हट कर
ैण्ैण्ब्ण्संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
दमन एवं दीव केन्द्रशासित प्रदेश का भाग दीव जो कि एक द्वीप है, गुजरात तट से कुछ दूरी पर अरब सागर में अवस्थित है।
31. गुजरात तट से दूर जिस विवादास्पद तटीय पट्टी पर भारत और पाकिस्तान बातचीत कर रहे हैं, उसका नाम है-
(अ) गल्फ ऑफ कैंबे (ब) सर क्रीक
(स) गल्फ ऑफ खंभात (द) माउथ ऑफ इंडस
ैण्ैण्ब्ण्ज्ंग ।ेेजण् परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
‘सर क्रीक‘ गुजरात के साथ लगी भारत-पाक सीमा पर अवस्थित है। इस स्थल को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद है।
32. भारत का कौन-सा संघ शासित प्रदेश ऐसा है, जिसमें चार जिले हैं, किंतु उसके किसी भी जिले की सीमा, उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती?
(अ) चंडीगढ़
(ब) पुडुचेरी
(स) दादरा तथा नागर हवेली
(द) अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह
ैण्ैण्ब्ण्संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश की सीमा इसके माहे क्षेत्र के द्वारा केरल से, पुडुचेरी एवं कराइकल क्षेत्र द्वारा तमिलनाडु से एवं यनम क्षेत्र के द्वारा आंध्र प्रदेश से लगी हुई है अतः इसके किसी भी जिले की सीमा उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती।
33. संघ राज्य क्षेत्र पुडुचेरी की सीमा किसके साथ नहीं लगती?
(अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु
(स) आंध्र प्रदेश (द) केरल
ैण्ैण्ब्ण्संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।