WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना कौनसी थी नाम बताइए first multipurpose project of india in hindi

first multipurpose project of india in hindi भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना कौनसी थी नाम बताइए ?

उत्तर : दामोदर घाटी परियोजना (7 जुलाई, 1948) स्वतंत्र भारत की पहली बहुद्देश्यीय परियोजना थी। यह परियोजना विनाशकारी बाढ़ को नियंत्रित करने में सफल रही है और इसने शोक की नदी (दामोदर नदी) को समृद्धि की नदी में बदल दिया और कृषि में समृद्धि लेकर आई।

भारत में सिंचाई

सिंचाई के स्रोत
ऽ भारत में मुख्यतः तीन प्रकार के सिंचाई के साधन प्रयोग किए जाते हैं-कुंए (ट्यूबवेल), टैंक और नहर।
ऽ कुल सिंचित क्षेत्र के 55.68% भाग की सिंचाई कुंए (ट्यूबवेल व पंपिंग सेट समेत) से होती है।
ऽ कुल सिंचित क्षेत्र के 32.04% भाग की नहरों से सिंचाई होती टैंकों का सिंचाई में योगदान 5.8% और अन्य स्रोतों का 6.47% है।
ऽ देश में सर्वाधिक संख्या में ट्यूबवेल उत्तर प्रदेश में हैं।
ऽ टैंक सिंचाई का प्रयोग करने वाले शीर्ष तीन राज्य:
1. तमिलनाडु
2. आंध्र प्रदेश
3. उड़ीसा नहर
ऽ सिंचाई का प्रयोग करने वाले शीर्ष तीन राज्यः
1. जम्मू और कश्मीर
2. हरियाणा
3. कर्नाटक
ऽ कुंए से सिंचाई का प्रयोग करने वाले शीर्ष तीन राज्यः
1. गुजरात
2. उत्तर प्रदेश
3. राजस्थान

सिंचाई व विद्युत संबंधित प्रमुख परियोजनाएं

परियोजना का नाम स्थान राज्य उद्देश्य
नागार्जुन सागर (बहुद्देश्यीय परियोजना) कृष्णा नदी आंध्र प्रदेश सिंचाई व जल-विद्युत
पोचमपाद परियोजना गोदावरी नदी आंध्र प्रदेश सिंचाई
निचली सिलेरू परियोजना सिलेरू (गोदावरी) नदी आंध्र प्रदेश जल-विद्युत
काकरपार परियोजना तापी नदी गुजरात सिंचाई
कोठागुडम परियोजना सिंगरेनी कोयला क्षेत्र आंध्र प्रदेश ताप-विद्युत
कोसी परियोजना कोसी नदी बिहार बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई
गंडक परियोजना गंडक नदी उत्तर प्रदेश, बिहार सिंचाई, जल-विद्युत
धुवारण विद्युत केन्द्र खेड़ा जिला गुजरात ताप-विद्युत
सबरीगिरि (पंबाकक्की) परियोजना पंबाकक्की नदी केरल जल-विद्युत
इडुक्की परियोजना पेरियार, चेरूठेनी, इडुक्की केरल जल-विद्युत
चंबल परियोजना चंबल नदी राजस्थान, मध्य प्रदेश सिंचाई, जल-विद्युत
तावा परियोजना तावा नदी (नर्मदा) मध्य प्रदेश सिंचाई
कोर्बा परियोजना कोर्बा कोयला क्षेत्र छत्तीसगढ़ ताप-विद्युत
कोयना परियोजना कोयना नदी महाराष्ट्र जल-विद्युत
नागपुर विद्युत केन्द्र कोराडी, नागपुर के निकट महाराष्ट्र ताप-विद्युत
तुंगभद्रा (बहुद्देश्यीय परियोजना) तुंगभद्रा नदी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सिंचाई, जल-विद्युत
ऊपरी कृष्णा परियोजना कृष्णा नदी कर्नाटक सिंचाई
शरावती परियोजना शरावती नदी कर्नाटक (जोग फॉल) जल-विद्युत
हीराकुण्ड (बहुद्देश्यीय परियोजना) महानदी ओडिशा सिंचाई, जल-विद्युत
महानदी डेल्टा परियोजना महानदी ओडिशा सिंचाई
तेलचर विद्युत केन्द्र तेलचर के समीप ओडिशा ताप-विद्युत
बाखड़ा-नांगल (बहुद्देश्यीय परियोजना) सतलज नदी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सिंचाई, जल-विद्युत
राजस्थान नहर परियोजना (इंदिरा गांधी नहर) पंजाब में सतलज नदी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सिंचाई
कुंडाह परियोजना कुंडाह नदी तमिलनाडु जल-विद्युत
नेवेली विद्युत केन्द्र नेवेली तमिलनाडू जल-विद्युत
रामगंगा (बहुद्देश्यीय परियोजना) कालागढ़ के निकट चुईसट धारा उत्तराखंड सिंचाई, जल-विद्युत
रिहंद परियोजना रिहंद नदी उत्तर प्रदेश जल-विद्युत
ओबरा विद्युत केन्द्र ओबरा उत्तर प्रदेश ताप-विद्युत
दामोदर घाटी परियोजना दामोदर नदी झारखंड और पश्चिम बाढ़ नियंत्रण,बंगाल के बीच साझा जल-विद्युत
उकाई परियोजना तापी नदी गुजरात सिंचाई
माही परियोजना माही नदी गुजरात सिंचाई
घाटप्रभा परियोजना घाटप्रभा नदी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सिंचाई
भीम परियोजना भीम नदी महाराष्ट्र सिंचाई
सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी गुजरात और मध्य प्रदेश सिंचाई व जल-विद्युत
बाना सागर परियोजना सोन नदी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, सिंचाई उत्तर प्रदेश और झारखंड
दुलहस्ती परियोजना चेनाब नदी जम्मू और कश्मीर जल-विद्युत
सलाल परियोजना चेनाब नदी जम्मू और कश्मीर जल-विद्युत
थेन बांध परियोजना रावी नदी पंजाब सिंचाई, जल-विद्युत
मालप्रभा परियोजना मालप्रभा नदी कर्नाटक सिंचाई
जायक्वाड़ी परियोजना गोदावरी नदी महाराष्ट्र सिंचाई
ब्यास परियोजना ब्यास नदी पंजाब और हरियाणा जल-विद्युत
शारदा शयक घाघरा नदी उत्तर प्रदेश सिंचाई
मयूराक्षी परियोजना मयूराक्षी नदी पश्चिम बंगाल सिंचाईए जल-विद्युत
राणा प्रताप सागर चंबल नदी राजस्थान जल-विद्युत
सूरतगढ़ सुपर विद्युत परियोजना सूरतगढ़ राजस्थान ताप-विद्युत
मेत्तुर कावेरी नदी तमिलनाडु जल-विद्युत
पल्लिवासल मुंडिरापुंझा केरल जल-विद्युत
पापनाशम परियोजना थामिरापरणी तमिलनाडु जल-विद्युत
टेहरी परियोजना भीलनगाना (गंगा) उत्तराखंड जल-विद्युत
फरक्का परियोजना गंगा पश्चिम बंगाल सिंचाई