डीएनए में पाई जाने वाली शर्करा का नाम क्या है डीएनए और आरएनए में कौन सी शर्करा पाई जाती है

डीएनए और आरएनए में कौन सी शर्करा पाई जाती है डीएनए में पाई जाने वाली शर्करा का नाम क्या है ?

DNA में पाई जाने वाली शर्करा है-
(अ) हेक्सोस (ब) हेप्टुलोस
(स) पेन्टोस (द) जाइलूलोस
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
DNA तथा RNA दोनों में पेन्टोस प्रकार की शर्करा होती है। DNA में यह डीऑक्सीराइबोज तथा RNA में राइबोस नाम से जानी जाती है।

डी.एन.ए. की द्विसूत्री संरचना का पता लगाया था –
(अ) मॉर्गन ने (ब) डि ब्रीज ने
(स) हरगोविंद खुराना ने (द) वॉटसन और क्रिक ने
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
डी.एन.ए. अंगुलिछाप का प्रयोग किसकी पहचान के लिए किया जाता है?
(अ) माता-पिता (ब) बलात्कारी
(स) चोर (द) उपर्युक्त सभी
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
डी.एन.ए. अंगुलिछाप की खोज सर्वप्रथम ऐलेक जेफ्रिस ने की थी। इसका उपयोग संतान के कानूनी रूप से वैध मातापिता, बलात्कारी पुरुष, चोर इत्यादि की पहचान करने में किया जाता है।
अंगुलिलेखन विज्ञान को सामान्यतः किस नाम से जानते हैं?
(अ) कार्बन काल निर्धारण (ब) जल छाप
(स) अंगुलिछाप (द) इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
अंगुलिलेखन विज्ञान को सामान्यतः ‘अंगुलिछाप‘ नाम से जाना जाता है। इसकी प्रयोगशाला हैदराबाद में स्थित है।

डी.एन.ए में थायामिडाइन द्विभाजी संरचना किसके कारण होती है?
(अ) β (बीटा) एवं γ (गामा)-किरणों
(ब) यू.वी.-किरणों
(स) आई.आर.-किरणों
(द) एक्स-किरणों
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
डी.एन.ए. में थायामिडाइन द्विभाजी संरचना अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों के कारण होती है।
संकेत भाषा का संबंध किससे है?
(अ) पेरंबुलेटर (ब) धान्य
(स) अंगुलिछाप (द) टेलिप्रिंटर
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
‘डैकटिलिओग्राम‘ का संबंध अंगुलिछाप (FingerPrints) से है। पहचान के उद्देश्य से उंगलियों के निशान के अध्ययन को Dactylography कहा जाता है।
गुणसूत्रों में होते हैं –
(अ) DNA और लिपिड (ब) RNA और एमिनो एसिड
(स) DNA और प्रोटीन (द) RNA और शुगर
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
गुणसूत्र सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तंतु रूपी पिंड होते हैं जो सभी आनुवांशिक गुणों को निर्धारित व संचारित करते हैं। गुणसूत्र की संरचना में दो पदार्थ विशेषतः सम्मिलित रहते हैं –
(i) DNA
(ii) हिस्टोन नामक एक प्रकार का प्रोटीन।
गुणसूत्र किससे बनते हैं?
(अ) डी.एन.ए. (ब) प्रोटीन
(स) डी.एन.ए. तथा प्रोटीन (द) आर.एन.ए.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
जीवन का ब्लू प्रिंट है –
(अ) डी.एन.ए. (ब) आर.एन.ए.
(स) कोशिका (द) केंद्रक
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
डी.एन.ए. को जीवन का रासायनिक ब्लू प्रिंट कहा जाता है। इससे व्यक्तियों की पहचान की जाती है।
आर.एन.ए में थायमीन के स्थान पर कौन-सा बेस होता है?
(अ) एडेनाइन (ब) ग्वानाइन
(स) यूरेसिल (द) साइटोसाइन
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
पिरीमिडीन बेस (Pyrimidine Base) मुख्यतः तीन प्रकार की होती है। (1) थायमीन, (2) साइटोसीन, (3) यूरेसिल DNA में थायमीन एवं साइटोसीन तथा RNA में साइटोसीन एवं यूरेसिल पाया जाता है। आर.एन.ए. में थायमीन के स्थान पर यूरेसिल पाया जाता है।
एच.आई.वी.द्वारा उत्पन्न एन्जाइम है जो पोषी कोशिकाओं के डी.एन.ए. के भीतर एच.आई.वी. के डी.एन.ए. को संघटित करता है-
(अ) हैलीकेज (ब) डी.एन.ए. गायरेज
(स) इन्टीग्रेज (द) लिगेज
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
इन्टीग्रेज (Integrase) एन्जाइम पोषी कोशिकाओं के डी.एन.ए. के भीतर एच.आई.वी. के डी.एन.ए. को संघटित करता है। एच.आई.वी.की इस अवस्था को पूर्ववाइरस (Provirus) कहते हैं।
इंफ्लुएंजा विषाणु में होता है-
(अ) बराबर मात्रा में आर.एन.ए. और डी.एन.ए.
(ब) आर.एन.ए.की अल्प मात्रा के साथ डी.एन.ए.
(स) केवल आर.एन.ए.
(द) केवल डी.एन.ए.
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
इंफ्लुएंजा विषाणु में केवल आर.एन.ए. (राइबोन्यूक्लिक अम्ल) होता है।
मानव जीनोम परियोजना का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) फ्रांसिस क्रिक और जेम्स वॉटसन
(ब) क्रेग वेटर और फ्रांसिस कॉलिन्स
(स) ग्रेगर मेंडल
(द) विलियम बेटसन
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
मानव जीनोम परियोजना का नेतृत्व क्रेग वेटर और फ्रांसिस कॉलिन्स ने किया था। यह वर्ष 1984 में आरंभ हुआ।
निम्नलिखित में से कौन सा क्लोनित मैरिनो मेमना है?
(अ) सूजी (ब) मायजी
(स) मातिल्डा (द) डॉली
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
डॉली, क्लोनित मेरिनो मेमना है। इआन विल्मुट, कीथ कैम्पबेल तथा उनके सहयोगियों द्वारा क्लोनित किए हुए प्रथम स्तनी, डॉली का जन्म 5 जुलाई, 1996 को हुआ था।
पहला क्लोन-पशु ‘डॉली’ कौन-सा पशु था?
(अ) कुत्ता (ब) खरगोश
(स) बिल्ली (द) भेड़
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
S.S.C. CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
आबादी में जीनों के संग्रह को क्या कहते हैं?
(अ) फीनोटाइप (ब) कैयोटाइप
(स) जीनोटाइप (द) जीन पल
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
किसी एकल जनसंख्या में एक जीन के लिए युग्म विकल्पियों का संपूर्ण समुच्चय एक जीन-पूल कहलाता है
(1) प्राथमिक जीन पूल
(2) द्वितीयक जीन पूल
(3) तृतीयक जीन पूल
जर्सी सांड़, जो संकरण में इस्तेमाल होता है, किस जगह का मोहक उपजाति है?
(अ) इंग्लैंड (ब) फ्रांस
(स) हॉलैंड (द) स्विट्जरलैंड
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
जर्सी सांड़, जो संकरण में इस्तेमाल होता है, जर्सी द्वीपसमूह (इंग्लैंड) की मोहक उपजाति है।
आपके पाठ के अनुसार ‘‘पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए आनुवांशिक लाइब्रेरी‘‘ क्या हो सकती है?
(अ) बायो-इंजीनियरी प्रयोगशाला
(ब) मानव जीन
(स) मानव जीनोम प्रोजेक्ट
(द) जैव-विविधता
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
जैव-विविधता एक जीन बैंक है जिसे आनुवांशिक लाइब्रेरी भी कह सकते हैं। यह पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति ‘टेस्ट ट्यूब बेबी‘ की परिघटना को सही रूप में निरूपित करती है?
(अ) जब भ्रूण बनने की प्रत्येक प्रक्रिया टेस्ट ट्यूब में होती है
(ब) जब भ्रूण का विकास टेस्ट ट्यूब में होता है
(स) जब निषेचन बाह्य होता है और विकास आंतरिक होता है
(द) जब निषेचन आंतरिक होता है और विकास बाह्य होता है।
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
किसी महिला की अंडवाही नलियां बंद होने या पुरुष द्वारा बहुत कम शुक्राणु पैदा कर पाने की स्थिति में स्त्री की डिम्ब ग्रंथि से अंडाणु निकाल कर एक तरल माध्यम में शुक्राणुओं द्वारा उनका निषेचन करवाया जाता है। इसके बाद निषेचित अंडाणु को महिला के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया जाता है। टेस्ट-ट्यूब शिशुओं में अंडाणु का निषेचन टेस्ट-ट्यूब में होता है और विकास गर्भाशय में होता है।
19-21 दिन की अवधि का उल्लेख किया जाता है-
(अ) मुर्गी के अंडे को सेने की अवधि
(ब) मानव की लाल रुधिर कोशिकाओं का औसत जीवन-काल
(स) रजोधर्म के ठीक बाद रजोधर्म चक्र की वह अवधि जिस दौरान
सबसे अधिक निषेचन की संभावना होती है।
(द) लाल रुधिर कोशिका के अंदर मलेरिया पैरासाइट के एक विखंडनी
जनन चक्र के पूरा होने की अवधि
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
मुर्गी के अंडे को सेने की अवधि 19-21 दिन होती है।
निम्नलिखित में से किस पशु में पार्श्व रेखा संवेदी अंग नहीं होता?
(अ) लेबिओ (ब) कैटला
(स) सी हॉर्स (द) मागुर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
सी हॉर्स में पार्श्व रेखा संवेदी अंग नहीं होता है।