श्रम विभाजन की अवधारणा का समर्थन किसने किया What is division of labour in economics in hindi
What is division of labour in economics in hindi श्रम विभाजन की अवधारणा का समर्थन किसने किया ?
प्रश्न : श्रम विभाजन की धारणा का समर्थन किसने किया था?
(अ) कीन्ज (ब) मार्शल
(स) स्मिथ (द) बाउमोल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
आधुनिक अर्थशास्त्र के जनक तथा प्रतिष्ठित (Classical) संप्रदाय के प्रणेता एडम स्मिथ ने ‘श्रम विभाजन‘ की धारणा का समर्थन किया था। इस धारणा के अनुसार, यदि किसी कार्य की संपूर्ण प्रक्रिया को एक ही व्यक्ति द्वारा न कराकर उसके विभिन्न चरणों. को भिन्न-भिन्न लोगों से पूरा कराने की प्रक्रिया ही ‘श्रम विभाजन‘ कहलाती है।
23. पूर्ण प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत किसी फर्म का संतुलन कब निर्धारित होगा?
(अ) सीमांत आय > औसत लागत
(ब) सीमांत आय > औसत आय
(स) सीमांत आय = सीमांत लागत
(द) सीमांत लागत > औसत लागत
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
सीमांत विश्लेषण के अनुसार, एक फर्म संतुलन की अवस्था में तब ही होती है जब निम्न-वर्णित दो शर्ते पूरी हों-
1. MC = MR
2. MC वक्र, MR वक्र को नीचे से काटें।
24. बाजार में संतुलन कीमत का निर्धारण किससे किया जाता है?
(अ) सीमांत लागत और सीमांत राजस्व के बीच समानता।
(ब) सीमांत लांगत और औसत लागत के बीच समानता।
(स) समग्र लागत और समग्र राजस्व के बीच समानता।
(द) औसत लांगत और औसत राजस्व के बीच समानता।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
बाजार में संतुलन.कीमत का निर्धारण बाजार में प्रचलित मांग एवं पूर्ति की शक्तियों के द्वारा होता है किंतु फर्म या उद्योग के संतुलन का निर्धारण सीमांत लागत और सीमांत राजस्व के बीच समानता के आधार पर होता है अर्थात फर्म के संतुलन की आवश्यक दशा है, MR = MC तथा MC वक्र MR वक्र को नीचे से काटे।
25. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) अधिकांश कामगार न्यूनतम स्वीकार्य मजदूरी से कम पर कार्य
करेंगे।
(ब) न्यूनतम स्वीकार्य मजदूरी किसी फर्म द्वारा किसी कामगार को दी
जाने वाली अधिकतम राशि है।
(स) आर्थिक लगान बाजार मजदूरी और न्यूनतम स्वीकार्य मजदूरी के
बीच अंतर होता है।
(द) आर्थिक लगान वह राशि होती है जिसे वांछनीय श्रम बाजार में
प्रवेश करने के लिए अवश्य अदा किया जाना चाहिए।
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
आधुनिक अर्थशास्त्रियों के अनुसार, किसी भी उत्पादन के साधन को उसकी सीमांत उत्पादकता से जो अधिक पारिश्रमिक मिलेगा वही लगान होगा। रिकॉर्डो ने इसे बाजार दर तथा प्राकृतिक दर के बीच का अंतर भी बताया।
27. निम्नलिखित में से कौन-सा औद्योगिक अस्वस्थता का तात्कालिक संकेत नहीं है?
(अ) लाभ में कमी (ब) अमिक अशांति
(स) बाजार का संकुचन (द) बाजार मांग में कमी
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
औद्योगिक अस्वस्थता का तात्कालिक संकेत लाभ में कमी नहीं है जबकि श्रमिक अशांति, बाजार साख का संकुचन, बाजार मांग में कमी, श्रम समस्या, यातायात और ऊर्जा संबंधी समस्या आदि इस प्रकार की समस्या के अंग हैं।
28. निजी आधारित संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण में रुचि नहीं लेते, क्योंकि –
(अ) इसमें भारी निवेश करना पड़ता है
(ब) इसमें परिष्कृत प्रौद्योगिकी की जरूरत पड़ती है
(स) इसे पूरा होने में बहुत समय लगता है
(द) इसका प्रतिफल प्राप्त होने में बहुत समय लगता है
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
निजी आधारित संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण में रुचि न लेने का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण इसका प्रतिफल प्राप्त होने में बहुत समय का लगना है।
29. उधार ली गई निधि के प्रयोग के लिए दिए गए ब्याज को कहते हैं-
(अ) ब्याज की वास्तविक दर
(ब) ब्याज की मुद्रा दर (मनी रेट)
(स) ब्याज दर की साधारण दर
(द) ब्याज की चक्रवृद्धि दर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उधार ली गई निधि के प्रयोग के लिए दिए गए ब्याज को ब्याज की ‘साधारण दर‘ कहते हैं क्योंकि ऐसे ब्याज दीर्घकालिक नहीं होते हैं।
30. ‘स्वर्ण‘ मुख्यतः संबंधित होता है-
(अ) स्थानीय बाजार से (ब) राष्ट्रीय बाजार से
(स) अंतर्राष्ट्रीय बाजार से (द) प्रादेशिक बाजार से
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
‘स्वर्ण‘ मुख्यतः अंतर्राष्ट्रीय बाजार से संबंधित होता है।
31. ‘स्वर्ण बुलियन मान‘ का संबंध किससे है?
(अ) स्वर्ण, मूल्य के माप के रूप में
(ब) स्वर्ण का मुक्त टंकण
(स) स्वर्ण के आयात और निर्यात पर कोई पाबंदी न होना
(द) असीमित वैध मुद्रा के रूप में सोने का सिक्का
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
‘स्वर्ण बुलियन मान‘ (Gold Bullion Standard), स्वर्ण मान के पांच प्रकारों में से एक है। इसमें स्वर्ण के आयात और निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं होती है।
32. हाल में विश्व बैंक का नया अध्यक्ष निम्नलिखित में से किसको नियुक्त किया गया है?
(अ) रॉबर्ट जोएलिक (ब) रॉबर्ट एइनहॉर्न
(स) गॉर्डन ब्राउन (द) बेअर ग्रिल्स
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक की स्थापना दिसंबर, 1945 में की गई। विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक -दूसरे की पूरक संस्थाएं हैं। रॉबर्ट जोएलिक ने 1 जुलाई, 2007 को पॉल वोल्फोविट्ज (2005-07) के स्थान पर विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ. जिम योंग किम हैं।
33. ‘विश्व बैंक‘ का एक अन्य नाम है-
(अ) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण तथा विकास बैंक
(ब) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्वास तथा विकास बैंक
(स) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्वित्त तथा विकास बैंक
(द) अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान तथा विकास बैंक
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
बैंक का अन्य नाम अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण तथा विकास बैंक International Bank for Reconstruction and Development) है।
34. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र सबसे अधिक कर का भुगतान कराता है?
(अ) कृषि क्षेत्र (ब) औद्योगिक क्षेत्र
(स) परिवहन क्षेत्र (द) बैंकिंग क्षेत्र
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
औद्योगिक क्षेत्र सबसे अधिक कर का भुगतान करता है। नियोजन काल के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में औद्योगिक क्षेत्र के हिस्से में पर्याप्त वृद्धि हुई।
35. वर्गीज कुरियन किससे संबद्ध हैं?
(अ) नील क्रांति (ब) श्वेत क्रांति
(स) पीत क्रांति (द) हरित क्रांति
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
वर्गीज कुरियन श्वेत क्रांति (दुग्ध या डेरी उत्पादन) से संबद्ध हैं। इस कार्य हेतु वह World Food Prçe (1989), रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1963) तथा पद्म विभूषण (1999) से सम्मानित हो चुके हैं। ‘नीली क्रांति‘ (ब्लू रिवोल्यूशन) मत्स्य उत्पादन से संबंधित है। भारत विश्व में मछली का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और अंतर्देशीय मत्स्य पालन का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
36. नीली और श्वेत क्रांति किससे संबद्ध हैं?
(अ) मत्स्य उद्योग और खाद्य तेल
(ब) कुक्कट पालन और डेरी उद्योग
(स) मत्स्य पालन और डेरी उद्योग
(द) मत्स्य उद्योग और कृषि
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
37. ‘भूरी क्रांति‘ किसे कहते हैं?
(अ) चारा उद्योग का विकास
(ब) समुद्री उत्पादों का विकास
(स) दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का विकास
(द) भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं शीतल पेयों के उद्योगों का विकास
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(*)
‘भूरी क्रांति‘ का संबंध उर्वरक उत्पादन एवं गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोत (Non conventional energy resources) से है। अतः उपर्युक्त में से कोई भी विकल्प सही नहीं है।
38. स्वर्णिम क्रांति किससे संबंधित है?
(अ) रेशम कीटपालन (ब) उद्यान कृषि
(स) मधुमक्खीपालन (द) अंगूरोत्पादन
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(’)
स्वर्णिम क्रांति (Golden Revolution) का संबंध उद्यान कृषि एवं मधुमक्खीपालन (Beekeeping) दोनों से है। अतः विकल्प (ब) एवं (स) दोनों सही हैं।
39. लघु उद्योग के लिए संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश की ऊपरी/उच्चतम सीमा वर्तमान में कितनी निर्धारित की गई है?
(अ) 35 रु. लाख (ब) 45 रु. लाख
(स) 60 रु. लाख (द) 1 करोड़
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
लघु उद्योग के लिए संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश की ऊपरी/उच्चतम सीमा वर्तमान में 1 करोड़ रु. है। अप्रैल, 2007 से लघु उद्योग की दो परिभाषाएं हो गई हैं-
निर्माण क्षेत्र के लिए- संयंत्र व मशीनरी में मूल निवेश 25 लाख रु. से अधिक हो किंतु 5 करोड़ रु. से अधिक न हो।
सेवा क्षेत्र के लिए- संयंत्र व मशीनरी पर निवेश 10 लाख से 2 करोड़।
40. अर्थशास्त्र में, संतुलन का अर्थ है-
(अ) बराबर शेष (ब) बराबर घाटा (कमी)
(स) बराबर अधिशेष (द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
भौतिक विज्ञान में संतुलन का अर्थ ‘गतिहीनता की स्थिति‘ होता है जबकि अर्थशास्त्र में संतलन का अर्थ ‘गतिहीन अथवा निष्क्रिय स्थिति‘ (inertstate) नहीं है। यह ऐसी स्थिति का द्योतक नहीं है जिसमें सभी शक्तियां क्रियाहीन हो गई हैं। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें कार्यशील शक्तियां एक-दूसरे के प्रभाव को बिल्कुल नष्ट कर देती हैं। अन्य शब्दों में ‘‘आर्थिक संतुलन वह स्थिति है जिसमें परिवर्तन का अभाव पाया जाता है‘‘ अर्थात् जिसमें वृद्धि या कमी की प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है।
41. विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) की अवधारणा पहले शुरू की गई थी-
(अ) चीन में (ब) जापान में
(स) भारत में (द) पाकिस्तान में
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ Special Economic Zone) की अवधारणा पहले भारत में शुरू की गई। सेज, भारत में EPZ के रूप में चीन से भी पहले से मौजूद है जबकि पहला सेज चीन ने स्थापित किया।
42. SEZ का पूरा रूप है?
(अ) सदर्न इकॉनॉमिक जोन (ब) साउथ यूरोपियन जोन
(स) स्पेशल इकॉनॉमिक जोन (द) स्पेशल ईस्टर्न जोन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
43. भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) क्या बढ़ाने के लिए स्थापित किए गए थे?
(अ) मुक्त व्यापार (ब) विदेशी निवेश
(स) रोजगार (द) प्रौद्योगिकी विकास
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
विशेष आर्थिक क्षेत्रों यानी SEZ स्कीम के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैः
(1) अतिरिक्त आर्थिक कार्यकलापों का सृजन
(2) वस्तु एवं सेवा निर्यात में संवर्धन
(3) घरेलू तथा विदेशी स्रोतों से निवेश को बढ़ावा देना।
(4) रोजगार के अवसरों का सृजन
(5) अवसंरचना सुविधाओं का विकास
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics