हमारे शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है , हमारे शरीर को ऊर्जा किससे प्राप्त होती है main energy source of human body in hindi
what is main energy source of human body in hindi हमारे शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है , हमारे शरीर को ऊर्जा किससे प्राप्त होती है ?
1. मानव शरीर अपनी अधिकांश ऊर्जा वनस्पति भोजन से किस रूप में प्राप्त करता है?
(अ) प्रोटीन (ब) खनिज
(स) विटामिन (द) कार्बोहाइड्रेट
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
मानव शरीर अधिकांश ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त करता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए सबसे पहले कार्बोहाइड्रेट मोनोसैकेराइट में टूटकर तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। उसके बाद प्रोटीन टूटता है। सबसे अंत में वसा टूटती है। खनिज हमारे शरीर में विभिन्न उपापचय क्रियाओं में भाग लेते हैं तथा प्रोटीन शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। विटामिन्स शरीर के उपापचय क्रिया तथा प्रतिरक्षा तंत्र के लिए आवश्यक है।
2. हमारे शरीर में ऊर्जा निम्न में से कौन देता है?
(अ) विटामिन (ब) जल
(स) कार्बोहाइड्रेट (द) प्रोटीन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. दूध में कौन-सा प्रोटीन शर्करा युग्म होता है?
(अ) केसीन, सुक्रोज (ब) केसीन, लैक्टोज
(स) फेरीटीन, माल्टोज (द) एल्बुमिन, ग्लूकोज
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
दूध में केसीन तथा लैक्टोस प्रोटीन शर्करा युग्म होता है।
4. फलों का मधुरध्मीठा स्वाद किसके कारण होता है?
(अ) लैक्टोज (ब) फ्रक्टोज
(स) माल्टोज (द) रिबोज
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
फ्रक्टोज फलों में पायी जाने वाली एक मोनोसैकराइड शर्करा है, जो कि प्रकृति में सबसे मीठी शर्करा है। इसको फल शर्करा भी कहते हैं। लैक्टोज दूध में पायी जाने वाली शर्करा है जबकि माल्टोज शर्करा को अनाज से प्राप्त किया जाता है।
5. निम्नलिखित में से सबसे मीठी शर्करा कौन-सी है?
(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज
(स) फ्रक्टोज (द) माल्टोज
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. निम्नलिखित में कौन-सी सबसे मीठी शर्करा है?
(अ) माल्टोज (ब) ग्लूकोज
(स) फ्रक्टोज (द) लैक्टोज
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. निम्नलिखित में से किसका संश्लेषण यकृत द्वारा किया जा सकता है? (अ) विटामिन-ए (ब) विटामिन-ई
(स) विटामिन-डी (द) विटामिन के
S.S.C.Section off परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
यकृत विटामिन-ए का संश्लेषण करता है तथा अल्प समय के लिए इसका संचय भी करता है। विटामिन के खून का स्कंदन (Coagulation) करने में सहायता करता है। यह प्रोथाम्बिन नामक पदार्थ के संश्लेषण में सहायक होता है।
8. तंतु आहार में शामिल है-
(अ) ग्लाइकोजन (ब) प्रोटीन
(स) सेलुलोज (द) वसा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
सेलुलोज एक पॉलीसैकेराइड है जो ग्लूकोज का बना होता है। यह तंतु आहार के रूप में लिया जाता है परंतु इसके पाचन के लिए एन्जाइम अनुपस्थित होने के कारण शरीर में इसका पाचन नहीं हो पाता है।
9. हमारे शरीर में त्वचा की सतह के नीचे मौजूद वसा किसके विरुद्ध अवरोधक का कार्य करती है?
(अ) शरीर से ऊष्मा की क्षति
(ब) शरीर के अनिवार्य द्रवों की क्षति
(स) शरीर से लवण की क्षति
(द) पर्यावरण से हानिकारक सूक्ष्म-जीवों का प्रवेश
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
शरीर में त्वचा की सतह के नीचे मौजूद वसा शरीर से ऊष्मा की क्षति के विरुद्ध अवरोधक का कार्य करती है।
10. आयोडीन मान का प्रयोग किसका प्राक्कलन करने के लिए किया जाता है?
(अ) तेल में हाइड्रोऑक्सील समूह
(ब) तेल में क्षार तत्त्व
(स) तेल में असंतृप्ति
(द) तेल में कार्बोक्सिलिक समूह
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
आयोडीन मान का प्रयोग वसीय अम्लों में असंतृप्ति (Unsaturation) की मात्रा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
11. निम्नलिखित में से किसको किसी कोशिका में ‘अचल संपत्ति‘ माना जाता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट (ब) वसा
(स) प्रोटीन (द) न्यूक्लिक अम्ल
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
कोशिका में ‘अचल संपत्ति‘ न्यूक्लिक अम्ल को कहा जाता है। इसकी खोज 1869 ई. में फ्रेडरिक मिशर ने की थी।
12. नाइट्रोजन किसका अनिवार्य घटक होता है?
(अ) समस्त वसा (ब) प्रोटीनों
(स) विटामिनों (द) सभी कार्बोहाइड्रेटों
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
नाइट्रोजन, प्रोटीन का अनिवार्य घटक होता है। प्रोटीन का आण्विक यौगिक कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन से बना होता है।
विटामिन एवं उनसे संबंधित रोग
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
नियासीन-जो विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स ग्रुप का एक विटामिन है, की कमी से कौन-सा रोग होता है? – पेलाग्रा
विटामीन ‘के‘ की विशिष्ट भूमिका किसके संश्लेषण में है?
– प्रोथ्रोम्बिन
पेलाग्रा और स्कर्वी क्रमशः कौन-से विटामिनों की कमी के कारण होते हैं? – विटामिन ठ3, और विटामिन ब्
विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी तथा विटामिन डी में से किस विटामिन में नाइट्रोजन होती है? -विटामिन बी
ऐसा कौन-सा विटामिन है जिसकी अत्यधिक मात्रा के सेवन से वे शरीर में संगृहित हो जाते हैं और घातक प्रभाव डालते है?
– ए तथा डी
विटामिन ।ए ब्ए ज्ञ तथा क् में से कौन-सा जल में घुलने वाला विटामिन है? – विटामिन C
विटामिन ब्, कैल्शियम, प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट में से दूध में क्या बहुत अल्प मात्रा में होता है? -विटामिन C
विटामिन ।एक्एठ तथा ब् में से कौन-सा विटामिन कैल्शियम के अवशोषण में सहायक है? – विटामिन D
मछली से प्राप्त होने वाला कॉड लिवर तेल किस विटामिन से समृद्ध होता है? -विटामिन । एवं D
मुख्यतः पश्चिमी देशों में जो बच्चे सूर्य की धूप कम प्राप्त कर पाते हैं, वे किससे ग्रसित होते हैं? – रिकेट्स से
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. विटामिन ठ6 की कमी से पुरुष में हो जाता है-
(अ) रिकेट्स (ब) स्कर्वी
(स) बेरी-बेरी (द) अरक्तता
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
विटामिन B6 का दूसरा नाम पाइरिडॉक्सिन है। इसका प्रमुख स्रोत दूध, यीस्ट, अनाज, मांस, जिगर, मछली इत्यादि हैं। इसकी कमी से अरक्तता (Anaemia) हो जाती है। यह लाल रुधिराणुओं तथा प्रतिरक्षी प्रोटीन के बनने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है।
रिकेट्स- विटामिन D की कमी से
स्कर्वी विटामिन C की कमी से
बेरी-बेरी- विटामिन B1 की कमी से
2. सही उत्तर के साथ सूची-I तथा सूची-II से जोड़े बनाइए-
सूची-I सूची-II
(अ) विटामिन B1 1. पाइरिडॉक्सीन
(ब) विटामिन B2 2. सायनोकोबालेमिन
(स) विटामिन B6 3. थायमिन
(द) विटामिन B12 4. राइबोफ्लेविन
(अ) अ 4, ब-1, स-2, द-3 (ब) अ-1, ब-2, स-3, द-4
(स) अ 2, ब-3, स-4, द-1 (द) अ-3, ब-4, स-1, द-2
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2017
उत्तर-(द)
उपयुक्त सुमेलन निम्नवत है-
विटामिन B1 – थायमिन
विटामिन B2 – राइबोफ्लेविन
विटामिन B6 – पाइरिडॉक्सीन
विटामिन B12 – सायनोकोबालमिन
3. विटामिन B2 का अन्य नाम है-
(अ) थायमिन (ब) हीमोग्लोबिन
(स) राइबोफ्लेविन (द) डेक्सट्रोस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
विटामिन B1 एक सूक्ष्म पोषक तत्त्व है जिसे राइबोफ्लेविन भी कहा जाता है। दूध, पनीर, पत्तेदार सब्जियां, फलियां, टमाटर, यीस्ट, मशरूम इत्यादि विटामिन B2 के अच्छे स्रोत हैं।
4. विटामिन D की कमी से होने वाले रोग रिकेट्स में, शरीर . का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?
(अ) त्वचा (ब) केश
(स) अस्थि (द) रुधिर
S.S.C.CPO परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
प्रातःकालीन धूप से मानव शरीर में विटामिन D उत्पन्न होता है। विटामिन क् का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है। यह वसा में विलेय विटामिन है। यह विटामिन कैल्शियम के अवशोषण में सहायक है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसकी कमी से बच्चो में रिकेट्स तथा प्रौढ़ों में ऑस्टियोमलेशिया नामक रोग हो जाता है। रिकेट्स को सूखा रोग के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य का काश त्वचा में उपस्थित इर्गेस्टिरॉल को विटामिन D में परिवर्तित कर देता है। यह विटामिन मक्खन, घी, अंडे, मछली के तेल आदि में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
5. विटामिन D की कमी से बच्चों में कौन-सा रोग हो जाता है?
(अ) बेरी-बेरी (ब) पेलाग्रा
(स) रिकेट्स (द) स्कवी
S.S.C. CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. बच्चों के अंगों की अस्थियां मुड़ जाती हैं, यदि कमी हो-
(अ) विटामिन A की (ब) विटामिन B1 की
(स) विटामिन D की (द) विटामिन E की
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. विटामिन D अनिवार्य है-
(अ) ऑस्टिओआर्थराइटिस से बचने के लिए
(ब) भोजन से मैग्नीशियम के अवशोषण के लिए
(स) भोजन से कैल्शियम के अवशोषण के लिए
(द) मजबूत तथा स्वस्थ अस्थियां बनाने के लिए
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
विटामिन D एक हॉर्मोन के रूप में कार्य करता है। इसका कार्य भोजन से कैल्शियम तथा फास्फोरस का अवशोषण करना है।
8. कौन-सा विटामिन हमारे शरीर में सबसे अधिक तीव्रता से बनता है?
(अ) विटामिन A (ब) विटामिन B
(स) विटामिन C (द) विटामिन D
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
हमारे शरीर में विटामिन D का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्टेराल द्वारा होता है। विटामिन D का रासायनिक नाम ‘कैल्सिफेरॉल‘ है।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics