भारत का पहला ब्रिटिश वायसराय कौन था who was the first british viceroy of india in hindi
who was the first british viceroy of india in hindi भारत का पहला ब्रिटिश वायसराय कौन था ?
प्रश्न : निम्न में से कौन, भारत का पहला वायसराय था?
(अ) लॉर्ड कॉर्नवालिस (ब) पिट्ट
(स) लॉर्ड कैनिंग (द) रॉबर्ट क्लाइव
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
भारतीय परिषद अधिनियम, 1858 के तहत ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त भारत का पहला वायसराय लॉर्ड कैनिंग था। यह भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल भी था। इसी के समय में 1857 ई. का ऐतिहासिक विद्रोह हुआ था। जिसके बाद शासन कंपनी के हाथों से सीधे ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में ले लिया गया। इन्होंने व्यपगत सिद्धांत या राज्यविलय नीति को समाप्त कर दिया। इसके काल में 1856 ई. में विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ।
13. ईस्ट इंडिया कंपनी का अंतिम गवर्नर जनरल और क्राउन के अधीन पहला वायसराय था-
(अ) लॉर्ड एलिगन (ब) लॉर्ड कैनिंग
(स) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स (द) लॉर्ड डलहौजी
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स‘ किसने आरंभ किया?
(अ) लॉर्ड वेलेजली (ब) लॉर्ड कर्जन
(स) लॉर्ड डलहौजी (द) लॉर्ड लिटन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स‘ या व्यपगत सिद्धांत का आरंभ लॉर्ड डलहौजी ने किया था। इस सिद्धांत के आधार पर 1848 ई. में सतारा, 1849 ई. में जैतपुर एवं संभलपुर, 1850 ई. में बघाट, 1852 ई. में उदयपुर, 1853 ई. में झांसी, 1854 ई. में नागपुर तथा 1855 ई. में करौली को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया। इनके अतिरिक्त कुशासन के आरोप में डलहौजी द्वारा 1856 ई. में अवध का भी विलय कर लिया गया।
15. किस गवर्नर-जनरल का नाम राज्य हड़प नीति (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स) के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) लॉर्ड रिपन (ब) लॉर्ड डलहौजी
(स) लॉर्ड बेंटिंक (द) लॉर्ड कर्जन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. भारत का अंतिम वायसराय कौन था?
(अ) लॉर्ड लिनलिथगो (ब) लॉर्ड माउंटबेटन
(स) लॉर्ड वेवेल (द) क्लीमेंट एटली
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
भारत का अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन था। लॉर्ड माउंटबेटन के शासनकाल में 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद में एटली द्वारा भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया। यह 18 जुलाई को पारित हुआ।
17. भारत किसके वायसराय काल में स्वतंत्र हुआ?
(अ) विलियम बेंटिंक (ब) वेलेजली
(स) वेवल (द) माउंटबेटन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारत की स्वतंत्रता (1947 ई.) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन था।
18. भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) सर क्रिप्स (ब) लॉर्ड माउंटबेटन
(स) सी. राजगोपालाचारी (द) सर एटली
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
भारत के प्रथम भारतीय तथा अंतिम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी (21 जून, 1948 से 26 जनवरी, 1950 तक) थे।
19. भारत का पहला भारतीय गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) बी. आर. अंबेडकर (ब) सी. राजगोपालाचारी
(स) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (द) डॉ. एस. राधाकृष्णन
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे जबकि स्वतंत्र भारत के दूसरे और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी थे।
20. स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) सी. राजगोपालाचारी (ब) एस. राधाकृष्णन
(स) लॉर्ड माउंटबेटन (द) लॉर्ड वेवेल
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे जबकि अंतिम एवं प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी थे।
10. भारतीय सिविल सेवा में अर्हता प्राप्त प्रथम भारतीय कौन थे?
(अ) सुरेंद्र नाथ बनर्जी (ब) सत्येंद्र नाथ टैगोर
(स) सुभाष चंद्र बोस (द) रवींद्रनाथ टैगोर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
भारतीय सिविल सेवा में चुने गए पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर (1863 ई.) थे तथा दूसरे सुरेंद्र नाथ बनर्जी थे जिनका चयन 1869 ई. में हुआ था।
11. इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा भारत के किस गवर्नर जनरल पर महाभियोग चलाया गया था?
(अ) वॉरेन हेस्टिंग्स (ब) कॉर्नवालिस
(स) वेलेजली (द) विलियम बेंटिंक
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा वॉरेन हेस्टिंग्स पर महाभियोग चलाया गया था। बर्क ने हेस्टिंग्स को ‘चूहा और नेवला‘, ‘एक झठा बैलों का ठेकेदार‘ और ‘अन्याय का मुखिया‘ (CaptainGeneral of Inequity) इत्यादि संज्ञाओं से संबोधित किया है।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics