who was governor general during 1857 revolt in hindi 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था नाम बताइए ?
प्रश्न : 1857 के विद्रोह के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) लॉर्ड डलहौजी (ब) लॉर्ड कैनिंग
(स) लॉर्ड मेयो (द) लॉर्ड रिपन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
1857 के विद्रोह के दौरान लॉर्ड कैनिंग (1856-1862) भारत के गवर्नर जनरल थे।
2. 1857 का विद्रोह निम्न स्थानों पर हुआ था। उनका सही क्रम बताइए-
(1) झांसी (2) मेरठ
(3) दिल्ली (4) बैरकपुर
(अ)1,2,3,4 (ब) 1, 2, 4,3
(स)2, 3, 4,1 (द)4, 2, 3,1
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
1857 का विद्रोह सर्वप्रथम 29 मार्च, 1857 को बैरकपुर में (मंगल पांडे द्वारा) हुआ था। 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह हुआ और 12 मई, 1857 को मेरठ के विद्रोही सैनिकों ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया। जून, 1857 में झांसी में सैनिकों ने विद्रोह कर लक्ष्मीबाई को शासिका घोषित किया।
3. कानपुर के गदर का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) तात्या टोपे (ब) रानी लक्ष्मीबाई
(स) बेगम हजरत महल (द) नाना साहिब
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
5 जून, 1857 को विद्रोहियों ने कानपुर को अंग्रेजों से छीन लिया। यहां नाना साहिब ने गदर का नेतृत्व किया था।
4. नाना साहिब का दूसरा नाम क्या था?
(अ) रामचंद्र पांडुरंगा (ब) धोंदू पंत
(स) तात्या टोपे (द) कुंवर सिंह
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना साहिब का दूसरा नाम धोंदू पंत था। इन्होंने कानपुर में 5 जून, 1857 में हुए विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसमें उनकी सहायता तात्या टोपे ने की थी।
5. ब्रिटिश क्राउन ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत पर प्रभुसत्ता किस वर्ष में प्राप्त की?
(अ) 1857 (ब) 1858
(स) 1859 (द) 1860
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(इ)
1 नवंबर, 1858 को रानी की उद्घोषणा जारी करने के लिए शाही दरबार इलाहाबाद में लॉर्ड कैनिंग द्वारा आयोजित किया गया था। इस उद्घोषणा के द्वारा भारत का शासन सीधे ब्रिटिश ताज के अंतर्गत आ गया।
6. सरकार का ‘कंपनी‘ से ‘सम्राट‘ को अंतरण लॉर्ड कैनिंग द्वारा 1 नवंबर, 1858 को घोषित किया गया था-
(अ) कलकत्ता में (ब) दिल्ली में
(स) पटना में (द) इलाहाबाद में
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
सरकार का ‘कंपनी‘ से ‘सम्राट‘ को अंतरण लॉर्ड कैनिंग द्वारा 1 नवंबर, 1858 को इलाहाबाद के मिंटो-पार्क में पढ़े गए महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र द्वारा किया गया था।
7. निम्न में से किसने, अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में भाग नहीं लिया था?
(अ) तात्या टोपे (ब) टीपू सुल्तान
(स) रानी लक्ष्मीबाई (द) नाना साहिब
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के संघर्ष में टीपू सुल्तान ने भाग नहीं लिया था। वह मैसूर का शासक था तथा चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.) में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था।
8. निम्नलिखित में से कौन 1857 के गदर से संबंधित नहीं है?
(अ) नाना साहिब (ब) मंगल पांडे
(स) चंद्रशेखर आजाद (द) रानी लक्ष्मीबाई
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
चंद्रशेखर आजाद 1857 ई. के विदोह से संबंधित नहीं थे। जबकि नाना साहिब ने बिठूर क्षेत्र में तथा रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी क्षेत्र में विद्रोह का नेतृत्व किया था।
9. निम्न में से किस घटना ने, इंग्लैंड के सम्राट को भारतीय प्रशासन को अपने अधीन कर लेने के लिए प्रेरित किया था?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध
(स) हिंसक युद्ध (द) सिपाहियों का विद्रोह
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
1857 ई. में हुए सैनिक विद्रोह के उपरांत इंग्लैंड के सम्राट ने भारतीय प्रशासन को कंपनी से अपने अधीन ले लिया।
गवर्नर जनरल
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
वह एकमात्र वायसराय कौन थे जिनकी भारत में हत्या हुई थी?
– लॉर्ड मेयो
भारत में बजट व्यवस्था का आरंभ किस वायसराय के काल में हुआ?
– कैनिंग
लॉर्ड वेलस्ले, लॉर्ड हार्डिंग, लॉर्ड डलहौजी एवं लॉर्ड विलियम
बेंटिक में से कौन-से गवर्नर जनरल ने भारत में अंग्रेजी को
शिक्षा का माध्यम बनाने का निर्णय लिया?
– लॉर्ड विलियम बैंटिक
भारत में अंग्रेजी शिक्षा किसने आरंभ की?
– मैकाले
किस वायसराय के कार्यकाल के दौरान भारत की राजधानी कलकत्ता से स्थानांतरित होकर दिल्ली बनी?
– लॉर्ड हार्डिग
स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
– सी. राजगोपालाचारी
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. 1877 के इम्पीरियल दरबार में हाथ से काती हुई खादी के कपड़े पहनकर कौन गया था?
(अ) एम.के. गांधी (ब) बाल गंगाधर तिलक
(स) बिपिन चंद्र पाल (द) जी. वी. जोशी
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
पूना सार्वजनिक सभा के गणेश वासुदेवन जोशी विक्टोरिया हॉल कलकत्ता में संपन्न 1877 ई. के इम्पीरियल दरबार में हाथ से काती हुई खादी के कपड़े पहनकर गए थे।
2. भारत में राजस्व एकत्र करने के ‘स्थायी बंदोबस्त‘ की प्रणाली शुरू की गई थी-
(अ) लॉर्ड कर्जन द्वारा (ब) लॉर्ड डलहौजी द्वारा
(स) लॉर्ड हेस्टिंग्स द्वारा (द) लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
कॉर्नवालिस ने वार्षिक लगान के स्थान पर 1790 ई. में 10 वर्षीय लगान व्यवस्था लागू की और घोषणा की गई कि कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स से स्वीकृति प्राप्त हो जाने पर इसी व्यवस्था को स्थायित्व प्रदान किया जाएगा। डायरेक्टरों की स्वीकृति मिलने के बाद 22 मार्च, 1793 ई. को 10 वर्षीय प्रबंध स्थायी कर दिया गया। भूराजस्व की यही व्यवस्था इस्तमरारी बंदोबस्त या स्थायी बंदोबस्त के नाम से जानी जाती है।
3. ब्रिटिश शासन के दौरान, तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी में ‘रैयतवाड़ी प्रणाली‘ की शुरुआत करने वाला कौन था?
(अ) मैकार्टनी (ब) एल्फिसटोन
(स) थॉमस मुनरो (द) जॉन लॉरेंस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
थॉमस मुनरो जो मद्रास के 1820 से 1827 ई. तक गवर्नर रहे, उन्होंने कुल उपज का तीसरा भाग भूमि कर का आधार मानकर ‘रैयतवाड़ी पद्धति‘ को मद्रास प्रेसीडेंसी में लागू कर दिया। मुनरो की भूमि कर व्यवस्था लगभग 30 वर्ष तक चलती रही।
4. निम्नलिखित में से किसने मद्रास में रैयतवारी व्यवस्था लागू की थी?
(अ) लॉर्ड कैनमारा (ब) सर थॉमस मुनरो
(स) लॉर्ड हेस्टिंग्स (द) लॉर्ड वेल्सले
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5. बंगाल का पहला गवर्नर-जनरल था-
(अ) लॉर्ड क्लाइव (ब) वॉरेन हेस्टिंग्स
(स) लॉर्ड जॉन शोर (द) लॉर्ड कॉर्नवालिस
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर-जनरल (1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट के तहत बंगाल का गवर्नर जनरल) वॉरेन हेस्टिंग्स था।
6. बंगाल का पहला गवर्नर-जनरल कौन था?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव (ब) वॉरेन हेस्टिंग्स
(स) विलियम बेंटिंक (द) कॉर्नवालिस
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. अंग्रेजों ने भारत में रेलवे किस उद्देश्य से शुरू की थी?
(अ) भारत में भारी उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए
(ब) ब्रिटिश वाणिज्य और प्रशासनिक नियंत्रण की सुविधा के
लिए
(स) दुर्भिक्ष की स्थिति में खाद्यान्न पहुंचाने के लिए
(द) ताकि भारतीय देश में मुक्त रूप से घूम सकें
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
अंग्रेजों ने भारत में रेलवे को ब्रिटिश वाणिज्य और प्रशासनिक नियंत्रण की सुविधा के लिए शुरू की थी।
8. किस भारतीय राज्य पर कब्जा करने के लिए ‘राज्य अपहरण नीति‘ को नहीं अपनाया गया था?
(अ) सतारा (ब) नागपुर
(स) झांसी (द) पंजाब
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
दूसरे आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49) के पश्चात पंजाब का कंपनी के साम्राज्य में विलय कर लिया गया। ‘राज्य अपहरण नीति‘ के अंतर्गत पंजाब पर कब्जा नहीं किया गया था।
9. एक खुली प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से इंडियन सिविल सर्विस में भारतीयों के लिए प्रवेश को निम्नलिखित में से किसने संभव बनाया ?
(अ) विलियम बेंटिंक (ब) डलहौजी
(स) मेयो (द) रिपन
S.S.C. Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
एक खुली प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से इंडियन सिविल सर्विस में भारतीयों के लिए प्रवेश को डलहौजी द्वारा संभव बनाया गया था।