किस मुगल शहंशाह ने मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की बनाई who transferred capital from agra to delhi
who transferred capital from agra to delhi capital of mughal empire was shifted from agra to delhi by किस मुगल शहंशाह ने मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की बनाई ?
1. किस मुगल शहंशाह ने मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की?
(अ) जहांगीर (ब) औरंगजेब
(स) शाहजहां (द) बहादुर शाह
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
मुगल बादशाह शाहजहां ने मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की थी। इसने अपने नाम पर एक नवीन राजधानी शाहजहांनाबाद की दिल्ली में नींव डाली। नवनिर्मित नगर का प्रमख आकर्षक लाल किला के नाम से प्रसिद्ध महल-दुर्ग था।
2. शाहजहां का प्रसिद्ध तख्त-ए-ताऊस 1739 ई. में कौन ले
गया था?
(अ) अफगान आक्रामक अहमद शाह अब्दाली
(ब) फारसी आक्रामक नादिर शाह
(स) मंगोल आक्रामक चंगेज खान
(द) ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
फारसी आक्रामक नादिर शाह ने उत्तरकालीन मुगल शासक मुहम्मद शाह ‘रंगीला‘ के शासनकाल में 1739 ई. में दिल्ली पर आक्रमण किया था। वह अपने साथ शाहजहां का प्रसिद्ध ‘तख्तए-ताऊस‘ भी ले गया था।
3. विश्व प्रसिद्ध ‘तख्त-ए-ताऊस‘ निम्नलिखित में से किस मुगल भवन में रखा गया था?
(अ) फतेहपुर सीकरी के दीवाने खास में
(ब) आगरा के नए किले में
(स) दिल्ली के लाल किले के रंग महल में
(द) दिल्ली के लाल किले के दीवाने आम में
S.S.C. Section off परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
दिल्ली के लाल किले में निर्मित ‘दीवाने आम‘ में इसके पीछे की दीवार में बने एक कोष्ठ में विश्व प्रसिद्ध ‘तख्त-ए-ताऊस‘ रखा जाता था।
4. ‘मोती मस्जिद‘ निम्न में से किस नगर में स्थित है?
(अ) आगरा (ब) जयपुर
(स) लाहौर (द) अहमदाबाद
S.S.C.मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
मोती मस्जिद, आगरा के किले में अवस्थित है। इसका निर्माण शाहजहां द्वारा करवाया गया था। दिल्ली के लाल किले में अवस्थित मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने करवाया था।
5. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक ने संगीत और नृत्य पर प्रतिबंध लगाया था?
(अ) बाबर (ब) हुमायूं
(स) औरंगजेब (द) जहांगीर
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
मुगल शासक औरंगजेब को धार्मिक रूप से असहिष्णु माना जाता है। उसने संगीत और नृत्य पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि शरीयत में संगीत को बुरा माना जाता है।
6. निम्नलिखित में से औरंगजेब का उत्तराधिकारी कौन था?
(अ) आजम (ब) कामबखा
(स) अकबर (द) मुअज्जम
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
औरंगजेब की मृत्यु के बाद हुए उत्तराधिकार के युद्ध में 63 वर्षीय मुहम्मद मुअज्जम विजयी रहा और बहादुरशाह के नाम से भारत का सम्राट बना। उसे ‘शाह-ए-बेखबर‘ भी कहा जाता है।
7. मुगल शासकों की दरबारी (अदालती) भाषा थी-
(अ) अरबी (ब) उर्दू
(स) फारसी (द) हिंदुस्तानी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
मुगल शासकों की दरबारी अथवा राजभाषा फारसी थी।
(स) फारसी
8. निम्नलिखित मुगल भवनों में से किसमें यह अनन्य विशेषता बताई जाती है, कि वह लंबाई और चैड़ाई में बिल्कुल बराबर है?
(अ) आगरा का किला (ब) लाल किला
(स) ताजमहल (द) बुलंद दरवाजा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
‘ताजमहल‘ लंबाई और चैड़ाई में बिल्कुल बराबर है। यह आकार में वर्गाकार है तथा इसका निर्माण पूर्णतः संगमरमर से किया गया है।
9. भारत में बीबी का मकबरा कहां स्थित है?
(अ) फतेहपुर सीकरी (ब) औरंगाबाद
(स) हैदराबाद (द) जौनपुर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
भारत में ‘बीबी का मकबरा‘ महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में अवस्थित है। इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा अपनी पहली पत्नी दिलरास बानो बेगम (रबिया-उद्-दौरानी) की याद में 17वीं शताब्दी में करवाया गया था। इसे ताजमहल की फूहड़ नकल भी माना जाता है। 60. ताजमहल किसके द्वारा बनवाया गया था?
(अ) जहांगीर (ब) शाहजहां
(स) शेरशाह (द) नादिरशाह
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
समुद्र तल से 171 मीटर ऊंचाई पर अवस्थित ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में करवाया था। 1653 ई. में बनकर तैयार हुए इस मकबरे का रूपांकन वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी ने किया था। यह मुगल वास्तु शैली में निर्मित है।
61. ताजमहल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(अ) यह एक भव्य मकबरा है।
(ब) इसका निर्माण शाहजहां ने किया था।
(स) यह आगरा फोर्ट के बाहर स्थित है।
(द) इस पर उन कारीगरों के नाम उत्कीर्ण हैं, जिन्होंने इसका निर्माण किया था।
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
ताजमहल पर कुरान की आयतें उत्कीर्णित हैं। इस पर उत्कीर्णन का कार्य अमानत खां शिराजी ने किया था। इनका नाम ताजमहल के एक द्वार पर अंत में उत्कीर्णित है, किंतु कारीगरों के नाम इस पर उत्कीर्णित नहीं हैं।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics