क्रिस्टल तंत्र के प्रकार परिभाषा Crystal system , types and definition

Crystal system (क्रिस्टल तंत्र) , types and definition in hindi घनीय द्वि समलम्बाक्ष या चतुष्कोणीय विषम लंबाक्ष एकनताक्ष षट्कोणीय  त्रिसयनताक्ष त्रिनताक्ष

क्रिस्टल तंत्र : 

ब्रेवे के अनुसार 14 प्रकार के क्रिस्टल जालक होते है तथा 7 क्रिस्टल तंत्र होते है।

 क्रिस्टल तंत्र  अक्षीय लम्बाई  अक्षीय कोण  क्रिस्टल जालक  उदाहरण
 1. घनीय  a = b = c  α = β = γ = 90′  आद्य , अन्तः , फलक केंद्रित = 3  NaCl , ZnS
 2. द्वि समलम्बाक्ष या चतुष्कोणीय  a = b ≠ c  α = β = γ = 90′  आद्य , अन्तः = 2  Sn , SnO, TiO2
 3. विषम लंबाक्ष  a ≠  b ≠ c   α = β = γ = 90  आद्य , अन्तः , फलक अन्तः  = 4  विषम लम्बास , KnO3 , BaSO4
 4. एकनताक्ष  a ≠  b ≠ c  α = β = 90′ , γ ≠ 90′  आद्य , अन्तः = 2  एकनताक्ष , गंधक , Na2SO
 5. षट्कोणीय   a = b ≠ c  α = β = 90′  , γ = 120′  आद्य = 1  ग्रेफाइट
 6. त्रिसयनताक्ष  a = b = c  α = β = γ ≠ 90′  आद्य = 1  HgS , CaCO3
7. त्रिनताक्ष  a ≠  b ≠ c  α ≠ β ≠ γ ≠ 90′  आद्य = 1  CuSO.5H2O  , K2Cr2O7

प्रश्न 1 : सबसे अधिक सममित क्रिस्टल तंत्र है ?

उत्तर : घनीय

प्रश्न 2 : सबसे अधिक असममित क्रिस्टल तंत्र है ?

उत्तर : त्रिनताक्ष

प्रश्न 3 : एकनताक्ष व षट्कोणीय क्रिस्टल तंत्र में अंतर लिखो।

 एकनताक्ष  षट्कोणीय
 1. इसमें अक्षीय लम्बाई

a ≠  b ≠ c

 इसमें अक्षीय लम्बाई

a = b ≠ c

 2. इसमें अक्षीय कोण

α = β = 90 , γ ≠ 90′

 α = β = 90′  , γ = 120′

प्रश्न : एक यौगिक x तथा y दो तत्वों से मिलकर बना है, x परमाणु घन के कोनों पर तथा y परमाणु घन के केंद्र पर स्थित है तो यौगिक का अणुसूत्र होगा।

body-center-cubic

उत्तर :

x परमाणुओं की संख्या = 8 x 1/8

x परमाणुओं की संख्या = 1

y परमाणुओं की संख्या = 1 x  1

y परमाणुओं की संख्या = 1

अतः यौगिक का अणुसूत्र = xy

प्रश्न : एक मात्रक कोष्ठिका m तथा n दो तत्वों से मिलकर बनता है।  m परमाणु घन के कोनों पर तथा n परमाणु फलकों के केंद्र पर स्थित है तो यौगिक का अणुसूत्र बताइये।

उत्तर : m परमाणुओं की संख्या = 8 x 1/8

m परमाणुओं की संख्या = 1

n परमाणुओं की संख्या = 6 x 1/2

n परमाणुओं की संख्या = 3

अतः यौगिक का अणुभार = 3

प्रश्न : यदि घन के एक कोने से एक परमाणु m को हटा दिया जाए तो यौगिक का सूत्र क्या होगा।

उत्तर :

m परमाणुओं की संख्या = 7 x 1/8

m परमाणुओं की संख्या = 7/8

n परमाणुओं की संख्या = 6 x 1/2

n परमाणुओं की संख्या = 3

अतः यौगिक का अणुभार =  m7/8 nया  m7n24