WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

idbi full form in hindi | भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना कब हुई मुख्यालय कार्य क्या है

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना कब हुई मुख्यालय कार्य क्या है idbi full form in hindi ?

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
आई डी बी आई की स्थापना 1964 में संसद के अधिनियम द्वारा की गई थी। किसी भी अन्य विकासात्मक औद्योगिक संस्था की भाँति आई डी बी आई भी उद्योग को अचल संपत्तियों के निर्माण के लिए सावधि वित्त उपलब्ध कराती है। इसके अतिरिक्त, आई डी बी आई को अन्य विकासात्मक वित्तीय संस्थाओं के कार्यकलापों में समन्वय स्थापित करने हेतु मुख्य वित्तीय संस्था के रूप में कार्य करने का अतिरिक्त उत्तरदायित्व भी सौंपा था। वर्ष 1994 में आई डी बी आई अधिनियम में संशोधन किया गया जिसके द्वारा इसमें सार्वजनिक स्वामित्व की अनुमति दी गई। आई डी बी आई द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कुछ उत्पाद और सेवाएँ निम्नवत् है:
ऽ उपकरण वित्तपोषण
ऽ परिसंपत्ति ऋण
ऽ कार्यशील पूँजी ऋण
ऽ कारपोरेट ऋण
ऽ फिल्म वित्तपोषण
ऽ डायरेक्ट डिस्काउंटिंग
ऽ उपकरण पट्टा
ऽ उद्यम पूँजी निधि
ऽ प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि स्कीम
ऽ पुनर्वित्त
ऽ परियोजना वित्तपोषण
ऽ हुंडी भुनाना
ऽ पुनर्स्थापना वित्तपोषण
ऽ विदेशीध्मुद्रा सेवाएँ
ऽ डिबेंचर ट्रस्टीशिप
ऽ मर्चेण्ट बैंकिंग

वर्ष 2000-01 में आई डी बी आई द्वारा स्वीकृत और वितरित कुल सहायता क्रमशः 2,87,111 मिलियन रु. और 1,74,983 मिलियन रु. है। 31मार्च, 2001 की स्थिति के अनुसार आई डी बी आई का कुल बकाया ऋण 5,64,193 मिलियन रु. है वर्ष 1999-2000 में कुल स्वीकृतियों में सबसे अधिक हिस्सा आता है। इसके बाद वस्त्र और रसायनों का स्थान आता है। आई डी बी आई का वर्ष 1999-2000 में नई परियोजनाओं को सहायता 115673.2 रु. था जो उस वर्ष की कुल सहायता का लगभग 44 प्रतिशत है।