समश्रुत शब्द किसे कहते हैं | समश्रुत भिन्नार्थक शब्द क्या है ? 100 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द श्रुतिसम shruti sam bhinnarthak shabd
shruti sam bhinnarthak shabd in hindi समश्रुत शब्द किसे कहते हैं | समश्रुत भिन्नार्थक शब्द क्या है ? 100 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द श्रुतिसम ?
समश्रुत शब्द
हिन्दी में कुछ ऐसे शब्द भी हैं, जो सुनने में एक जैसे लगते हैं, क्योंकि उनकी ध्वनियों में बहुत थोड़ा अन्तर होता है, परन्तु वे भिन्नार्थी होते हैं। ऐसे शब्दों को समश्रुत शब्द या समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द कहा जाता है। जैसे-अनल (आग), अनिल (हवा), उपयुक्त (ठीक), उपर्युक्त (ऊपर कहा हुआ) आदि । इन शब्दों के सही अर्थ को जानकर ही उनका प्रयोग किया जाना चाहिए । ऐसे समश्रुत शब्दों में से कुछ प्रमुख शब्दों की अर्थ सहित सूची यहाँ प्रस्तुत है-
समश्रुत अर्थ समश्रुत अर्थ
शब्द शब्द
अनिल हवा अनल आग
अगम जहाँ पहुँचा न जा सके आगम शास्त्र
आयत एक रेखाड्डति आयात बाहर (विदेश)
से माल मँगाना
अर्चना पूजा अर्जन कमाई
आदि प्रारम्भ आदी आदत वाला
अम्ब माता अम्बु जल
अक्ष धुरी अक्षि आँख
अमल निर्मल, आदत अम्ल तेजाब
अंश भाग अंस कंधा
अशक्त निर्बल आसक्त मोहित
अयश अपयश अयस लोहा
उदार कृपालु उधार ऋण
उपयोग काम में लेना उपभोग भोग करना
उपयुक्त ठीक उपर्युक्त ऊपर कहा गया
ऋत सत्य ऋतु मौसम
कुल वंश कूल किनारा
कल मशीन, बीता हुआ काल मृत्यु
या आगामी दिन
कोश शब्दकोश कोष खजाना
कपिश मटमैला कपीश हनुमान
कर्कट केकड़ा करकट कूड़ा-करकट
करण साधन कर्ण कुन्ती पुत्र
कुट घड़ा कूट चोटी (पर्वत की)
कर्म काम क्रम क्रमानुसार
कृपण कंजूस कृपाण तलवार
कंकाल अस्थि पंजर कंगाल निर्धन
कोट किला कोटि करोड़
चरण पैर चारण भाट कवि
क्षति हानि क्षिति पृथ्वी
क्षात्र क्षत्रिय का धर्म छात्र विद्यार्थी
ग्रह नक्षत्र गृह घर
चार एक संख्या चारु सुन्दर
चपल च´चल चपला बिजली
चतुष्पथ चैराहा चतुष्पद चैपाया
छत मकान की छत क्षत घाव
जलज कमल जलद बादल
तप्त गर्म तृप्त संतुष्ट
तरंग लहर तुरंग घोड़ा
तक्र मट्ठा तर्क विचार
तरुण युवक तरणि सूर्य
तरुणी युवती तरणी नाव
तरु वृक्ष तर गीला
तन शरीर तनु पतला
द्रव्य धन द्रव तरल
देव देवता दैव विधाता
दश दस दंश डंक
दवा दवाई दबा दबाना
दिन दिवस दीन निर्धन
दारा पत्नी द्वारा माध्यम
धान्य अनाज धान चावल
निधन मृत्यु निर्धन गरीब
नहर नदी से पानी ले नाहर शेर
जाने वाली नहरें
नदी सरिता नन्दी शिव का वाहन
निसान झण्डा निशान चिन्ह
नियत निश्चित नीयत मन का भाव
नियति भाग्य
निहित छिपा हुआ निहत मरा हुआ
पद चरण पाद अपान वायु
पद्य कविता पù कमल
परुष कठोर पुरुष आदमी
पवन हवा पावन पवित्र
पति भर्ता पत लज्जा
पर्ण पत्ता प्रण प्रतिज्ञा
प्रवाह बहना परवाह चिन्ता
प्रहर समय की इकाई प्रहार आघात
परिणाम फल परिमाण नाप-तोल
प्रधान प्रमुख परिधान पोशाक
परिच्छेद अध्याय परिच्छद पोशाक
प्रणय प्रेम परिणय विवाह
बात बातचीत वात हवा
बलि न्योछावर बली ताकतवर
बाढ़ जल की अधिकता बाड़ रोक
वहन भार उठाना बहन भगिनी
वदन मुख बदन शरीर
बन्दी कैदी वन्दी भाट कवि
भारती सरस्वती भारतीय भारत का
भवन मकान भुवन लोक
वन जंगल बन बनना
मन्दर पर्वत मन्दिर देव स्थान
मेघ बादल मेध यज्ञ
मास महीना माँस गोश्त
मोर मयूर मौर मुकुट
मद्य शराब मद अहंकार
रत संलग्न रति प्रेम, कामदेव की
रीति ढंग पत्नी
रेचक पाचक रोचक रुचिकर
लग्न मुहूर्त लगन प्रेम, उत्साह
लक्ष लाख लक्ष्य उद्देश्य
व्याधि रोग व्याध बहेलिया
रक्त खून रिक्त खाली
वय अवस्था व्यय खर्च
वसन वस्त्र व्यसन बुरी आदत
वर्ण रंग व्रण घाव
वाद्य बाजा वाद तर्क, सम्प्रदाय
शची इन्द्राणी शुचि पवित्र
शकल टुकड़े सकल सम्पूर्ण
सुर देवता सूर सूरदास
शुक्ल सफेद शुल्क फीस
शीशा दर्पण सीसा एक धातु
श्वजन कुत्ता स्वजन बन्धु.बान्धव
शारदा सरस्वती शरद शरदऋतु
सर्वदा सदैव सर्वथा पूर्णतः
सुत पुत्र सूत धागा
सबल बलवान शबल चितकबरा
स्रोत उद्गम स्तोत्र स्तुति के मन्त्र
सत्व सारतत्व स्वत्व अधिकार
सबल ताकतवर सम्बल सहारा
सम्मति राय सन्मति अच्छी बुद्धि
समर्थ सामर्थवान सामथ्र्य क्षमता
सुरति याद सुरीति अच्छी तरह
स्वपच स्वयंपाकी श्वपच चाण्डाल
स्पृहा इच्छा स्पद्र्धा प्रतिस्पद्र्धा
शाप अभिशाप साँप विषधर (सर्प)
सर्ग अध्याय स्वर्ग देवलोक
शंकर महादेव संकर मिश्रित
हरण चुराना हिरण मृग
हस्त हाथ हस्ती हाथी
हाल दशा हाला शराब
हरा एक रंग हीरा एक रत्न
हंस एक पक्षी हँस हँसना
हिम बर्फ हेम स्वर्ण
शम शान्ति सम बराबर
साला पत्नी का भाई शाला विद्यालय
सवर्ण उच्च जाति का स्वर्ण सोना
इंदिरा लक्ष्मी इंद्रा इंद्राणी
चक्रवाक चकवा पक्षी चक्रवात तूफान, बबंडर
संग साथ संघ समुदाय (समूह)
आवास निवास आयास प्रयत्न
हय घोड़ा हिय हृदय
श्रमण जैन या बौद्ध साधु श्रवण सुनना
शशधर चन्द्रमा शशिधर शंकर
क्रांति विद्रोह कान्ति चमक
विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
निम्न शब्दों के अन्तर को अर्थ द्वारा स्पष्ट कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. संकर, शंकर
(अ) शिव, मिश्रित (ब) मिश्रित, शिव
(स) बाजरा, गेहूँ (द) गेहूँ, बाजरा
उत्तर-(ब) मिश्रित, शिव
ज्ञान-संकर = मिश्रित । दो के मेल से संकर शब्द या बीज बनता है जैसे – संकर बाजरा, या रेलगाड़ी में दो भाषाओं अंग्रेजी – रेल, हिन्दी – गाड़ी के शब्दों का मेल है। शंकर = शिवजी
2. अनल, अनिल
(अ) आग, हवा (ब) पानी, आग
(स) हवा, आग (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(अ) आग, हवा
3. हंस, हँस
(अ) एक पक्षी, हँसना क्रिया
(ब) हँसना, हंस
(स) प्रसन्नता, चकोर
(द) चकोर, प्रसन्नता
उत्तर-(अ) एक पक्षी, हँसना क्रिया
4. वसन, वासन
(अ) कपड़ा, बर्तन (ब) बर्तन, भाँडे
(स) बर्तन, कपड़े (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(अ) कपड़ा, बर्तन
5. शुक्ल, शुल्क
(अ) श्वेत, फीस (ब) फीस, श्वेत
(स) काला, पीला (द) सफेद, काला
उत्तर-(अ) श्वेत, फीस
6. रक्त, रिक्त
(अ) खाली, खून (ब) खून, खाली
(स) लाल, पीला (द) पीला, लाल
उत्तर-(ब) खून, खाली
7. चपल, चपला
(अ) बिजली, चञ्चल (ब) चञ्चल, बिजली
(स) लक्ष्मी, विष्णु (द) विष्णु, लक्ष्मी
उत्तर-(अ) बिजली, चंचल
8. वदन, बदन
(अ) मुख, शरीर (ब) शरीर, मुख
(स) स्त्री, पुरुष (द) पुरुष, स्त्री
उत्तर-(अ) मुख, शरीर
9. बात, वात
(अ) बातचीत, हवा (ब) हवा, बातचीत
(स) पानी, बिजली (द) बिजली, पानी
उत्तर-(अ) बातचीत, हवा
10. ग्रह, गृह
(अ) नक्षत्र, घर (ब) घर, नक्षत्र
(स) भूत-प्रेत, वाटिका (द) निशाचर, भूत-प्रेत
उत्तर-(अ) नक्षत्र, घर
11. हिम, हेम
(अ) सोना, बर्फ (ब) बर्फ, सोना
(स) चाँदी, स्वर्ण (द) स्वर्ण, चाँदी
उत्तर-(ब) बर्फ, सोना
12. श्वजन, स्वजन
(अ) कुत्ता, बन्धु-बान्धव (ब) बन्धु-बान्धव, कुत्ता
(स) परिवारीजन, भेड़िया (द) भेड़िया, परिवारीजन
उत्तर-(अ) कुत्ता, बन्धु-बान्धव
13. मोर, मौर
(अ) मयूर, मुकुट (ब) मुकुट, मयूर
(स) जंगल, उपवन (द) उपवन, जंगल
उत्तर-(अ) मयूर, मुकुट
14. वहन, बहन
(अ) भगिनी, भार उठाना (ब) भार उठाना, भगिनी
(स) भाई, बहिन (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ब) भार उठाना, भगिनी
15. हस्त, हस्ती
(अ) हाथ, हाथी (ब) हाथी, हाथ
(स) हाथी, घोड़ा (द) घोड़ा, हाथी
उत्तर-(अ) हाथ, हाथी
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics