तीन लोक से मथुरा न्यारी लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है ? tin lok se mathura nyari meaning in hindi

tin lok se mathura nyari meaning in hindi तीन लोक से मथुरा न्यारी लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है बताइए ?

प्रश्न . ‘तीन लोक से मथुरा न्यारी‘ का अर्थ:

(अ) तीनों लोकों में मथुरा न होना।

(ब) सबसे निराला।

(स) मथुरा का बखान तीनों लोकों में हैं।

(द) बहुत सुन्दर मथुरा का होना।

उत्तर-(ब)

22. ‘कट जाना‘ मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

(अ) शर्मिंदा होना (ब) टुकड़ों में बंटना

(स) विभाजित करना (द) आँखे चुराना

उत्तर- (द)

23. ‘आँठ कनौजिया नौ चूल्हे‘ लोकोक्ति का अर्थ क्या होता है?

(अ) मस्त रहना (ब) फाँका करना

(स) अलगाव की स्थिति (द) संपन्नता की स्थिति

उत्तर-(स)

24. ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे‘

(अ) अपनी शर्म छिपाने के लिए व्यर्थ झुंझलाना

(ब) अपने से बड़ों पर क्रोध करना

(स) कायरतापूर्ण व्यवहार करना

(द) किसी बात पर शर्मिंदा होकर क्रोध करना

उत्तर- (अ)

25. ‘काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती‘

(अ) लकड़ी का बर्तन अग्नि से जल सकता है

(ब) दुर्भाग्य की मार बार-बार नहीं होती

(स) बुरे दिन हमेशा नहीं रहते

(द) छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता

उत्तर- (द)

26. ‘ऊँट के मुँह में जीरा‘

(अ) बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना

(ब) जानवर को दवाई देना

(स) बड़े प्राणी को सान्त्वना देना

(द) बहुत बड़े प्राणी का भोजन बनना

उत्तर- (अ)

27. ‘जूते चाटना

(अ) इधर-उधर घूमना (ब) घूस देना

(स) जूतों को चमकदार बनाना (द) खुशामद करना

उत्तर- (द)

28. पौ बारह होना

(अ) दाँव हाराना (ब) कार्य सिद्ध होना

(स) लाभ ही लाभ होना (द) सुबह हो जाना

उत्तर- (स)

29. गंगा नहाना

(अ) पवित्र होना (ब) कार्य पूरा कर निश्चिन्त होना

(स) नदी में स्नान करना (द) प्रशंसा करना

उत्तर- (ब)

30. आँख लगना

(अ) आशंका होना (ब) मृत्यु होना

(स) नींद आना (द) प्रेम होना।

उत्तर- (स)

31. ‘नीम हकीम खतरे जान‘ का अर्थ है

(अ) अल्प ज्ञान हानिकारक होता है

(ब) नीम के कड़वेपन का ज्ञान होना

(स) नीम का प्रयोग हकीम द्वारा करना

(द) उक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ)

32. ‘बाँझ क्या जाने प्रसव की पीड़ा‘ का अर्थ है

(अ) दूसरों का दुरूख-दर्द नहीं समझना

(ब) सहानुभूति नहीं दिखाना

(स) सन्तानहीन होना

(द) जिस पर बीतती है, वही जानता है

उत्तर- (द)

33. ‘कान का कच्चा होना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) बहरा होना

(ब) सुनी-सुनायी बातों पर विश्वास करना

(स) सभी पर अविश्वास करना (द) कम सुनायी देना

उत्तर-(ब)

34. ‘छक्का -पंजा करना‘ मुहावरे का सही अर्थ है

(अ) झगड़ा लगाना

(ब) ओछी हरकत से कार्य सिद्ध करना ।

(स) चापलूसी करना (द) नारदगीरी करना

उत्तर-(ब)

35. “अन्धे को दीपक दिखाना‘ मुहावरे का सही अर्थ चुनिए

(अ) अन्धे का रास्ता रोशन करना

(ब) ना समझ को उपदेश देना

(स) ना समझ को रोशनी देना

(द) अन्धे की सहायता करना

उत्तर-(ब)

36. ‘शैतान की आँत‘ – इस मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है

(अ) अत्यन्त धूर्त व्यक्ति

(ब) बहुत लम्बी वस्तु

(स) अत्यन्त नगण्य वस्तु

(द) अत्यन्त लाभदायक वस्तु

उत्तर-(ब)

37. ‘आँखों में धूल झोंकना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) धोखा खाना (ब) धोखा देना

(स) होली खेलना (द) आँख में धूल डालना

उत्तर-(ब)

38. वाक्य में प्रयुक्त लोकोक्ति का उचित शाब्दिक अर्थ-थ्त्म्ैभ्-ठस्व्व्क्

(अ) ताजा खून

(ब) स्वच्छ खून

(स) नया खून

(द) साफ खून

उत्तर-(स)

39. ‘आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास‘ लोकोक्ति का सही अर्थ है

(अ) साधुओं की संगति छोड़ देना

(ब) वांछित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लग जाना

(स) भक्ति छोड़कर व्यापार करने लगना

(द) गृहस्थी के झंझटों में फँस जाना

उत्तर-(ब)

40. ‘आँखों में गड़ना‘ मुहावरे का अर्थ है –

(अ) गौर से देखना

(ब) मन में खटकना

(स) सहन न कर पाना

(द) वस्तु को पाने की उत्कट लालसा रखना

उत्तर-(द)

41. ‘सिर से पानी गुजर जाना‘ मुहावरे का उपयुक्त अर्थ क्या

(अ) गहरे पानी में स्नान करना

(ब) सहन‘ाीलता की सीमा टूट जाना

(स) अच्छी प्रकार से सिर धोना

(द) डूबने से बच जाना

उत्तर-(ब)

42. ‘गंगाजली उठाना‘ मुहावरे का अर्थ है –

(अ) गंगा नहाना

(ब) एक पात्र में गंगा जल भरना

(स) कसम खाना

(द) बड़बोलापन

(म) गंगाजल छिड़कना

उत्तर-(स)

43. ‘कब बबा मरही त कब बरा चुरही‘ का अर्थ है –

(अ) किसी के लिए अपशगुन शब्द कहना

(ब) कार्य का अनिश्चित होना

(स) प्रसन्नता व्यक्त करना

(द) किसी का इंतजार करना

उत्तर-(ब)

44. ‘घुटने टेकना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) घटने में दर्द होना

(ब) दुरूखी होना

(स) हार मान लेना

(द) विजय प्राप्त करना

उत्तर- (स)

45. ‘खिचड़ी पकाना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) भोजन बनाना

(ब) चावल-दाल मिलाकर बनाना

(स) किसी षड्यंत्र की तैयारी करना

(द) किसी के लिए खाना पकाना

उत्तर- (स)

46. ‘अंडे सेना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) मुर्गी का चूजों के ऊपर बैठना

(ब) स्वावलम्बी होना

(स) स्वार्थ सिद्ध करना

(द) घर में बेकार बैठना

उत्तर- (द)

47. ‘जूतम पैजार‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) लड़ाई-झगड़ा होना

(ब) लूट मचना

(स) छीनाझपटी करना

(द) किसी वस्तु की बहुतायत

उत्तर- (अ)

48. ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता‘ का अर्थ है

(अ) एक चना किसी काम का नहीं

(ब) एक चना शक्तिहीन होता है

(स) अकेला व्यक्ति शक्तिशाली नहीं होता

(द) एक चने से भूख नहीं मिटती

उत्तर- (स)

49. ‘पौ बारह होना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) बसन्त ऋतु का आगमन

(ब) भाग जाना

(स) अत्यधिक लाभ लेना

(द) वर्ष भर काम करना

उत्तर- (स)

50. ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना‘ मुहावरे का अर्थ है

(अ) मूर्ख बन जाना

(ब) अपमानजनक बात कहना

(स) बुद्धि भ्रष्ट होना

(द) बेफिक्र होना

उत्तर- (स)