भारत एक कल्याणकारी राज्य है या कहां से पता लगता है , जो लेख भारतीय संविधान में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा का वर्णन करता है

जो लेख भारतीय संविधान में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा का वर्णन करता है किसमें निहित हैं भारत एक कल्याणकारी राज्य है या कहां से पता लगता है ?

प्रश्न : भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत को कल्याणकारी राज्य घोषित करने से संबंधित है?
(अ) 99 (ब) 39
(स) 59 (द) 69
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
भारत के संविधान के अनु. 39 में राज्य द्वारा अनुसरणीय नीति के निदेशक सिद्धांत दिए गए हैं जो भारत को कल्याणकारी राज्य घोषित करते हैं।
प्रश्न :  संविधान सभा में यह किसने कहा था कि ‘‘सरकारी नीति के निदेशक सिद्धांत किसी बैंक में देय उस चेक की तरह हैं, जिसका भुगतान बैंक अपनी सुविधानुसार करता है‘‘?

(अ) के.टी, शाह (ब) के.एम. मुंशी
(स) बी.आर. अंबेडकर (द) ऑस्टिन
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
यह उद्धरण (Statement) प्रो.के.टी. शाह ने नीति निदेशक सिद्धांतों के संदर्भ में कहा था।

1. संविधान के किस संशोधन से राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों को मौलिक अधिकारों पर प्रमुखता की स्थिति मिली?
(अ) 24वां संशोधन (ब) 30वां संशोधन
(स) 42वां संशोधन (द) 44वां संशोधन
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. भारत के राष्ट्रपति को स्वेच्छानिर्णय अधिकार (विवेकाधिकार) के अंतर्गत क्या प्राप्त है?
(अ) वित्तीय आपातकाल घोषित करना
(ब) किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना
(स) प्रधानमंत्री की नियुक्ति
(द) मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारत के राष्ट्रपति को स्वेच्छानिर्णय अधिकार (विवेकाधिकार) के अंतर्गत प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने का अधिकार प्राप्त है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के प्रावधानों के तहत की जाती है।
3. सरकार की राष्ट्रपति प्रणाली के अधीन कार्यकारिणी के सदस्य-
(अ) विधानमंडल के दोनों सदनों से लिए जाते हैं।
(ब) केवल लोक सभा के होते हैं।
(स) विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं होते। (द) नियुक्ति के बाद विधानमंडल के सदस्य बनते हैं।
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
सरकार की राष्ट्रपति प्रणाली के तहत कार्यकारिणी के सदस्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं होते हैं। यदि राष्ट्रपति अपनी कार्यकारिणी के लिए विधानमंडल के किसी सदस्य का चयन करता है, तो उसे अपनी विधानमंडल की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ता है। राष्ट्रपति प्रणाली में कार्यकारिणी के सदस्य राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

 राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 जब राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पद पर कोई भी कार्यरत न हो तब उनके रिक्त स्थान पर ‘राष्ट्रपति‘ के रूप में कौन कार्यरत होगा? – भारत का मुख्य न्यायाधीश
 भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है?
– संसद
 राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में उठने वाले सभी संदेह व विवादों की जांच पड़ताल व निर्णय किसके द्वारा किए जाते
– सर्वोच्च न्यायालय
 राष्ट्रपति संघ सरकार का कोई भी कार्य किस प्रकार से, राज्य सरकार को सौंप सकते हैं?
– राज्य सरकार से परामर्श करके
 भारत के राष्ट्रपति के संबंध में सही कथन है
– प्रत्येक आम चुनावों के पश्चात वह संसद के प्रथम
सत्र को संबोधित करते हैं तथा प्रत्येक वर्ष के आरंभ में
संसद के प्रथम सत्र को संबोधित करते हैं।
 भारतीय संविधान के अनुसार, आपात स्थिति घोषित करने का अधिकार किसको है? – राष्ट्रपति को
 राष्ट्रपति किस कोष से किसी अप्रत्याशित खर्च के लिए धन दे सकते हैं? – आकस्मिक निधि
 भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है? -5 वर्ष ं
 अखिल भारतीय सेवाओं के लिए नियक्तियां कौन करता है।
– राष्ट्रपति
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा किए जाने के बाद किस अवधि तक, उसका अनुमोदन संसद के प्रत्येक सदन द्वारा हो जाना चाहिए?
(अं) एक माह के भीतर (ब) दो महीनों के भीतर
(स) चार महीनों के भीतर (द) छः महीनों के भीतर
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
भारतीय संविधान के अनु. 352 (4) के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा अन 352 (1) के तहत की गई आपात स्थिति की घोषणा का अनमोदन संसद के प्रत्येक सदन द्वारा एक माह के भीतर हो जाना चाहिए अन्यथा वह घोषणा प्रवर्तन में नहीं रहेगी।
2. उपराष्ट्रपति पदेन अध्यक्ष है-
(अ) राज्य सभा का (ब) लोक सभा का
(स) योजना आयोग का (द) राष्ट्रीय विकास परिषद का
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ) .
संविधान के अनुच्छेद 89(1) के तहत भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। उपराष्ट्रपति का मुख्य कार्य राज्य सभा की बैठकों की अध्यक्षता करना है।
3. उपराष्ट्रपति-
(अ) लोक सभा का सदस्य होता है।
(ब) राज्य सभा का सदस्य होता है।
(स) किसी भी सदन का सदस्य होता है।
(द) सांसद (संसद सदस्य) नहीं होता है।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान ख्अनु.66 (2) के तहत,, उपराष्ट्रपति को संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य होने की अनुमति नहीं देता है किंतु वह यदि किसी पद पर है, तो निर्वाचन के पश्चात उसे उस पद से त्यागपत्र देना पड़ता है या जिस दिन से वह पद धारण करता है उस दिन से वह पद रिक्त माना जाता है। उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है परंतु वह राज्य सभा का सदस्य नहीं होता है।
4. किसने दो पूर्ण-अवधियों तक भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था?
(अ) एस. राधाकृष्णन (ब) वी.वी. गिरि
(स) बी.डी. जत्ती (द) एम. हिदायतुल्ला
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
डॉ. एस. राधाकृष्णन ने वर्ष 1952-1957 तथा 1957-1962 की दो पूर्ण अवधियों तक भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला तथा वे वर्ष 1962-1967 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे थे। वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी भी दो बार उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। उनका पहला कार्यकाल 11 अगस्त, 2007 से 10 अगस्त, 2012 तक तथा दूसरा कार्यकाल 11 अगस्त, 2012 से अगले पांच वर्ष के लिए निर्धारित है।
5. भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर लगातार दो बार कौन रहा था?
(अ) डॉ. एस. राधाकृष्णन (ब) श्री आर. वेंकटरमण (स) डॉ. शंकरदयाल शर्मा (द) श्री वी. वी. गिरि
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के लिए कुल कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है?
(अ) 16 (ब) 10
(स) 12 (द) 14
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान के प्रावधानों के अधीन राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए 12 तथा लोक सभा के लिए एंग्लो-इंडियन समुदाय के 2 व्यक्तियों को नामित किया जाता है। अतः विकल्प (द) अभीष्ट उत्तर है।
7. भारत का राष्ट्रपति किसका एक अभिन्न भाग है?
(अ) संसद (ब) लोक सभा
(स) राज्य सभा (द) मंत्रिपरिषद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
भारत का राष्ट्रपति संसद का एक अभिन्न अंग है। संविधान के अनुच्छेद 79 में लिखा है कि संघ के लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनेगी जिनके नाम क्रमशः राज्य सभा और लोक सभा होंगे।
8. यदि आंग्ल-भारतीय समुदाय को लोक सभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त न हो, तो समुदाय के दो सदस्यों को नामित किया जा सकता है-
(अ) प्रधानमंत्री द्वारा
(ब) राष्ट्रपति द्वारा
(स) लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा
(द) संसद के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
संविधान के अनु. 331 के अनुसार, यदि राष्ट्रपति की राय में लोक सभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय का प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है,तो वह लोक सभा में उस समुदाय के दो से अनधिक सदस्य मनोनीत कर सकता है।
9. भारतीय संविधान के अनुसार केंद्रीय मंत्री किसकी इच्छा रहने तक पद संभालेंगे?
(अ) भारत के राष्ट्रपति (ब) भारत के प्रधानमंत्री
(स) संसद (द) सर्वोच्च न्यायालय
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
भारतीय संविधान के अनु. 75(2) के तहत केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (अर्थात् जब तक राष्ट्रपति की सांविधानिक इच्छा है) पद धारण करते हैं।
10. राज्य सभा के सदस्य का निर्वाचन कितनी अवधि के लिए होता है?
(अ) दो वर्ष (ब) चार वर्ष
(स) पांच वर्ष (द) छः वर्ष
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है। राज्य सभा राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाने वाले 12 सदस्यों तथा राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के 238 से अनधिक प्रतिनिधियों से मिलकर बनती है। इसके सदस्य 6 वर्ष के लिए चुने जाते हैं। स्थायी सदन होने के कारण राज्य सभा का विघटन नहीं होता है पर इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष की समाप्ति पर निवृत्त हो जाते हैं ख्अनु. 83(1),, जिनके स्थान पर 6 वर्षीय कार्यकाल के लिए नए सदस्य चुने जाते हैं।