हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

आप मादा युग्मकोद्भिद के एकबीजाणुज विकास से क्या समझते हैं ? Monosporic development of female gametophyte in hindi

By   June 27, 2022

प्रश्न 5. आप मादा युग्मकोद्भिद के एकबीजाणुज विकास से क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिये |

उत्तर : मादा युग्मकोद्भिद का एकबीजाणुज विकास (Monosporic development of female gametophyte) – मुख्यतया आवृतबीजी पादपों में मादा युग्मकोद्भिद का विकास एक गुरुबीजाणु से होता है। एक ही गुरुबीजाणु से विकसित होने के कारण इसे एकबीजाणुक (monosporic) कहते हैं। इसे सबसे पहले पॉलीगोनम पौधे में देखा गया था इसलिए इसे पॉलीगोनम प्रकार का भ्रूणकोष भी कहते है। बीजाण्ड के बीजाण्डकाय (nucellus) में गुरुबीजाणु मातृ कोशिका (megaspore mother cell) अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा चार गुरुबीजाणु (megaspore) का निर्माण करती है। इनमें से तीन गुरुबीजाणु नष्ट हो जाते हैं। आधारीय क्रियाशील गुरुबीजाणु वृद्धि एवं विभाजन द्वारा भ्रूणकोष (embryo sac) बनाता है। इसे मादा युग्मकोद्भिद भी कहा जाता हैं। यह 8 केन्द्रकीय व 7 कोशिकीय संरचना है।

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

तो आइये अब हम एंजियोस्पर्म के परिपक्व बीजांड की संरचना देखते है जो निम्न प्रकार है –

यहाँ मुख्य रूप से याद रखे कि इसे एक बिजाणुक क्यों कहा जाता है तो इसका उत्तर आप दे सकते है कि चूँकि इस विधि में भ्रूण का विकास एक या भ्रूण केवल एक अकेले गुरुबिजाणु से होता है और एक गुरूबिजाणु से भ्रूणकोष के बनने के कारण ही इसे एकबिजाणुज कहते हैं |