JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Uncategorized

निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन था जिसे भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुना गया ? Who was the first President of India to be elected unopposed

Who was the first President of India to be elected unopposed in hindi ?

1. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन था जिसे भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुना गया?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(स) डॉ. एन. संजीव रेड्डी
(द) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
डॉ. नीलम (एन.) संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 के मध्य था।
2. भारत के निम्नलिखित पदासीन उपराष्ट्रपतियों में से किसने राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ा और हार गए?
(अ) एस. राधाकृष्णन (ब) वी.वी. गिरि
(स) भैरो सिंह शेखावत (द) (ब) और (स) दोनों
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत 13वें राष्ट्रपति पद के चुनाव में (जुलाई, 2007 में) प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से पराजित
हुए थे।
3. भारत का पहला अराजनीतिज्ञ राष्ट्रपति कौन था?
(अ) डॉ. जाकिर हुसैन (ब) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (स) डॉ. एस. राधाकृष्णन (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
भारत के पहले अराजनीतिज्ञ राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक रहा। वे फलतः एक परमाणु वैज्ञानिक थे और उन्होंने विजन-2020 तथा पुरा (PURA) योजना के माध्यम से राष्ट्रीय विकास हेतु सरकार को प्रेरित किया। उन्हें ‘आमजन का राष्ट्रपति‘ या च्मवचसमश्े च्तमेपकमदज भी कहा जाता है।
4. राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर सकता है?
(अ) अनुच्छेद 352 (ब) अनुच्छेद 356
(स) अनुच्छेद 360 (द) अनुच्छेद 361
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर सकता है। 44 वें संविधान संशोधन के अनुसार, ‘सशस्त्र विद्रोह‘ या ‘बाह्य आक्रमण‘ की स्थिति में ही राष्ट्रीय आपात उद्घोषणा की जाएगी। अब तक भारत में तीन बार अक्टूबर, 1962 (भारत-चीन युद्ध), दिसंबर, 1971 (भारत-पाक युद्ध) और जून, 1975 (आंतरिक अशांति के आधार पर) में राष्ट्रीय
आपात लागू किया गया है।
5. राष्ट्रपति ने अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है?
(अ) केवल एक बार (ब) दो बार
(स) तीन बार (द) कभी नहीं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. किस वर्ष में भारत के राष्ट्रपति ने आंतरिक अय्यवस्था के कारण आपात स्थिति लागू की थी?
(अ) 1962 (ब) 1965
(स) 1971 (द) 1975
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. संवैधानिक प्रणाली के असफल हो जाने पर, किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन संविधान की किस धारा के अंतर्गत लागू किया जाता है?
(अ)352 (ब) 356
(स) 360 (द)350
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
संवैधानिक प्रणाली के असफल हो जाने पर, किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन संविधान के अनु. 356 के तहत लागू किया जाता है। राष्ट्रपति शासन की स्थिति में राष्ट्रपति उस राज्य की सरकार के सभी या कोई कृत्य या शक्तियां अपने हाथ में ले सकता है।
8. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे प्रस्तुत करता है?
(अ) लोक सभा अध्यक्ष (ब) प्रधानमंत्री
(स) उपराष्ट्रपति (द) भारत के मुख्य न्यायाधीश
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56(1) के अनुसार, राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को सौंपेगा। लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोक सभा उपाध्यक्ष को, प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को तथा भारत का मुख्य न्यायाधीश अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपता है।
9. यदि राष्ट्रपति त्यागपत्र देना चाहे, तो वह अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करेगा?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश को
(ब) लोक सभा के सचिव को पद उपराष्ट्रपति को
(स) उपराष्ट्रपति
(द) प्रधानमंत्री को
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. यदि राष्ट्रपति अपने पद से त्यागपत्र देना चाहें तो वह किसे लिखकर ऐसा कर सकते हैं?
(अ) लोक सभा अध्यक्ष (ब) प्रधानमंत्री
(स) उपराष्ट्रपति (द) भारत के मुख्य न्यायाधीश
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2015
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
S.S.C. परीक्षा, 2015
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डीज्) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. निम्नलिखित में से कौन-सी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती?
(अ) लोक सभा अध्यक्ष (ब) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(स) वायु सेना अध्यक्ष (द) थल सेना अध्यक्ष
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर- (अं)
लोक सभा अध्यक्ष का निर्वाचन लोक सभा सदस्यों के द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति अपनी कार्यपालिका शक्तियों के अधीन भारत के मुख्य न्यायाधीश, वायु सेना अध्यक्ष एवं थल सेना अध्यक्ष को नियुक्त करता है।
12. निम्नलिखित में से कौन-सी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के अधिकार में नहीं है?
(अ) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(ब) अध्यक्ष वित्त आयोग
(स) थल सेना अध्यक्ष
(द) लोक सभा का अध्यक्ष
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नागरिक को कितनी आयु पूरी कर लेनी चाहिए?
(अ) 25 वर्ष (ब) 30 वर्ष
(स) 35 वर्ष (द) 18 वष
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नागरिक को 35 वर्ष की आय पूरी कर लेनी आवश्यक है। अनुच्छेद 58 में राष्ट्रपति निर्वाचित होने से संबंधित अन्य अर्हताओं में भारत की नागरिकता, लाभ के पद पर न होना और लोक सभा सदस्य बनने की योग्यता आदि शामिल हैं।
14. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की विधि अपनाई गई है-
(अ) यू.एस.ए. से (ब) यू.के. से
(स) यू.एस.एस.आर से (द) फ्रांस से
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
भारत के संविधान में राष्ट्रपति पर महाभियोग की विधि यू.एस.ए. के संविधान से अपनाई गई है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 61 राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया का उपबंध करता है।
15. राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति आयु क्या है?
(अ) 70 वर्ष (ब) 75 वर्ष
(स) 80 वर्ष (द) कोई सीमा नहीं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
संविधान के अनु. 56(1) के अनुसार राष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा परंतु संविधान में राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति आयु पर कोई सीमा नहीं रखी गई है।
16. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा क्या है?
(अ) 58 वर्ष
(ब) 60 वर्ष
(स) 62 वर्ष
(द) कोई अधिकतम आयु-सीमा नहीं है
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र कौन बुला सकता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) लोक सभा अध्यक्ष (द) उपराष्ट्रपति
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन राष्ट्रपति बुला सकता है ख्अनु. 108,, संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता लोक सभा के अध्यक्ष के द्वारा की जाती है।
18. संसद के दोनों सदनों के बीच गतिरोध की स्थिति में संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) लोक सभा के वरिष्ठतम सदस्य
(ब) राष्ट्रपति
(स) लोक सभा अध्यक्ष
(द) उपराष्ट्रपति
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
संसद के दोनों सदनों के बीच गतिरोध की स्थिति में संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करता है। अनुच्छेद 86 के तहत राष्ट्रपति किसी प्रयोजन पर संसद के किसी एक सदन को अथवा दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करता है। अनुच्छेद 87 के तहत राष्ट्रपति लोक सभा के निर्वाचन के प्रथम सत्र के समय दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करता है।
19. संविधान में कितने प्रकार के आपातकालों का प्रावधान है?
(अ) एक (ब) दो
(स) तीन (द) चार
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
संविधान में तीन प्रकार के आपातकालों का प्रावधान है। प्रथम अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल, अनुच्छेद 356 के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन और अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now