महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु कौन था , गाँधीजी के राजनैतिक गुरु का नाम क्या था who is known as the political guru of mahatma gandhi in hindi

who is known as the political guru of mahatma gandhi in hindi महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु कौन था , गाँधीजी के राजनैतिक गुरु का नाम क्या था ?

प्रश्न : महात्मा गांधी का ‘राजनीतिक गुरु‘ कौन था?
(अ) गोपाल कृष्ण गोखले (ब) बाल गंगाधर तिलक
(स) अरविंद घोष (द) लाला लाजपत राय
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011, 2013
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
महात्मा गांधी के ‘राजनीतिक गुरु‘ गोपाल कृष्ण गोखले थे। 9 जनवरी, 1915 ई. में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने पर गांधीजी गोखले के संपर्क में आए और इनके प्रभाव में आकर ही गांधीजी ने स्वयं को भारत की सक्रिय राजनीति से जोड़ा।

1. गांधीजी ने सत्याग्रह की कला को अभ्यास रूप में कहां
सीखा?
(अ) आयरलैंड (ब) इंग्लैंड
(स) स्कॉटलैंड (द) दक्षिण अफ्रीका
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
गांधीजी ने अपने दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान ही सत्याग्रह की कला को अभ्यास के तौर पर सीखा था।
2. ‘सत्याग्रह‘ शब्द का निर्माण किसने किया था?
(अ) गांधी (ब) श्री अरविंद घोष (स) रवींद्रनाथ टैगोर (द) राममोहन राय
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
‘सत्याग्रह‘ शब्द का निर्माण महात्मा गांधी ने किया था। इन्होंने ‘सत्याग्रह‘ का सर्वप्रथम प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया था।
3. दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में गांधी को श्वेत लोगों द्वारा पीटा और पटरी से नीचे फेंक दिया गया था?
(अ) केपटाउन (ब) डरबन
(स) जोहान्सबर्ग (द) प्रेटोरिया
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(*)
महात्मा गांधी एक भारतीय मुसलमान व्यापारी दादा अब्दुल्ला के मुकदमें की पैरवी करने 1893 ई. में दक्षिण अफ्रीका गए। वहां गांधीजी जब डरबन से प्रिटोरिया तक रेलवे द्वारा प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे थे, रास्ते में मेरित्सबर्ग नामक स्थान पर गांधी को श्वेत लोगों द्वारा पीटा और पटरी से नीचे फेंक दिया गया था।
4. गांधीजी से दक्षिण अफ्रीका में मिलने के लिए निम्नलिखित में से कौन गया था?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) वल्लभभाई पटेल
(स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) जवाहरलाल नेहरू
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
गांधीजी से दक्षिण अफ्रीका में मिलने हेतु गोपाल कृष्ण गोखले गए थे।

6. गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन किस वर्ष में आरंभ किया?

(अ)1919 (ब) 1927
(स)1934 (द)1942
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
गांधीजी ने भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग यद्यपि 1917 ई. में चंपारण में किया था तथापि राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन 1919 ई. रौलेट एक्ट के विरुद्ध प्रारंभ किया।
7. गांधीजी ने भारत में अपनी राजनैतिक गतिविधियों का प्रारंभ यहां से किया था-
(अ) डांडी (ब) खेड़ा
(स) साबरमती (द) चंपारन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. गांधीजी की अध्यक्षता में एकमात्र ए आई सी सी अधिवेशन कहां आयोजित किया गया था?
(अ) मद्रास (ब) लाहौर
(स) बेलगाम (द) कोलकाता
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
गांधीजी की अध्यक्षता में एकमात्र ए आई सी सी (आल इंडिया कांग्रेस कमेटी) अधिवेशन 1924 में बेलगाम में आयोजित किया गया था।
9. महात्मा गांधी ने सन् 1930 में सिविल अवज्ञा आंदोलन कहां से आरंभ किया था?
(अ) साबरमती आश्रम (ब) अहमदाबाद
(स) पोरबंदर (द) दांडी
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
6 अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने दांडी पहुंचकर समुद्र तट पर नमक कानून तोड़कर सिविल अवज्ञा आंदोलन का प्रारंभ किया था।
10. गांधीजी खादी को किसका प्रतीक मानते थे?
(अ) औद्योगीकरण का (ब) आर्थिक स्वतंत्रता का
(स) आर्थिक वृद्धि का (द) नैतिक पवित्रता का
S.S.C. Section off परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
गांधीजी खादी को आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक मानते थे।
11. दी गई घटनाओं के निम्नलिखित कालानुक्रमों में से कौन सा सही है?
(अ) द क्रिप्स मिशन- सविनय अवज्ञा आंदोलन- द कैबिनेट मिशन प्लान
(ब) सविनय अवज्ञा आंदोलन- द क्रिप्स मिशन- द कैबिनेट मिशन प्लान
(स) द क्रिप्स मिशन- द कैबिनेट मिशन प्लान- सविनय अवज्ञा आंदोलन
(द) सविनय अवज्ञा आंदोलन- द कैबिनेट मिशन प्लान- द क्रिप्स मिशन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-
(1) सविनय अवज्ञा आंदोलन – 1930
(2) द क्रिप्स मिशन – 1942
(3) द कैबिनेट मिशन प्लान – 1946
12. निम्न को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
I. दांडी यात्रा II. साइमन कमिशन
III. पूना समझौता IV. गांधी-इर्विन समझौता
(अ) II , I ,  II , IV (ब) II,I, IV, II
(स) IV,III, I,II (द) IV,II,II,I
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
सही सुमेलित काल क्रमानुसार
साइमन कमीशन – 1927
दांडी यात्रा – 6 अप्रैल, 1930
गांधी-इरविन समझौता – 5 मार्च, 1931
पूना समझौता – 26 सितंबर, 1932
13. निम्नलिखित में से किसके बीच सही मेल है?
(अ) असहयोग आंदोलन – सुरेंद्र नाथ बनर्जी
(ब) स्वदेशी आंदोलन – रवींद्रनाथ टैगोर
(स) भारतीय राष्ट्रीय सेना – सुभाष चंद्र बोस
(द) स्वराज पार्टी – महात्मा गांधी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारतीय राष्ट्रीय सेना का नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस द्वारा किया गया था जबकि स्वदेशी आंदोलन का रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा समर्थन जरूर किया गया था परंतु वे सक्रिय भूमिका में नहीं थे। स्वराज पार्टी के गठन में मोतीलाल नेहरू एवं चितरंजन दास की प्रमुख भूमिका थी तथा असहयोग आंदोलन गांधीजी के नेतृत्व में चलाया गया था।
14. 1937 में किन दो राज्यों में गैर-कांग्रेस मंत्रिमंडल थे?
(अ) बंगाल और पंजाब
(ब) पंजाब और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत
(स) मद्रास और मध्य प्रांत
(द) बिहार और उत्तर प्रदेश
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
1937 ई. के चुनावों में कांग्रेस को बंगाल, पंजाब और सिंध में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। पंजाब में यूनियनिस्ट पार्टी और मुस्लिम लीग तथा बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी एवं मुस्लिम लीग की सरकार गठित हुई थी। सिंध में भी गैर-कांग्रेसी मंत्रिमंडल का गठन हुआ था।
15. 1939 में, सुभाषचंद्र बोस किसे हराकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे?
(अ) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(ब) पट्टाभि सीतारमैय्या
(स) जवाहरलाल नेहरू
(द) वी.बी. पटेल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
त्रिपुरी में जनवरी, 1939 में, सुभाषचंद्र बोस ने गांधी जी समर्थित पट्टाभि सीतारमैय्या को हराकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव जीता। लेकिन गांधीजी से विवाद के कारण अप्रैल, 1939 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया।
16. कैबिनेट मिशन भारत आया था-
(अ) 1943 में (ब) 1944 में
(स) 1945 में (द) 1946 में
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
लॉर्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में मार्च, 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया था। इसके अन्य दो सदस्य थे-स्टैफोर्ड क्रिप्स एवं ए. वी. अलेक्जेंडर।
17. भारत में कैबिनेट मिशन किस लिए भेजा गया था?
(अ) एक राष्ट्रीय सरकार स्थापित करने के लिए
(ब) शक्ति के अंतरण के लिए एक संवैधानिक व्यवस्था
निश्चित करने के लिए
(स) पाकिस्तान के लिए जिन्ना की मांग को स्वीकार करने
के लिए
(द) भारत को आजादी देने से इंकार करने के लिए
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
कैबिनेट मिशन 24 मार्च, 1946 को दिल्ली आया । इस मिशन का उद्देश्य स्वतंत्र भारत का संविधान तैयार करने के लिए शीघ्र ही एक कार्यप्रणाली तैयार करना तथा अंतरिम सरकार के लिए आवश्यक प्रबंध करना था।
18. महात्मा गांधी के अनुसार संसार में सबसे शक्तिशाली बल निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ) वीर की अहिंसा (ब) दुर्बल की अहिंसा
(स) डरपोक की अहिंसा (द) पददलित की अहिंसा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
महात्मा गांधी के अनुसार संसार में सबसे शक्तिशाली बल वीर की अहिंसा है।
19. महात्मा गांधी के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
(अ) गांधीजी साधनों की पवित्रता में विश्वास करते थे।
(ब) गांधीजी ने धर्म और राजनीति के बीच निकट संबंध का समर्थन किया।
(स) गांधीजी ने राजनीति को धर्म से पूरी तरह अलग रखने की वकालत की।
(द) गांधीजी अहिंसा में विश्वास करते थे।
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
गांधीजी साधनों की पवित्रता में विश्वास करते थे। उन्होंने राजनीति का धर्म से पूरी तरह अलग रखने की वकालत की। वे अहिंसा में विश्वास करते थे। लेकिन उन्होंने धर्म और राजनीति के बीच निकट संबंध का समर्थन नहीं किया। अतः विकल्प (ब) गलत है।
20. गांधीजी ने किस आंदोलन का समर्थन किया था?
(अ) अस्पृश्यता
(ब) वर्णव्यवस्था
(स) हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता की कमी
(द) गृह युद्ध
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
महात्मा गांधी ने हरिजनों के उद्धार के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया। वे अस्पृश्यता को मानवता के लिए अपराध मानते थे। 1932 ई. में उन्होंने अछूतों को ‘हरिजन‘ नाम दिया तथा ‘हरिजन
सेवक संघ‘ की स्थापना की।