कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौन सी है which noble gas is used for treatment of cancer in hindi

which noble gas is used for treatment of cancer in hindi कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौन सी है कैंसर के उपचार के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?

प्रश्न : कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस है-
(अ) हीलियम (ब) आर्गन
(स) क्रिप्टॉन (द) रेडॉन
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
रेडियोसक्रिय तत्त्व है। इसका उपयोग रेडियोथेरेपी के रूप में कैंसर रोग के इलाज में होता है।
प्रश्न :  कहा जाता है कि ताजमहल मार्बल कैंसर  से ग्रस्त है। यह मार्बल कैंसर क्या है?
(अ) अम्लीय वर्षा जो मार्बल का क्षरण करती है।
(ब) निकटस्थ उद्योगों से ताजमहल में धुआं भरना।
(स) कज्जल कणों के कारण मार्बल का पीला होना।
(द) ताजमहल के मार्बल में बड़ी संख्या में कवक लगना।
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
ताजमहल ‘मार्बल कैंसर‘ का कारण अम्लीय वर्षा है जो मार्बल का क्षरण करती है जिससे संगमरमर का रंग पीला होता जा रहा है। ताजमहल विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। यह शाहजहां द्वारा उनकी बेगम मुमताज महल की स्मृति में बनवाया गया था। ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन‘ (UNESCO) द्वारा वर्ष 1983 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

1. एल्युमीनियम को शुद्ध किया जा सकता है-
(अ) ऑक्सीकरण द्वारा (ब) आसवन द्वारा
(स) विद्युत अपघटन द्वारा (द) ओजोन-अपघटन द्वारा
S.S.C.CPO  परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
एल्यमीनियम का शोधन विद्युत अपघटनी विधि हप-विधि द्वार होता है। इसमें सोडियम, बेरियम और एल्युमीनियम के फ्लुराइडों का गलित मिश्रण विद्युत अपघट्य का कार्य करता है।
2. बहुत अधिक पकाना और खाद्य तेलों का बार-बार प्रयोग क्यों अत्यधिक अवांछनीय है?
(अ) तेल के वाष्प से आंतरिक प्रदूषण हो सकता है
(ब) कार्सिनोजेनिक पदार्थ जैसे बेन्जपाइरीन पैदा होते हैं
(स) भोजन का पोषक तत्त्व कम हो जाता है
(द) तेल की हानि और बर्बादी होती है
S.S.C.CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
खाद्य तेलों में कार्सिनोजेनिक पदार्थ जैसे बेन्जपाइरीन होते हैं जो कैंसर पैदा करते हैं, इसीलिए खाद्य पदार्थों में तेल का प्रयोग बारबार नहीं करना चाहिए।
3. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की व्याख्या सबसे पहले किसने की थी?
(अ) डाल्टन (ब) इरविन श्रोडिंगर
(स) नील्स बोर (द) रदरफोर्ड
S.S.C.CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की व्याख्या सबसे पहले नील्स बोर ने की थी। हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की पांच श्रेणियां है-लाइमन श्रेणी, बामर श्रेणी, पास्कन श्रेणी, ब्रेकेट श्रेणी और फुट श्रेणी।
4. शुष्क पाउडर अग्नि शामक में होता है-
(अ) बालू
(ब) बालू और सोडियम कार्बोनेट
(स) बालू और पोटैशियम कार्बोनेट
(द) बालू और सोडियम बाइकार्बोनेट
S.S.C.CPO परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
सामान्यतः बालू तथा सोडियम बाइकार्बोनेट का उपयोग शुष्क पाउडर अग्नि शामक के रूप में किया जाता है।
5. कार्बन डाइऑक्साइड है-
(अ) अपचायक (ब) उपचायक
(स) निर्जली कारक (द) विरंजन कारक
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
कार्बन डाइऑक्साइड एक निर्जली कारक है।
6. वायुमंडल में सबसे प्रचुर अक्रिय गैस है-
(अ) हीलियम (ब) नियॉन
(स) आर्गन (द) क्रिप्टॉन
S.S.C. Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
रेडान को छोड़कर अन्य सभी उत्कृष्ट गैसें वायुमंडल में पायी जाती हैं। जिसमें आर्गन सबसे अधिक मात्रा में पायी जाती है। इसकी खोज रेले ने की थी।
7. सबसे प्रचुर मात्रा में मिलने वाला तत्त्व क्या है?
(अ) कैल्शियम (ब) सिलिकॉन
(स) ऑक्सीजन (द) नाइट्रोजन
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
भू-पर्पटी पर पाए जाने वाले तत्त्वों में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग 46.6 प्रतिशत सर्वाधिक है। विकल्पों के आधार पर इस प्रश्न को भू-पर्पटी के संदर्भ में पूछा गया है। ब्रह्मांड में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्त्व हाइड्रोजन हैं।
8. कार के निष्कासित धुएं में कौन-सी जहरीली गैस होती है?
(अ) CO (ब) CO2
(स) C2H4 (द) CH4
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
कार व अन्य वाहनों के निष्कासित धुएं में मुख्यतः ब्व् तथा लेड व सल्फर डाइऑक्साइड होती है। इनमें से CO सर्वाधिक जहरीली गैस है।
9. मोटरकार के धुएं से मानसिक रोग पैदा करने वाला प्रदूषक है-
(अ) Pb (ब) NO2
(स) SO2 (द) Hg
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
मोटरकार के धुएं से मानसिक रोग पैदा करने वाला प्रदूषक सीसा (Pb) है।
10. वायु प्रदूषण का विमव, वायुसंचार-गुणांक कितना होने पर बढ़ जाता है?
(अ) > 11.000 m2/s (ब) > 7,600 m2/s
(स) < 3.600 m2/s (द) < 6,600 m2/s
S.S.C.  स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
वायु प्रदूषण का विभव, वायुसंचार-गुणांक > 11.000 m2/s होने पर बढ़ जाता है।
11. विकृतीकृत स्पिरिट एथेनॉल का मिश्रण है-
(अ) पेट्रोल के साथ (ब) केरोसिन के साथ
(स) जल के साथ (द) पाइरिडीन के साथ
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
विकृतीकृत स्पिरिट एथेनॉल का पाइरिडीन के साथ मिश्रण है। यह पीने योग्य नहीं होता है और यह विलायक के रूप में उपयोग किया जाता है।
12. नैफ्थलीन का मुख्य स्रोत है –
(अ) कोल-तार (ब) डीजल
(स) चारकोल (द) कैम्फर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
नैफ्थलीन का मुख्य स्रोत कोल-तार है।
13. पूर्ववर्ती संयुक्त सोवियत रूस के चेरनोबिल नाभिकीय ऊर्जा केंद्र में वह दुर्घटना कब हुई थी, जिससे वहां वायुमंडल में रेडियो-न्यूक्लाइड फैल गए थे?
(अ)1979 (ब) 1980
(स)1984 (द)1986
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
चेरनोबिल नाभिकीय ऊर्जा केंद्र में दुर्घटना 26 अप्रैल, 1986 को हुई थी।

विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 खाना बनाने के लिए प्रयुक्त बॉयोगैस किसका मिश्रण है?
-मीथेन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
 भूमंडलीय ताप वृद्धि में तूफानों (हरिकेन) का बार-बार होनाः कृषि के लिए उर्वर डेल्टा क्षेत्रों का क्षय होनाय वनस्पति में प्रकाश संश्लेषण की दर में कमी होनाय ध्रुवीय हिम क्षेत्रों का सिकुड़ना में से किसका कम प्रभाव होने की संभावना होती है?
– वनस्पति में प्रकाश संश्लेषण की दर में कमी होना
 ओजोन जीवमंडल को…………….से बचाती है। – पराबैंगनी किरणें
 ओजोन की परत में रिक्तीकरण किसके कारण होता है?
– क्लोरोफ्लोरोकार्बन
 क्लोरोफ्लोरोकार्बन, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा नाइट्रस आक्साइड में से किस ग्रीन हाउस गैस में सर्वाधिक ऊष्माराधी क्षमता होती है? – क्लोरोफ्लोरोकार्बन
 हाइड्रोकार्बन, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड तथा नाइट्रस ऑक्साइड में से कौन-सा सामान्यतः वायु प्रदूषक नहीं है?
– नाइट्रस ऑक्साइड
 डीजल, केरोसीन, हाइड्रोजन तथा कोयला में से कौन-से ईंधन से सबसे कम पर्यावरण प्रदूषण होता है? – हाइड्रोजन
 स्वास्थ्य को संकट में डालने वाला सबसे गंभीर वायु प्रदूषक कौन-सा है? – सल्फर डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड
 नगरपालिका द्वारा ठोस अपशिष्ट पदार्थ निपटाने की तकनीक जो सबसे कम पसंद की जाती है – ब्रिकेटिंग
 ऑटोमोबाइल की त्वरण, सामान्य चाल, निष्क्रिय चालन तथा वित्वरण में से किस परिचालन स्थिति में एक्सहॉस्ट गैस में कार्बन मोनोऑक्साइड का अंश अधिकतम होता है? -निष्क्रिय चालन
 कचरा प्रबंधन की उस प्रणाली को क्या कहते हैं जिसमें सांद्रित समुच्चय से प्रदूषकों को हटाने या निष्प्रभावी करने के लिए सूक्ष्म जीवों का प्रयोग किया जाता है? – जैव उपचारीकरण
 जल में प्रदूषकों के रूप में मौजूद लोहे और मैंगनीज को किसके द्वारा नहीं हटाया जा सकता है? – क्लोरीनीकरण
 बैंगन की एक अनुवांशिक प्रजाति जो ठज्-ब्रिजल के नाम से जानी जाती है, विकसित की गई है। इसका उद्देश्य क्या है?
– इसे कीटरोधी बनाने के लिए
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. वह ओषधि कौन-सी है, जो दुश्चिता को कम करती है और शांति प्रदान करती है?
(अ) प्रशांतक (ब) मूत्रल
(स) पीड़ा-हरक (द) ऐंटीहिस्टामिन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
प्रशांतक (Tranquiliser) ओषधि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालकर दुश्चिता को कम करती है और शांति प्रदान करती है।
2. औषधि की वह शाखा जिसमें संश्लिष्ट रासायनिक यौगिकों को शामिल किया जाता है, कौन-सी है?
(अ) यूनानी (ब) आयुर्वेद
(स) एलोपैथी (द) होम्योपैथी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
औषधि की वह शाखा जिसमें संश्लिष्ट रासायनिक यौगिकों को शामिल किया जाता है, वह एलोपैथी है।
3. औषधियों में स्वापक (एनीस्थीसिया) के रूप में यौगिकों के किस युगल का प्रयोग किया जाता है?
(अ) नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफार्म
(ब) क्लोरोफार्म, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(स) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, ईथर
(द) ईथर, अमोनिया
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
नाइट्रस ऑक्साइड तथा क्लोरोफार्म का प्रयोग स्वापक (एनीस्थीसिया) के रूप में किया जाता है।