हिंदी माध्यम नोट्स
निम्न में कौन, एक राजनीतिक अधिकार है कौन सा राजनीतिक अधिकार नहीं है which are political rights in hindi
which are political rights in hindi निम्न में कौन, एक राजनीतिक अधिकार है कौन सा राजनीतिक अधिकार नहीं है ?
1. निम्न में कौन, एक राजनीतिक अधिकार है?
(अ) कार्य का अधिकार
(ब) शिक्षा का अधिकार
(स) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
(द) मतदान का अधिकार
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. मूल अधिकारों से संबंधित मामला निम्नलिखित में से कौन – सा है?
(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (1967)
(ब) पश्चिमी बंगाल बनाम भारत संघ (1963)
(स) शर्मा बनाम कृष्ण (1959)
(द) बंबई राज्य बनाम बलसारा (1951)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
दिए गए विकल्पों में से गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य मामला (1967) मूल अधिकारों से संबंधित है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मूल अधिकारों को संसद की संविधान संशोधन की शक्ति से ऊपर माना गया।
नीति निदेशक तत्त्व
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
कौन-से संविधान से राज्य नीति विषयक निर्देशक तत्त्व अपनाए गए हैं? – आइरिश संविधान
कल्याणकारी राज्य संबंधी विचार किसमें दिए गए हैं?
– राज्यनीति संबंधी निदेशक सिद्धांत
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. भारत के संविधान में शामिल श्राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों की अवधारणाश् किसके संविधान से ली गई थी? (अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) यू.एस.ए.
(स) कनाडा (द) आयरलैंड
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारत के संविधान में शामिल अनु. 36-51 तक ‘राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों की अवधारणा‘ आयरलैंड के संविधान से ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ‘समवर्ती सूची‘, यू.एस.ए. के संविधान से ‘मूल अधिकार‘ तथा कनाडा के संविधान से ‘संघीय व्यवस्था‘ की अवधारणा ली गई है।
2. भारतीय संविधान में राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए थे?
(अ) ब्रिटेन (ब) आयरलैंड
(स) यू.एस.ए. (द) कनाडा
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. भारतीय संविधान में शामिल नीति निर्देशक सिद्धांत किसके संविधान से प्रेरित है?
(अ) अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) कनाडा (द) आयरलैंड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. भारतीय संविधान के किस भाग में भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने की बात कही गई है?
(अ) संविधान की प्रस्तावना
(ब) मौलिक अधिकार (संविधान का भाग III)
(स) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत (संविधान का भाग IV)
(द) भारतीय संविधान की अनुसूची प्ट
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के भाग-4(अनु. 36-51) में वर्णित राज्य-नीति के निदेशक सिद्धांतों का उद्देश्य कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है।
5. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस भाग में सामाजिक एवं आर्थिक लोकतंत्र को सुनिश्चित किया गया है?
(अ) आपात स्थिति के प्रावधान
(ब) केंद्र – राज्य संबंध
(स) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
(द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में यद्यपि सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय का संकल्प है तथापि सामाजिक एवं आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने हेतु प्रावधान संविधान के भाग-4 में प्रस्तुत राज्य की नीति के निदेशक सिद्धांतों के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए हैं।
6. भारतीय संविधान नागरिकों के लिए आर्थिक न्याय किसके माध्यम से सुनिश्चित करता है?
(अ) मौलिक अधिकारों के
(ब) मौलिक कर्तव्यों के
(स) प्रस्तावना के
(द) राज्य की नीति के निदेशक सिद्धांतों के
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में यद्यपि सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त कराने का संकल्प है तथापि सामाजिक एवं आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने हेतु प्रावधान संविधान के भाग-4 में प्रस्तुत राज्य की नीति के निदेशक सिद्धांतों के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए हैं।
7. यदि सरकार द्वारा राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों को लागू नहीं किया जाता है, तो एक नागरिक निम्नलिखित में से किसके पास जा सकता है?
(अ) उच्च न्यायालय (ब) उच्चतम न्यायालय
(स) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
संविधान के भाग-4 के तहत अनु. 36 से 51 तक वर्णित राज्य नीति के निदेशक तत्त्वों के अंतर्गत वे कल्याणकारी लक्ष्य रखे गए हैं जिनका उद्देश्य नागरिकों को सामाजिक आर्थिक अधिकार और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, परंतु ये नागरिकों को कोई ऐसा विधिक अधिकार उपलब्ध नहीं कराते जिनका उल्लंघन होने पर उपचार कराया जा सके अर्थात् संविधान के भाग-4 में वर्णित उपबंध न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे (अनु. 37)। वस्तुतः ये सांविधानिक लक्ष्य हैं जिन्हें राज्य द्वारा पूरा किया जाना है।
8. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि राजकीय नीति के निदेशक सिद्धांत किसी न्यायालय द्वारा लागू नहीं किए जा सकते?
(अ) अनुच्छेद 31 (ब) अनुच्छेद 38
(स) अनुच्छेद 37 (द) अनुच्छेद 39
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. संविधान का कौनसा भाग राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों से संबंधित है?
(अ) भाग -III (ब) भाग -IV
(स) भाग -I (द) भाग -II
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
संविधान का भाग-IV (अनु. 36-51) राज्य नीति के निदेशक सिद्वांतों से संबंधित है। भाग-I संघ और उसके राज्य क्षेत्र, भाग-II नागरिकता और भाग-III मूल अधिकारों से संबंधित है।
10. हमारे संविधान में ‘निदेशक सिद्धांत‘-
(अ) कानूनी न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं
(ब) अर्ध-प्रवर्तनीय हैं
(स) आंशिक रूप से अप्रवर्तनीय हैं
(द) कानूनी अदालतों द्वारा अप्रवर्तनीय हैं
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
संविधान में उल्लिखित नीति निदेशक सिद्धांतों का उद्देश्य आर्थिक आर सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना करना है। संविधान के अनुच्छेद 36 से 51 तक में निहित इन सिद्धांतों के संबंध में राज्य का कर्तव्य होगा कि वह प्रशासन और विधि निर्माण में इनका अनुसरण करे। इसके बावजद ये सिद्धांत न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं।
11. किस निदेशक सिद्धांत पर गांधीजी के नैतिक दर्शन का प्रत्यक्ष प्रभाव है?
(अ) समान काम के लिए समान वेतन
(ब) निःशुल्क कानूनी सहायता और सलाह की व्यवस्था (स) गोवध पर निषेध
(द) ऐतिहासिक महत्त्व के स्मारकों की रक्षा
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
निम्न निदेशक सिद्धांतों पर गांधीजी के नैतिक दर्शन का प्रत्यक्ष प्रभाव है-
(1) ग्राम पंचायतों का गठन,
(2) ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देना,
(3) मद्य-पान निषेध
(4) गोवध पर निषेध तथा
(5) कृषि एवं पशुपालन का संगठन
इस प्रकार अभीष्ट विकल्प (स) सही है।
12. राज्य नीति के निम्न निदेशक सिद्धांतों में से कौन सा गांधीवादी दर्शन पर आधारित था?
(अ) ग्राम पंचायतों का आयोजन
(ब) बराबर काम के लिए बराबर मजदूरी
(स) मजदूरों का संरक्षण
(द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. ‘‘ग्राम राज्य के माध्यम से राम राज्य‘‘ के बारे में किसने कहा था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) विनोबा भावे
(स) जयप्रकाश नारायण (द) जवाहरलाल नेहरू
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘‘ग्राम राज्य के माध्यम से राम राज्य‘‘ लाने की संकल्पना प्रस्तुत की थी। गांधीजी ग्राम स्वराज व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उन्नयन के समर्थक थे।
14. संविधान के किस संशोधन ने मौलिक अधिकारों की अपेक्षा राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों को अधिक महत्त्वपूर्ण बना दिया है?
(अ) 42वें (ब) 44वें
(स) 52वें (द) 56वें
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा अनुच्छेद 31 (ग) में पुनः संशोधन किया गया और उसके विस्तार को और बढ़ाकर उसमें सभी नीति निदेशक तत्त्वों को शामिल कर दिया गया। इस प्रकार सभी नीति निदेशक तत्वों को मूल अधिकारों पर प्राथमिकता प्रदान की गई है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…