JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

तुलसीदास किसकी रचना है | तुलसीदास किसकी कविता है? किसकी रचना है के लेखक कौन है tulsidas kiski rachna hai

tulsidas kiski rachna hai ? तुलसीदास किसकी रचना है | तुलसीदास किसकी कविता है? किसकी रचना है के लेखक कौन है ?

भाषा-1ः हिन्दी

1. ‘प्रागैतिहासिक‘ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
(अ) प्रा (ब) प्राक्
(स) प्राग (द) प्रागैति

1. (ब)

1. प्रागैतिहासिक में ‘प्राक्‘ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है। इसमें मूल शब्द इतिहास तथा ‘इक‘ प्रत्यय है। अतः प्राक् $ इतिहास $ इक शब्द के योग से प्रागैतिहासिक शब्द बना है।
2. ‘तुलसीदास‘ किसकी कविता है?
(अ) हरिवंशराय बच्चन (ब) मुक्तिबोध
(स) अज्ञेय (द) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’’

उत्तर : 2. (द)

2. ‘तुलसीदास‘ नामक कविता में तुलसीदास के रूप में निराला ने आधुनिक कवि के स्वाधीनता सम्बन्धी भावों के उद्गम और विकास का चित्रण किया है।
3. ‘बहिष्कार‘ का सन्धि-विच्छेद क्या है?
(अ) बहिः + कार (ब) बहिः + ष्कार
(स) बहिष् + अकार (द) बर्हि+ कार

3. (अ)

3. विसर्ग सन्धि के नियम अनुसार, जब विसर्ग से पहले ‘इ‘ या श्उश् हो और बाद में क, ख, प, फ हो तो विसर्ग का ‘ष‘ हो जाता है। अतः बहिः (इ) + कार (द) = बहिष्कार। यहाँ विसर्ग ‘ष्’ में परिवर्तित हो गया है।
4. ‘वैदेही वनवास‘ किसकी रचना है?
(अ) मैथिलीशरण गुप्त
(ब) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध‘
(स) रामधारी सिंह ‘दिनकर‘
(द) श्रीधर पाठक

उत्तर : 4. (ब)

4. “वैदेही वनवास‘‘ में कुल 18 सर्ग हैं। इसमें रामकथा के वैदेही वनवास ‘प्रसंग‘ को आधार बनाया गया और करुण रस की निष्पत्ति कराई गई है।
5. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए
(अ) पखावज (ब) पहिया
(स) लिखावट (द) मझधार

उत्तर : 5. (ब)
निर्देश- (प्र. सं. 6 और 7) दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्न प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए स्पष्टता, आत्मविश्वास, विषय की अच्छी पकड़ और प्रभावशाली भाषा में अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना ही सम्प्रेषण-कला है, जो निरन्तन अभ्यास से निखारी जा सकती है। एक दिन में कोई अच्छा वक्ता नहीं बन सकता तथा भाषा पर अनायास ही किसी की पकड़ नहीं हो पाती। इसी अभ्यास से स्वामी विवेकानन्द ने जिस सम्प्रेषण-कला का विकास किया था, उसने विश्वधर्म-सम्मेलन में लाखों अमेरिकी निवासियों को चकित और मोहित कर दिया था।
6. सम्प्रेषण-कला क्या नहीं है?
(अ) प्रभावशाली भाषा
(ब) अलंकरण
(स) आत्मविश्वास
(द) विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना

उत्तर : 6. (ब)
7. सम्प्रेषण-कला का विकास किससे होता है?
(अ) अनायास (ब) अभ्यास
(स) भाषण (द) विषय की अच्छी पकड़

उत्तर : 7. (ब)
8. निम्न में संयुक्त व्यंजन कौनसा नहीं है?
(अ) त्र (ब) य
(स) क्ष (द) ज्ञ
9. श्मृत्युंजयश् पद में कौनसा समास है?
(अ) बहुव्रीहि (ब) द्विगु
(स) कर्मधारय (द) द्वन्द्व
10. ‘अलंकार‘ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
(अ) अलन् (ब) अल्
(स) अल (द) अलम्
11. यह पुस्तक किसकी है? में रेखांकित शब्द का पद-परिचय दीजिए-
(अ) गुणवाचक विशेषण (पुस्तक विशेष्य), एकवचन
(ब) सार्वनामिक विशेषण (पुस्तक विशेष्य), एकवचन, स्त्रीलिंग
(स) सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग
(द) सम्बोधन अव्यय
12. ‘विश्लेषण‘ शब्द का विलोम होगा-
(अ) व्याख्या (ब) विवेचन
(स) संश्लेषण (द) विभाजित
13. जिनका उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगाने से होता है, उन्हें क्या कहते हैं?
(अ) मूर्धन्य (ब) कठ्य
(स) दन्त्य (द) अनुनासिक
14. निम्नलिखित में से ‘ऊष्म व्यंजन‘ कौनसे हैं?
(अ) च-छ-ज (ब) श-ष-स
(स) अ-ब-स (द) य-र-ल
15. ‘अत्यधिक‘ का विलोम क्या है?
(अ) अनधिगत (ब) अत्यल्प
(स) अत्याधिक (द) अनधीन
16. ‘ऋत‘ का विलोम क्या है?
(अ) विकीर्ण (ब) अनृत
(स) वक्र (द) अनैक्य
17. ‘संकल्प‘ शब्द में उपसर्ग बताइए-
(अ) सन् (ब) सम्
(स) सक् (द) सन्क
18. ‘मुझसे खड़ा भी हुआ नहीं जाता।‘ इस वाक्य का वाच्य होगा-
(अ) कर्तृवाच्य (ब) भाववाच्य
(स) कर्मवाच्य (द) अन्य
19. तद्भव और उसके तत्सम का कौनसा मेल गलत है?
(अ) लुनाई-लावण्यता (ब) लौंग-लवंग
(स) आँत-अन्त्र (द) आयसु-आदेश
20. लेखक और उसकी रचना का कौनसा जोड़ा गलत है?
(अ) स्कन्द गुप्त – लक्ष्मीनारायण मिश्र
(ब) संस्कृति के चार अध्याय – रामधारी सिंह ‘दिनकर‘
(स) रसज्ञ -रंजन – आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
(द) अशोक के फूल – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
21. कवि और उसकी रचना का कौनसा जोड़ा सही नहीं है?
(अ) परिमल – सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला‘
(ब) शिवराज भूषण – भूषण
(स) शब्द रसायन – देव
(क) उद्धव शतक – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
22. लेखक और उसकी कृति के युग्म में कौनसा युग्म गलत है?
(अ) आर्यों का आदि देश – डॉ. सम्पूर्णानन्द
(ब) वोल्गा से गंगा – राहुल सांकृत्यायन
(स) सूरज का सातवाँ घोड़ा – धर्मवीर भारती
(द) दर्शन दिग्दर्शन – रामचन्द्र शुक्ल
23. विराम-चि की दृष्टि से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?
(अ) हाँ मेरा यही विचार है।
(ब) वह ईमानदार, परिश्रमी, कर्मठ और मृदुभाषी है।
(स) उसके पास धन-वैभव, नौकर-चाकर आदि सभी कुछ था।
(द) आप हमारे घर आना चाहते हैं, तो आइएय ठहरना चाहते हैं, तो ठहरिए ।
24. कौनसा शब्द भिन्न अर्थ और प्रकृति का है?
(अ) सनातन (ब) चिरंतन
(स) शाश्वत (द) अधुनातन
25. ‘अर्वाचीन‘ शब्द का विलोम होगा-
(अ) अधुनातन (ब) प्राचीन
(स) अद्यतन (द) सनातन
26. व्याकरण की दृष्टि से कौनसा शब्द अशुद्ध है?
(अ) विभीषण (ब) विरहणी
(स) गृहिणी (द) जगद्गुरु
27. निम्न में से कौनसा युग्म गलत है?
(अ) मुट्ठी गरम करना -रिश्वत देना
(ब) लुटिया डूबना – सारा काम चैपट होना
(स) सब्ज बाग दिखलाना – हरा-भरा करना
(द) माई का लाल – साहसी व्यक्ति
28. मेरी भवबाधा हरौ, राधा नागरि सोय।
जा तन की झाँई परै, स्याम हरित दुति होय।।
उपरोक्त दोहे में कौनसा अलंकार है?
(अ) श्लेष (ब) अन्योक्ति
(स) यमक (द) रूपक
29. ‘गौशाला‘ में कौनसा समास है?
(अ) बहुव्रीहि (ब) तत्पुरुष
(स) द्वन्द्व (द) द्विगु
30. ‘देशभक्ति‘ में कौनसा समास है?
(अ) तत्पुरुष (ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय (द) द्विगु माला

उत्तरमाला

1. (ब) 2. (द) 3. (अ) 4. (ब) 5. (ब) 6. (ब) 7. (ब) 8. (ब) 9. (अ) 10. (द)
11. (ब) 12. (स) 13. (स) 14. (ब) 15. (ब) 16. (ब) 17. (ब) 18. (ब) 19. (स) 20. (अ)
21. (द) 22. (द) 23. (अ) 24. (द) 25. (ब) 26. (ब) 27. (स) 28. (अ) 29. (ब) 30. (अ)

उत्तर की व्याख्या / हल

8. ‘य‘ संयुक्त व्यंजन नहीं है बल्कि अन्तस्थ व्यंजन है।
9. जब दो पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं, तब बहुव्रीहि समास होता है। जैसे-मृत्युंजय-मृत्यु को जीतने वाला अर्थात् शिव । यहाँ मृत्यु और जय मिलकर तीसरे पद शिव की ओर संकेत करते हैं। अतः मृत्युंजय में बहुव्रीहि समास है।
13. जिन व्यंजनों का उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगाने से होता है, उन्हें दन्त्य व्यंजन कहते हैं। जैसे-त, थ, द, ध, स आदि।
14. जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख में विशेष प्रकार की गर्म (ऊष्मा) वायु निकलती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते हैं। इनके उच्चारण में श्वास की प्रबलता रहती है। श, ष, स, ह ऊष्म व्यंजन है।
16. ऋत का अर्थ है-सत्य तथा अनृत का अर्थ है-झूठ। अतः ऋत का विलोम अनृत होगा।
19. दिए गए विकल्पों में तद्भव और तत्सम शब्दों का गलत मेल आँत-अन्त्र है, अन्त्र के स्थान पर आन्त्र शब्द होना चाहिए। अतः अन्य तीनों विकल्पों का मेल नहीं है।
21. दिए गए विकल्पों में उद्धव शतक-भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जोड़ा सही नहीं है, क्योंकि उद्धव शतक जगन्नाथ दास रत्नाकर की रचना है।
22. दिए गए विकल्पों में दर्शन दिग्दर्शन-रामचन्द्र शुक्ल का युग्म गलत है, क्योंकि दर्शन दिग्दर्शन राहुल सांकृत्यायन की रचना है।
23. जब हाँ अथवा नहीं को शेष वाक्य से अलग किया जाता है, तो उसके बाद अल्प विराम चिह्न का प्रयोग होता है। सनातन, चिरंतन तथा शाश्वत के क्रमशः अर्थ हैं-परम्परानुसार, चला जाता हुआ, बहुत दिनों से चला आता रहने वाला तथा सदा रहने वाला । अतः ये तीनों शब्द समान अर्थ प्रकृति के हैं, जबकि अधुनातन शब्द भिन्न अर्थ प्रकृति का शब्द है।
25. अर्वाचीन शब्द का विलोम प्राचीन होगा, क्योंकि अर्वाचीन का अर्थ है-नया और प्राचीन का अर्थ है-पुराना।
26. व्याकरण की दृष्टि से विरहणी शब्द अशुद्ध है। इसका शुद्ध रूप विरहिणी होगा।
27. ‘सब्ज बाग दिखलाना‘ मुहावरे का अर्थ है-लालच देकर बहकाना।
28. प्रस्तुत पंक्तियों में श्लेष अलंकार है, क्योंकि जब एक ही शब्द के अनेक अर्थ निकलते हैं, वहाँ श्लेष अलंकार होता है। यहाँ हरित शब्द के दो अर्थ हैं-हरा रंग और प्रसन्न होना।
29. गौशाला का समास विग्रह ‘गौ (गाय) के लिए शालाश् होगा। अतः गौशाला में तत्पुरुष समास है।
30. देशभक्ति का समास विग्रह देश के लिए भक्ति होगा। अतः देशभक्ति शब्द में तत्पुरुष समास है।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now