JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: indian

treaty of gandamak was signed in hindi , गंडमक की संधि क्या है , उदाहरण किसके मध्य और कब हुई

जानिये treaty of gandamak was signed in hindi , गंडमक की संधि क्या है , उदाहरण किसके मध्य और कब हुई ?

प्रश्न: ब्रिटिश कालीन भारत के अफगानिस्तान के साथ संबंधों की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए?
उत्तररू बिटिश दष्टिकोण से अफगानिस्तान की भौगोलिक स्थित बहुत महत्वपूर्ण थी। रूस की ओर से संभावित सामरिक चुनौती का सामना करने व मध्य एशिया में ब्रिटेन के व्यापारिक हितों को आगे बढ़ाने हेतु अफगानिस्तान भारत की सीमा के बाहर एक अग्रिम चैकी का काम कर सकता था। इसी उद्देश्य से आंग्ल अफगान युद्ध हुए।
प्रथम आंग्ल अफगान युद्ध (1839-42) : अफगान शासक दोस्त मुहम्मद का रूस की ओर झुकाव। कंपनी द्वारा शाहशुजा को कठपूतली शासक बनाने की योजना। कंपनी द्वारा शाहसूजा एवं महाराजा रणजीत सिंह के साथ 1839 में एक विपक्षीय समझौता करना, जिसके अनुसार :
1. रणजीत सिंह सिंध के झगड़े में कंपनी की मध्यस्थता करेगा।
2. शाहशुजा सिंध से बकाया राशि मिलने पर अपने अधिकार त्याग देगा।
3. शाहशुजा को सैनिक सहायता देकर काबुल के सिंहासन पर बैठाया जाएगा।
फरवरी, 1839 में ऑकलैण्ड ने आक्रमण की घोषणा कर दी तथा काबुल जीत लिया। 1840 में दोस्त मुहम्मद की जगह शाहशुजा को काबूल शासक बनाया। 1841 अफगानों द्वारा, विद्रोह, जिसमें अलेक्जेण्डर बर्न्स एवं एलफिन्सटन सहित 6000 अंग्रेज मारे गए व अंग्रेजों की शर्मनाक पराजय हुई। दिसम्बर, 1841 मे अफगानों से पुनः समझौता हुआ, जिसके अनुसार अंग्रेज अफगानिस्तान से चले जाएंगे, दोस्त मुहम्मद को गद्दे पर बैठाया जाएगा। ब्रिटिश सरकार ने लार्ड ऑकलैण्ड की जगह लार्ड एलनबरो को गवर्नर जनरल बनाकर भेजा। उसने अंग्रेजी सेना को वापस बुला लिया, अफगान हार की ऐवज में उसने सिंध को जीत लिया।
द्वितीय आंग्ल अफगान युद्ध, 1878-79 : द्वितीय आंग्ल अफगान युद्ध लार्ड लिटन के समय में हुआ। आंग्ल अफगान संबंधों में लार्ड एलनबरो के काल से लार्ड नार्थ ब्रुक (1842-86) के काल को श्कुशल अकर्मण्य की नीतिश् का काल कहा जाता है। इसके प्रणेता जॉन लॉरेन्स थे। जब लार्ड लिटन को भारत. का गवर्नर जनरल बनाकर भेजा, तो उसने अकर्मण्यता की जगह श्आक्रामक एवं अग्रगामी नीतिश् का पालन किया। लॉर्ड लिटन को काबुल से यह इच्छा जतायी की वह अपने यहां एक अंग्रेजी रेजीडेंट रखे, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। नवम्बर, 1878 में लार्ड लिटन ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया और वहां का शासक शेर अली रूस की ओर भाग गया। लिटन ने शेर अली के पुत्र याकूब खान को अफगानिस्तान का शासक स्वीकार किया व उसके साथ गंदमक की संधि की।
गंदमक की संधि (1879)
शर्ते
1. काबुल ने एक स्थायी अंग्रेजी रेजीडेंट रखना शुरू किया।
2. अंग्रेजों को अफगानिस्तान के सीमावर्ती प्रदेश मिल गए।
3. अफगानिस्तान के बाहरी मामले अंग्रेजी नियंत्रण में आ गए।
4. मेजर केवनगरी को रेजीडेंट बनाया गया, जिसकी अफगानियों ने हत्या कर दी तथा अंग्रेजों को मार भगाया।
5. लिटन की जगह लार्ड रिपन आया, उसने अफगानिस्तान को बफर स्टेट का दर्जा दे दिया। अवध, नेपाल, अफगान
को भी बफर स्टेट बना दिया गया अर्थात् कोई भी देश इन पर आक्रमण नहीं करेगा और उन्हें सुरक्षा दे दी गई।
6. 1907 में आंग्ल रूसी समझौता हुआ, जिसके तहत अफगानिस्तान को ब्रिटेन के प्रभाव क्षेत्र में मान लिया गया।
तृतीय आंग्ल अफगान युद्ध (1919-21) : तृतीय आंग्ल अफगान युद्ध गवर्नर जनरल चेम्सफोर्ड के समय में हुआ। अंग्रेजों नेएक तरफा युद्ध की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान पर आक्रमण कर दिया। युद्ध अनिर्णायक रहा। अंत में 1921 में संधि हुइ, जिसके अनुसार अफगान को स्वतंत्र राज्य मान लिया गया व समस्त बाहरी मामलों में पूर्ण छूट प्रदान की गई। 1922 में दाना देशों में राजनयिक संबंध स्थापित हुए तथा दोनों ने ही एक दूसरे के अपने – अपने दूतावास स्थापित किर दिए।

विश्व इतिहास से संबंधित शब्दावली

रेनेशां मैन
पुनर्जागरण कालीन बहुमुखी प्रतिभा का धनी व्यक्ति।
एज आफ एन्लाइटमेंट (प्रबोधन का युग)
सत्रहवीं तथा अठारहवीं शताब्दी ईसवी का दार्शनिक आन्दोलन, जिसके अन्तर्गत राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विषयों पर
नवीन तर्क संगत विचार प्रस्तुत किये गये।
एज ऑफ रीजन (तर्क प्रधान युग)
वह युग में जिसमें परम्परा की अपेक्षा सहज-बुद्धि की प्रधानता रही, विशेष तौर से इंग्लैण्ड तथा फ्रांस. में अठारहवीं सदी का युग।
अलाइज
प्रथम विश्व युद्ध में केन्द्रीय शक्तियों यथा जर्मनी, आस्ट्रिया, तुर्की, बल्गेरिया आदि के विरुद्ध मोर्चा लेने वाले 23 राष्ट्रों का गुट।
ऐंग्लिंकन
इंग्लैण्ड के नवीन सुधारवादी चर्च का सदस्य या अनुयायी।
अपार्ट्सहेड (रंग भेद नीति)
जाति या नस्ल के आधार पर पृथक्करण, फरवरी, 1991 तक दक्षिण अफ्रीका संघ में गोरों, कालों एवं अन्य वर्ग (रंग) के लोगों
को एक-दूसरे से अलग करने के लिए व्यवहार में लाई गई नीति।
आर्क बिशप (महाधर्माध्यक्ष या प्रधान बिशप)
बिशप तंत्र का उच्चाधिकारी, जो अपने अधीन क्षेत्रों के बिशपों के कार्यों का निरीक्षण व निर्देशन करता है।
एपीजमेंट (तुष्टीकरण)
परेशान करने की क्षमता रखने वाले विरोधी को शांत या संतुष्ट करने के लिए बनाई गई नीति।
एक्सिस (धुरी राष्ट्र या रोम-बर्लिन-टोकियो एक्सिस)
जर्मनी व इटली के मध्य हुई रक्षात्मक मैत्री-संधि (1936-43 ई.), जिसमें बाद में जापान भी 27 सितम्बर, 1940 को शामिल हो
गया था।
ब्लिट्जक्रीग (तड़ित युद्ध)
यह शब्द जर्मन भाषा का है, जिसका अर्थ है-बिजली की तेजी से आक्रमण अर्थात् तूफानी हमला। ऐसे युद्ध में बड़ी तेजी से
एक साथ स्थल सेना तथा वायुसेना द्वारा तूफानी हमला किया जाता है।
ब्लैक शर्ट (काली कुर्ती दल)
इटली की फासिस्ट पार्टी का सदस्य, जिसकी वेशभूषा में काली-कुर्ती का विशिष्ट स्थान था।
ब्लू शर्ट (नीली कुर्ती दल) .
प्रथम विश्व युद्ध के बाद इटली में गठित राष्ट्रवादी दल या उसका सदस्य श्नीली कुर्तीश् के नाम से जाना जाता था।
बोअर
दक्षिण अफ्रीका में बसे डच जाति के वंशज। इनमें और ब्रिटिश शासन में दो युद्ध हुए-1881 ई. और 1889-1902 ई. में। ये
युद्ध बोआर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध हैं।
बुर्जुआ (मध्यम वर्ग)
यह शब्द फ्रांसीसी भाषा के एक शब्द से बना है जिसका अर्थ है श्नगरवासीश्। इस शब्द का प्रयोग मध्यम वर्ग के लिए किया जाता है।
बोल्शेविक
लेनिन के नेतृत्व में संचालित रूस की क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी के सदस्य।
बॉक्सर रिबेलियम (बॉक्सर विद्रोह)
चीन में 1898 ई. में शांतंग प्रांत में आरम्भ हुआ और व्यापक स्तर पर फैला हिंसात्मक आन्दोलन। इस आन्दोलन का संगठनकर्ता दल बॉक्सर दल कहलाता था क्योंकि इसमें बॉक्सिंग व्यायाम का विशेष स्थान था। इस दल के सदस्य बॉक्सर और यह श्विद्रोह बॉक्सर विद्रोह कहलाया। यह मंच शासन और विदेशी ईसाइयों का विरोधी था। इसका नारा था-ष्मंचू शासन को उखाड़ फेंको और विदेशियों का सर्वनाश करो।
ब्यूर्जियर्स (सर्वहारा)
औद्योगिक श्रमिक वर्ग।

कैपिटलिज्म (पूंजीवाद)
समाजवाद का एक रूप, जो सिद्धान्त रूप से तो राज्य के शिथिल पड़ जाने की बात करता है लेकिन व्यवहार में साम्यवादी
पार्टी की तानाशाही चलाता है।
कम्युनिज्म (साम्यवाद)
समाजवाद का एक रूप, जो सिद्धान्त रूप से तो राज्य के शिथिल पड जाने की बात करता है लेकिन व्यवहार में साम्यवादी
पार्टी की तानाशाही चलाता है।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now