अंतरण अदायगियों का अभिप्राय है अंतरण अदायगी का अर्थ है क्या है ? transfer payments are included in gdp in hindi
transfer payments are included in gdp in hindi अंतरण अदायगियों का अभिप्राय है अंतरण अदायगी का अर्थ है क्या है ?
23. किसी निश्चित समयावधि में किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को क्या कहते हैं?
(अ) प्रयोज्य आय (ब) राष्ट्रीय आय
(स) प्रति व्यक्ति आय (द) निवल राष्ट्रीय आय
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
किसी निश्चित समयावधि में किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को ‘राष्ट्रीय आय‘ कहते हैं। जब GNP (सकल राष्ट्रीय उत्पाद) से मूल्यह्रास (Depreciation) को घटा दिया जाता है तो निवल राष्ट्रीय आय (NNP) प्राप्त होती है।
24. अंतरण अदायगियों का अभिप्राय है –
(अ) पेंशन, बेरोजगारी राहत आदि के रूप में जनसाधारण द्वारा प्राप्त
किए गए हित-लाभ
(ब) एक से दूसरे खाते में धन का अंतरण करना
(स) किसी संगठन द्वारा स्थानांतरण होने पर अपने कर्मचारियों को
किया गया भुगतान
(द) एक से दूसरी पार्टी को प्रतिभूतियों का अंतरण।
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
अंतरण अदायगियों का अभिप्राय सरकारी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, सब्सिडी, राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज आदि के रूप में भुगतान से है ये सरकारी व्यय हैं परंतु राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं होते क्योंकि ये चालू वर्ष के दौरान उत्पादन प्रक्रिया में बिना कुछ जोड़े भुगतान किए जाते हैं।
24. सकल राष्ट्रीय उत्पाद – मूल्यह्रास छूट = ?
(अ) प्रति व्यक्ति आय (ब) वैयक्तिक आय
(स) निवल राष्ट्रीय उत्पाद (द) सकल घरेलू उत्पाद
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. राष्ट्रीय आय क्या होती है?
(अ) बाजार कीमत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद
(ब) उत्पादन लागत (फैक्टर कॉस्ट) पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद
(स) बाजार कीमत पर निवल घरेलू उत्पाद
(द) उपादान लागत पर निवल घरेलू उत्पाद
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
राष्ट्रीय आय, उत्पादन लागत (फैक्टर कॉस्ट) पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद होती है।
26. भारत में राष्ट्रीय आय के प्राक्कलन तैयार किए जाते हैं-
(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
(ब) राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा
(स) राष्ट्रीय आय समिति द्वारा
(द) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
भारत में राष्ट्रीय आय के प्राक्कलन केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (CSO) द्वारा तैयार किए जाते हैं। केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन ने वर्ष 1956 में पहली बार राष्ट्रीय आय संबंधी आंकड़े जारी किए थे।
28. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय आय का अंग नहीं है?
(अ) निगमित लाभ (ब) अंतरण भुगतान
(स) ब्याज भुगतान (द) मजदूरी तथा वेतन
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
29. किसने कहा है कि ‘‘बयाज उपभोग-स्थगन का पुरस्कार है‘‘?
(अ) कीन्ज (ब) मार्शल
(स) माल्थस (द) डेविड रिकॉर्डो
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(*)
ब्याज के उपभोग-स्थगन सिद्धांत (Abstinence Theory of Interest) को सर्वप्रथम प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सीनियर ने प्रतिपादित किया था जबकि इस संदर्भ में मार्शल ने शब्द ‘स्थगन‘ के बदले ‘प्रतीक्षा‘ का प्रयोग किया था।
30. निम्नलिखित में से कौन-सा माल एवं सेवाओं पर निवेश व्यय नहीं है? (अ) मशीनरी की खरीद
(ब) कारोबारी माल-सूची में वृद्धि
(स) कंपनी के मुख्य संयंत्र का विस्तार
(द) मकान की खरीद
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
कंपनी के मुख्य संयंत्र का विस्तार माल एवं सेवाओं पर निवेश व्यय नहीं है।
31. किसी परिवार द्वारा अपने निजी उपयोग के लिए मक्खन, घी तैयार करना किसका भाग है?
(अ) घरेलू पूंजी निर्माण (ब) औद्योगिक उत्पादन
(स) खपत (द) निजी लेखा निर्माण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
किसी परिवार द्वारा अपने निजी उपयोग के लिए मक्खन, घी करना ‘निजी लेखा निर्माण‘ (Own – Account Production) का एक भाग है।
32. बहुराष्ट्रीय फर्म-
(अ) विदेशी सरकारों द्वारा चलाई गई एक कंपनी होती है
(ब) अनेक देशों में प्रचलित एक कंपनी होती है
(स) भारत में यू.एस.ए. के व्यापारियों द्वारा संचालित एक कंपनी होती है
(द) भारत तथा यू.एस.ए. दोनों सरकारों द्वारा संचालित एक कंपनी
होती है
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
बहुराष्ट्रीय फर्म, वह फर्म है जो अनेक राष्ट्रों में प्रचलित एक कंपनी होती है। बहुराष्ट्रीय फर्मों की बिक्री व्यवस्था का जाल विश्व के कई देशों में फैला हुआ है। बहुराष्ट्रीय फर्मों की उत्पादन तकनीक बहुत उन्नत है और इनकी ख्याति विश्व भर में फैली हुई है।
33. ‘उपरि लागत‘ का आशय उन खर्चों से है, जो-
(अ) अनियमित मजदूरों को मजदूरी देने के लिए किए जाएं
(ब) कच्ची सामग्री की खरीद के लिए किए जाएं
(स) परिवहन के लिए किए जाएं
(द) मशीनरी तथा उपस्कर खरीदने के लिए किए जाएं ।
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
‘उपरि लागत‘ उत्पादन की वे लागतें हैं जो उत्पादन के साथ परिवर्तित नहीं होती हैं। ये उत्पादन के स्तर से स्वतंत्र होती हैं। वास्तव में, फर्म को ये लागतें उठानी ही पड़ती है, यदि फर्म थोड़े समय के लिए उत्पादन बंद भी कर देती है। इनमें भूमि और बिल्डिंग लगान पर लेने, उधार ली गई मुद्रा पर ब्याज, इंश्योरेंस, सपत्ति कर, मूल्यह्रास (मशीनरी तथा उपस्कर खरीदने के लिए किए जाएं), स्थायी स्टाफ की मजदूरी और वेतन आदि भुगतान शामिल होते हैं।
34. किसी फर्म के सुलाभ क्या हैं?
(अ) लाभ में वृद्धि (ब) बिक्री व्यय में कमी
(स) बाजार का प्रभुत्व (द) उत्पादन लागत में बचत
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
किसी फर्म के सुलाभ फर्म के उत्पादन लागत में बचत होती है जो उसे संपूर्ण उद्योग के विस्तार के परिणामस्वरूप प्राप्त होती है। ये किसी व्यक्तिगत फर्म की उत्पादन मात्रा के स्तर पर निर्भर नहीं होती हैं। मार्शल ने इसे ‘बाह्य बचतें‘ (External Economies) कहा।
35. आंतरिक सुलाभ
(अ) तब होते हैं जब आंतरिक व्यापार में विस्तार होता है।
(ब) तब होते हैं जब किसी उद्योग में विस्तार होता है।
(स) अर्थव्यवस्था में होते हैं जैसे ही यह प्रगति करती है।
(द) फर्म को तब होते हैं जब वह अपने उत्पाद का विस्तार करती है।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
आंतरिक सुलाभ फर्म को तब होते हैं जब वह अपने उत्पाद का विस्तार करती है। उत्पादन के उच्च स्तर पर, श्रम-विभाजन एवं विशेषीकृत यंत्रों के अनुकूलतम उपयोग से ‘आंतरिक बचतें‘ होती है। इन्हें आंतरिक इस अर्थ में कहा जाता है क्योंकि ये किसी फर्म को तभी प्राप्त होती है जब उसकी स्वयं की उत्पादन मात्रा अथवा पैमाना बढ़ता है।
36. वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद को मापा जाता है-
(अ) वर्तमान दामों पर
(ब) स्थिर दामों पर
(स) औसत दामों पर
(द) पश्च समीकृत दामों पर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
जब GDP की वर्तमान कीमतों के आधार पर गणना की जाती है तो उसे वर्तमान कीमतें या मुद्रा रूप ळक्च् कहते हैं। दूसरी ओर जब GDP की गणना एक दिए हुए वर्ष में स्थिर कीमतों के आधार पर की जाए तो उसे स्थिर कीमतों पर GDP अथवा वास्तविक GDP कहते हैं।
वास्तविक GDP = वर्तमान वर्ष के लिए GDP × आधार वर्ष /वर्तमान वर्ष सूचक
37. सकल घरेलू उत्पाद मूल्य होता है-
(अ) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी वस्तुओं का
(ब) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी वस्तुओं और
सेवाओं का
(स) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं का
(द) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और
सेवाओं का
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
सकल घरेलू उत्पाद एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का बाजार मूल्य होता है।
38. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वर्तमान वित्तीय घाटे का प्रतिशत क्या है?
(अ) 7 (ब) 4
(स) 8 (द) 1
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
वर्ष 2012-13 के संशोधित अनुमान के अनुसार, (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) वित्तीय घाटा (राजकोषीय घाटा) 5.2 प्रतिशत के स्तर पर था। 2016-17 (R.E.) में यह 3.5 प्रतिशत के स्तर पर था जबकि वर्ष 2017-18 बजट अनुमान में यह जीडीपी का 3.2 प्रतिशत है।
39. स्वरूप के अप्रत्यक्ष कर होते हैं-
(अ) ह्रासमान आरोही (ब) क्रम ह्रासमान
(स) क्रम वर्द्धमान (द) समानुपातिक
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
स्वरूप से क्रम वर्द्धमान होते हैं। अप्रत्यक्ष कर वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगाए जाने के कारण प्रत्येक व्यक्ति उसे अपनी क्षमतानुसार खरीदकर भुगतान वस्तुओं के साथ-साथ कर देता है। वस्तुओं के दाम के अनुसार अप्रत्यक्ष कर क्रम वर्द्धमान कर होते हैं। महंगी वस्तुओं पर अप्रत्यक्ष कर अधिक होता है।
40. कर को प्रतिगामी तब कहा जाता है जब उसका भार
(अ) इनमें से कोई नहीं
(ब) गरीबों और अमीरों पर समान रूप से पड़ता है
(स) अमीरों की तुलना में गरीबों पर बहुत कम पड़ता है।
(द) अमीरों की तुलना में गरीबों पर बहुत अधिक पड़ता है।
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
कर को प्रतिगामी तब कहा जाता है जब कर की दर कर आधार (आय) की वृद्धि के साथ क्रमशः घटती जाए। प्रतिगामी कर का बोझ अमीरों की तुलना में गरीबों पर बहुत अधिक पड़ता है।
41. जो बैंक निक्षेप बिना नोटिस के निकाले जा सकते हैं-
(अ) आदाता खाता निक्षेप (ब) सावधि निक्षेप
(स) परिवर्ती निक्षेप (द) मांग निक्षेप
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
जो बैंक निक्षेप बिना नोटिस के निकाले जा सकते हैं वह मांग निक्षेप होती है तथा इस पर ब्याज की दर बहुत कम होती है।
42. देशों के समूहों के साथ व्यापार-करार करने की औपचारिक पद्धति को क्या कहा जाता है?
(अ) ट्रेडिंग ब्लॉक (ब) ट्रेड वेन्चर्स
(स) ट्रेड पार्टनर्स (द) ट्रेड आर्गनाइजेशन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
देशों के साथ व्यापार करार करने की औपचारिक पद्धति को ‘ट्रेडिंग ब्लॉक‘ कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत एक देश दूसरे देशों के समूहों के साथ सामूहिक व्यापार करके उन वस्तुओं का निर्यात करेगा जो तुलनात्मक रूप से सस्ती होंगी तथा उन वस्तुओं का आयात करेगा जो तुलनात्मक रूप से उसके देश में महंगी होंगी।
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics