हिंदी माध्यम नोट्स
भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है‘‘ – यह कथन किसका है the soul of india lives in its villages who said
the soul of india lives in its villages who said in hindi भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है‘‘ – यह कथन किसका है ?
प्रश्न : ‘‘भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है‘‘ – यह कथन किसका है?
(अ) विनोबा भावे (ब) जयप्रकाश नारायण
(स) नेहरू (द) गांधीजी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
महात्मा गांधी शक्ति के विकेंद्रीकरण के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कहा था कि ‘‘भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है‘‘।
1. आदर्शवाद का जनक किसे माना जाता है?
(अ) प्लेटो (ब) हीगल
(स) बर्कले (द) ग्रीन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
आदर्शवाद का जनक यूनानी दार्शनिक एवं राजनीतिक चिंतक प्लेटो को माना जाता है। प्लेटो ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘रिपब्लिक‘ में ‘आदर्श राज्य‘ का चित्रण किया है। इस सिद्धांत का चरमोत्कर्ष हीगल की विचारधारा में देखने को मिलता है।
2. ‘डेमोक्रेसी‘ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(अ) ग्रीक (ब) हिब्रू
(स) अंग्रेजी (द) लैटिन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
‘डेमोक्रेसी‘ शब्द ग्रीक भाषा के शब्द ‘डेमोक्रेटिया‘ (Demokratia) से लिया गया है। जो दो शब्दों ‘Demo‘ (People; लोग) और ‘Kratos‘ (Rule ; शासन) से मिलकर बना है।
3. एकतंत्र का अर्थ है-
(अ) मात्र एक व्यक्ति द्वारा निरंकुश शासन
(ब) राजा द्वारा शासन
(स) लोक के द्वारा शासन
(द) जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
एकतंत्र (Autocracy) का अर्थ है- पूर्ण शक्ति तथा निरंकुशता के साथ एक व्यक्ति द्वारा शासन। .
4. ‘राज्य‘ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
(अ) अरस्तू (ब) मैकियावेली
(स) हॉब्स (द) प्लेटो
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
वर्तमान संदर्भ में ‘राज्य‘ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग मैकियावेली ने अपनी कृति ‘द प्रिंस‘ में की।
5. निम्नलिखित में से स्थायी संस्था कौन-सी है?
(अ) परिवार (ब) राजनीतिक दल
(स) रेड क्रॉस (द) यू.एन.ओ.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त विकल्पों में स्थायी संस्था ‘परिवार‘ है।
6. ‘‘मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है‘‘ यह कथन किसका है?
(अ) प्लेटो (ब) अरस्तू
(स) रूसो (द) लास्की
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
‘‘मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है‘‘। यह कथन प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू द्वारा दिया गया था।
7. राजनीतिशास्त्र को ‘अयथार्थ शास्त्र‘ किसने कहा है?
(अ) ब्लूनशी (ब) ब्राइस
(स) बोडिन (द) बकिल
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
ब्राइस ने राजनीतिशास्त्र को ‘अयथार्थ शास्त्र‘ कहा था। राजनीतिशास्त्र को इन्होंने मेट्रोलॉजी की तरह बताया था।
8. ‘‘जो व्यक्ति किसी स्टेट में नहीं रहता वह या तो संत होता है या पशु‘‘ यह किसने कहा था?
(अ) मोन्टेस्क्यू (ब) एंजिल्स
(स) सॉफिस्ट्स (द) अरस्तू
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
अरस्तू ने कहा था, ‘‘जो व्यक्ति किसी स्टेट में नहीं रहता वह या तो संत होता है या पशु‘‘।
9. ‘‘मुक्ति सामान्य इच्छा शक्ति का पालन करने में है‘‘ यह किसने कहा था?
(अ) हॉब्स (ब) रूसो
(स) ग्रीन (द) लास्की
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
रूसो ने कहा था ‘‘मुक्ति सामान्य इच्छा शक्ति का पालन करने में है (Liberty consists in obedience to the general will)‘‘।
10. यह कथन किसका है?
‘‘मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है लेकिन सदा जंजीर से बंधा रहता है।‘‘
(अ) लॉक (ब) रूसो
(स) बेंथम (द) रॉबर्ट मिल
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
प्रसिद्व फांसीसी विचारक रूसो ने अपनी पुस्तक ‘सोशल कॉन्ट्रैक्ट‘ में कहा था कि ‘‘मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है किंतु वह सदा जंजी में बंधा रहता है।‘‘ रूसो के अनुसार, सामूहिक इच्छा से बने राज्य का यह अनिवार्य तथा सार्वभौम कर्तव्य है कि वह सार समाज को सर्वोपरि मानते हुए कार्य को संचालित करे।
12. ‘‘ओह! असम्माननीय लोकतंत्र! मुझे तुमसे प्यार है!‘‘ यह उक्ति किसकी है?
(अ) जी.बी. शॉ (ब) कारपेंटर
(स) लॉर्ड ब्राइस (द) अप्पा दोराई
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
‘‘ओह ! असम्माननीय लोकतंत्र! मुझे तुमसे प्यार है‘‘ (Oh! disrespectable democracy! I love you) यह उक्ति कारपेंटर ने अपनी पुस्तक ‘Towards democracy’ में प्रस्तुत की है।
13. किसने कहा था, ‘‘अच्छा नागरिक अच्छा राज्य बनाता है और बुरा नागरिक बुरा राज्य बनाता है‘‘?
(अ) प्लेटो (ब) रूसो
(स) अरस्तू (द) लास्की
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रसिद्ध कथन प्लेटो ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘रिपल्ब्कि‘ में आदर्श राज्य के संदर्भ में कहे हैं।
14. निम्नलिखित में से किस देश में संघीय सरकार है।
(अ) चीन (ब) यू. एस. ए.
(स) क्यूबा (द) बेल्जियम
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
संघीय सरकार का प्रचलन अमेरिका में है। इस प्रणाली में संविधान सर्वोच्चता के साथ लिखित व कठोर संविधान, शक्तियों का स्पष्ट विभाजन व दोहरी नागरिकता और स्वतंत्र न्यायपालिका होती है। भारतीय संविधान में भी संघीय शासन की विशेषताएं होने के कारण बहुधा इसे अर्द्धसंघीय प्रकृति वाला संविधान कहा जाता है।
15. सर्वसत्तासंपन्न संसद की अवधारणा किस देश की देन है?
(अ) इंग्लैंड (ब) भारत
(स) फ्रांस (द) जापान
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
सर्वसत्तासंपन्न संसद की अवधारणा इंग्लैंड की देन है। वहां की संसद सर्वोच्च है तथा एकात्मक शासन पद्धति की विद्यमानता है। भारत में भी ब्रिटेन के समान ही संसदीय प्रणाली अपनाई गई है किंतु हमारी संसद प्रभुत्वसंपन्न नहीं है क्योंकि इसके द्वारा पारित विधान का न्यायिक पुनरीक्षण हो सकता है।
16. संसार में सबसे पहली महिला प्रधानमंत्री किस देश की थी?
(अ) भारत (ब) श्रीलंका
(स) इस्राइल (द) पाकिस्तान
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
संसार की सबसे पहली महिला प्रधानमंत्री, श्रीलंका की सिरिमावो भंडारनायके थीं। वे तीन बार श्रीलंका की प्रधानमंत्री चुनी गईं। ये प्रथम बार-21 जुलाई, 1960 से 7 मार्च, 1965 तक, दूसरी बार 22 मार्च, 1972 से 23 जुलाई, 1977 तक तथा तीसरी बार, 14 नवंबर, 1994 से 10 अगस्त, 2000 तक अपने पद पर रहीं। इनका जन्म 17 अप्रैल, 1916 को तथा मृत्यु 10 अक्टूबर, 2000 को हुई थी।
17. ‘द्वंद्वात्मक भौतिकवाद‘ किस सिद्धांत के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) फैबियनवाद (ब) साम्यवाद
(स) उदारतावाद (द) व्यष्टिवाद
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
‘दद्वात्मक भौतिकवाद‘ साम्यवाद से जुड़ी संकल्पना है जिसका प्रतिपादन कार्ल मार्क्स के द्वारा (हीगल से प्रेरणा लेकर) किया गया था। उसने इस संकल्पना को इतिहास की व्याख्या करने के लिए अपनाया था। इसके अनुसार संपूर्ण सामाजिक परिवर्तन और विकास परस्पर विरोधी तत्त्वों या विचारों के संघर्ष का परिणाम है। इस पद्धति को ‘द्वंद्वात्मक भौतिकवाद‘ कहा जाता है।
18. राज्य के मार्क्सवादी विचार के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही है?
(अ) राज्य एक व्यवस्था है
(ब) राज्य एक तंत्र है
(स) राज्य एक वर्ग संस्था है
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
कार्ल मार्क्स ने अपनी पुस्तक ‘दास कैपिटल‘ और ‘कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो‘ के माध्यम से साम्यवाद का प्रचार किया। मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार, राज्य एक वर्ग संस्था है क्योंकि राज्य हमेशा उस वर्ग के हितों को पूरा करने का कार्य करता है, जिसका उत्पादन के साधनों पर स्वामित्व होता है। पूंजीवादी समाज में राज्य पूंजीपति वर्ग के हित के लिए कार्य करता है जबकि मार्क्स ने समाजवादी समाज में सर्वहारा या मजदूर वर्ग के हित में कार्य करने वाले राज्य की कल्पना की। समाजवादी समाज में उत्पादन के साधनों पर सामूहिक नियंत्रण होता है जो बहुसंख्यक सर्वहारा वर्ग के हित में कार्य करता है।
19. कौन-सा एक देश अब भी राजा द्वारा शासित है?
(अ) अफगानिस्तान (ब) ईरान
(स) इराक . (द) सऊदी अरब
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
सऊदी अरब वर्तमान में भी राजशाही के अधीन देश है। इस मध्य एशियाई देश में हाल में अन्य देशों में हुए लोकतांत्रिक आंदोलनों की भांति लोगों का राजशाही के प्रति आक्रोश दिखा।
20. सी.टी.बी.टी. व्यक्त करता है-
(अ) शस्त्र नियंत्रण उपाय
(ब) मादक द्रव्य नियंत्रण उपाय
(स) वित्तीय नियंत्रण उपाय
(द) व्यापार नियंत्रण और विनियमन
S.S.C.Tax Asstt. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
सी.टी.बी.टी. का तात्पर्य ‘व्यापक आणविक परीक्षण प्रतिबंध संधि‘ (Comprehensive Test Ban Treaty) है। यह विश्व भर में किए जाने वाले सभी प्रकार के परमाणु परीक्षणों पर रोक के लिए लाई गई संधि है। इस संधि को 10 सितंबर, 1996 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीकार किया था। भारत के साथ पाकिस्तान आदि कुछ देशों ने इस पर अभी हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
21. ‘जन-इच्छा‘ की संकल्पना का समर्थन किया था-
(अ) ह्यूम ने (ब) हेगेल ने
(स) कान्ट ने (द) रूसो ने
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
‘जन-इच्छा‘ की संकल्पना का समर्थन रूसो ने किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘सोशल कॉन्ट्रैक्ट‘ में कहा कि सर्वोपरि (सार्वभौम) सत्ता जनता की इच्छा में निहित है। अतः यह सत्ता जनता में होनी चाहिए न कि किसी एक व्यक्ति या संस्था के हाथ में।
22. संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम सरकारी भाषा है-
(अ) चीनी (ब) स्पेनी
(स) रूसी (द) अरबी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
वर्ष 1973 में प्रस्ताव संख्या 3190 (XXVIII) के तहत अरबी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक एवं कार्यकारी भाषा हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। अतः संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम सरकारी भाषा अरबी ही है। उल्लेखनीय है कि चीनी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा पूर्व में ही प्राप्त था। वर्ष 1973 में प्रस्ताव संख्या 3189 (XXVIII) के तहत इसे कार्यकारी भाषा का भी दर्जा प्रदान कर दिया गया। अरबी को महासभा द्वारा 1 जनवरी, 1983 को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…