हिंदी माध्यम नोट्स
स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने और कब किया , spinning jenny was invented by in hindi
spinning jenny was invented by in hindi स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किसने और कब किया ?
प्रश्न: स्पिनिंग म्यूल का आविष्कार कब और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: सैम्युअल काम्पटन ने स्पिनिंग जैनी तथा वाटर फ्रेम को मिलाकर 1779 स्पिनिंग म्यूल का आविष्कार किया |
प्रश्न: औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते है ं? इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग कब और किसने किया?
उत्तर: औद्योगिकी क्रांति का तात्पर्य उत्पादन प्रणाली में हुए उन आधारभूत परिवर्तनों से है जिसने हस्तचालित औजारों से शक्ति चलित संयंत्रों तक अभियान किया। औद्योगिक क्रांति शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एक कैप्सूल मुहावरें के रूप में फ्रांस के समाजवादी नेता लुई ब्लांकी ने 1833 में किया।
प्रश्न: फ्लाईंग शटल का आविष्कार कब और किसके द्वारा किया गया? इसका क्या कार्य था?
उत्तर: सबसे पहले ‘जॉन के‘ ने ‘1733 में फ्लाईंग शटल‘ का आविष्कार किया जो बुनाई यंत्र था। यह मशीन एक दिन में 10 श्रमिकों जितना कपड़ा बुनती थी। अब धागों की अधिक आवश्यकता पड़ी।
प्रश्न: जेम्स हारग्रीज ने किसका आविष्कार किया?
उत्तर: 1764 में ‘जेम्स हारग्रीब्ज‘ ने ‘स्पिंनिग जैनी‘ का आविष्कार किया जो एक साथ कई धागों को कातती थी।
प्रश्न: रिचर्ड आर्कराइट द्वारा आविष्कृत मशीन का नाम व कार्य बताइए।
उत्तर: 1769 में रिचर्ड आर्कराइट ने स्पिंनिग जैनी में सुधार करके शक्ति से चलने वाला वाटर फ्रेम नामक सूत कातने का यंत्र बनाया। यह संसार की सबसे पहली मशीन थी जो हाथ से न चलकर जल-शक्ति से चलती थी। अधिकांश विद्वान औद्योगिक क्रांति की शुरूआत यहीं से मानते हैं।
प्रश्न: ली व्हीटले द्वारा कब और कौनसी मशीन का आविष्कार किया गया।
उत्तर: अब सूत कातने की मशीन के लिए रूई की कमी पड़ने लगी। 1793 में ‘एली व्हीटले‘ ने कपास ओटने की मशीन ‘कॉटन जिन‘ का आविष्कार किया। जो 50 मजदूरों जितना काम करने लगी।
प्रश्न: औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग पहली बार कब और किसके द्वारा किया गया? इस शब्द को लोकप्रिय किसने बनाया?
उत्तर: औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1833 में फ्रांसिसी विडान लुई ब्लम (Louis Blam) ने किया। परंतु इस शब्द को लोकप्रिय बनाने का कार्य एक ब्रिटिश आर्थिक आरनॉल्डश् टायनबी (Arnold Toynbee) ने किया। उसने व्याख्यानों की एकशंखला ऑक्सफोर्ड में दी। इन व्याख्यानों को संकलित किया गया। जिससे एक पुस्तक ‘इण्ड्रस्टियल रिवोल्यशन ऑफ द एट्टीन्थ सेन्चुरी इन इंग्लैण्ड‘ प्रकाशित की। फ्रेडरिक एन्जल्स, जॉन स्टूअर्ट मिल तथा कार्ल माकर्स ने भी औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग किया।
प्रश्न: हेनरी बेसेमर का औद्योगिक क्रांति में योगदान बताइए।
उत्तर: 1730 के आस-पास यह पता लगा कि पत्थर के कोयले से बना कोक अत्यधिक ऊष्मा देता है जिससे लौह अयस्क को पिघलाने व साफ करने का काम सुगम हो गया। 1784 में हेनरी कोर्ट ने शुद्ध व अच्छा लोहा बनाने की नही विकास किया। 1856 में हेनरी बेसेमर ने ‘बेसेमर प्रक्रिया‘ से शीघ्र व सस्ता इस्पात बनाने की प्रक्रिया खोज निकाली जिसने ढलवाँ लोहे से सीधे इस्पात बनाया जाता था। अब बड़ी-बड़ी मशीनों का निर्माण किया जाने लगा जो हल्की एवं जंगरोधी थी।
प्रश्न: मैकेडाइज्ड ने किस प्रकार परिवहन में क्रांति उत्पन्न की?
उत्तर: वस्त्र उद्योग, लौह इस्पात उद्योग एवं नई शक्ति के साधनों का विकास होने के बाद माल को बड़े पैमाने पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने में समस्या उत्पन्न हो गयी। इसके लिए तकनीकि मार्गों एवं परिवहन की आवश्यकता महसूस हुई। इस दिशा में स्कॉटलैण्ड के ‘मैकाडम‘ ने पक्की सड़क निर्माण की नई पद्धति को खोज निकाला। जिसे ‘मैकेडमाइज्ड‘ कहा जाता है।
प्रश्न: ‘‘यूरोप के कुछ अन्य देशों में औद्योगीकरण का प्रक्रम इंग्लैण्ड में औद्योगिक प्रक्रम से भिन्न था।‘‘ व्याख्या कीजिए।
उत्तर: औद्योगिक क्रान्ति सर्वप्रथम इंग्लैण्ड में हुई तथा उसके बाद विश्व के अन्य देशों में भी इसका प्रसार हुआ। इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति हेतु आवश्यक तथा उपयुक्त परिस्थितियाँ मौजूद थीं। इंग्लैण्ड में होने वाली कृषि क्रांति, विभिन्न यांत्रिक आविष्कार, लोहा और कोयला जैसे आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता एवं सुरक्षित बाजार के रूप में विभिन्न उपनिवेश तथा पूँजीपति वर्गों में पूँजी के निवेश की दिलचस्पी एवं सरकारी एवं निजी प्रयासों से औद्योगीकरण सम्भव हो पाया तथा बनियों के देश के रूप में प्रसिद्धि पाई। परन्तु यूरोप के कुछ अन्य देश जैसे फ्रांस जहां औद्योगीकरण की गति धीमी रही थी एवं अधिकांशत: कृषि गतिविधियों में ही संलग्न थे वहां पूँजी भी कम थी।
औद्योगिक क्रांति की शुरूआत 1760 के आसपास ब्रिटेन से मानी जाती है। 19वीं शताब्दी तक आते-आते इंग्लैण्ड संसार का प्रमुख औद्योगिक राष्ट्र बन गया। इंग्लैण्ड से औद्योगिक क्रांति का प्रसार पश्चिमी यूरोपीय देशों में सर्वाधिक रहा। 1850 ई. तक बेल्जियम एक उद्योग प्रधान देश बन गया। यह पहला ऐसा देश था जिसने ब्रिटिश औद्योगिक निपुणता और प्रबंध कौशल का उपयोग बड़े पैमाने पर किया।
बेल्जियम के बाद फ्रांस ने औद्योगिकीकरण की राह पकड़ी। 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में फ्रांस में इंग्लैण्ड से मशीनों का आयात आरम्भ हुआ और प्रारंभ में वस्त्र उद्योग का मशीनीकरण किया गया। 1830 ई. में वाष्प ईंजन का प्रयोग शुरू हो गया। फ्रांस सरकार ने संचार के साधनों का विकास किया एवं बैंक स्थापित किये। गैर-सरकारी कम्पनियों को सहायता प्रदान की तथा रेलों का तेजी से विस्तार किया। फ्रांस के अर्थमंत्री कोल्बर्ट ने फ्रांस को एक औद्योगिक देश बना दिया।
जर्मनी में औद्योगिक क्रांति का प्रसार फ्रांस के बाद हुआ। 1845 के लगभग जर्मनी में औद्योगिक क्रांति की शुरूआत हुई। प्रशा के नेतृत्व में जब जालवरिन नामक चुंगी संघ स्थापित किया गया तो इससे जर्मनी का आर्थिक एकीकरण होने से व्यापार एवं औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहन मिला। जर्मनी ने अपने देश का औद्योगिकीकरण इतनी तेज गति से किया कि 1871 के बाद उसने इस क्षेत्र में संसार को चकित कर दिया। जिस प्रकार पुरानी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व इंग्लैण्ड ने किया था उसी प्रकार 1870 के बाद नयी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व जर्मनी द्वारा किया गया। प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व जर्मनी ब्रिटेन का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रतिद्वन्दी बन गया।
यूरोप की बड़ी शक्तियों में रूस में औद्योगिक क्रांति का आगमन सबसे पीछे हुआ। यद्यपि रूस के पास लोहे व कोयले के प्रचर भण्डार थे किंतु मुद्रा-प्रणाली तथा पूंजी का अभाव, कृषि दासता, निरंकुश जारशाही आदि के कारण औद्योगिक विकास नहीं हो सका। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में दास-प्रथा का समापन, शासन का उद्योग धंधों में रूचि लेना, विदेशी पंजीपतियों को पँजी लगाने के लिए प्रोत्साहन करना, आदि के कारण रूस का औद्योगिकीकरण सम्पन्न हुआ। 19वी सदी के अंतिम दशकों और 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में रूस भी एक औद्योगिक देश बन गया। इनके अलावा इटली, हॉलैण्ड, जापान, न्ण्ैण्।ण् आदि देशों में भी औद्योगिक क्रांति सम्पन्न हुई। ।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…