सीमांत गांधी किसे कहते हैं simant gandhi kaun hai kiska upnam hai in hindi meaning name

simant gandhi kaun hai kiska upnam hai in hindi meaning name सीमांत गांधी किसे कहते हैं ?

उत्तर :  ‘सीमांत गांधी‘ किसे कहा जाता है?
– खान अब्दुल गफ्फार खान

 आर्थिक अवस्था
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. पंजाब में कृषि आंदोलन आयोजित करने के लिए लाला लाजपत राय को किस वर्ष निर्वासित करके मांडले भेजा गया था?
(अ) 1905 (ब) 1907
(स) 1909 (द) 1911
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
पंजाब में कृषि आंदोलन आयोजित करने के लिए लाला लाजपत राय को 1907 ई. में निर्वासित कर मांडले भेजा गया था।
2. दादाभाई नौरोजी के अनुसार ‘स्वराज‘ का अर्थ था-
(अ) पूर्ण स्वतंत्रता (ब) स्वशासन
(स) आर्थिक स्वतंत्रता (द)राजनीतिक स्वतंत्रता
S.S.C. Tax Assy. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
1906 के कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज्य प्राप्त करना है। दादाभाई नौरोजी के अनुसार ‘स्वराज‘ का अर्थ ‘स्वशासन‘ था।
 राष्ट्रीय आंदोलन
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 स्वदेशी आंदोलन का संबंध किससे है?
– 1905 में बंगाल के विभाजन,
 गांधीजी के ‘सत्याग्रह‘ का किन्हीं दो से जुड़ाव है?
– सच्चाई और अहिंसा
 गांधीजी का ‘सर्वोदय‘ से क्या तात्पर्य था?
– नैतिक मूल्यों पर आधारित एक नए समाज का सृजन
 गांधीजी जब दक्षिण अफ्रीका में थे, तो उनके द्वारा यंग इंडिया, इंडियन ओपीनियन एवं नव जीवन में से क्या प्रकाशित किया गया था?
– इंडियन ओपीनियन
 गांधीजी अपना राजनैतिक गुरु किसे मानते थे?
– गोपाल कृष्ण गोखले
 भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह कहां हुआ था?
– चंपारण है
 वह प्रथम भारतीय कौन थे जो ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य चुने गए? – दादाभाई नौरोजी
 महात्मा गांधी ने मद्य निषेध, भारी उद्योग, ग्राम पंचायत एवं श्रम की गरिमा में से किसका समर्थन नहीं किया था? – भारी उद्योग
 साबरमती आश्रम, सेवाग्राम आश्रम, विश्व भारती तथा फीनिक्स आश्रम में से किस संस्था की स्थापना महात्मा गांधी ने नहीं की थी?
– विश्व भारती
 ‘शांतिपूर्ण प्रतिरोध‘ (सत्याग्रह) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था? – अरबिंद घोष
 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुना गया प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था? – बदरुद्दीन तैय्यबजी
 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विभाजन उसके कहां के सत्र में हुआ? – सूरत
 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?
– एनी बेसेंट
 भारतीय स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? -जे.बी. कृपलानी
 सुभाष चंद्र बोस ने किस पार्टी की स्थापना की थी?
– फारवर्ड ब्लॉक

 राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारी समिति ने ‘भारत छोड़ो‘ नामक आंदोलन का अनुमोदन कहां किया था? -वर्धा
 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ‘करो या मरो‘ का नारा किस आंदोलन से जुड़ा है? -भारत छोड़ो आंदोलन
 1946 के ‘कैबिनेट मिशन‘ का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया?
– सर पैथिक लॉरेंस
 स्वतंत्रता के बाद रियासतों का भारत संघ में एकीकरण करने के लिए कौन जिम्मेदार थे? – सरदार वल्लभभाई पटेल
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. गांधीजी के विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के आंदोलन का लक्ष्य था-
(अ) पूर्ण स्वतंत्रता
(ब) ब्रिटिश विरोधी भावना पैदा करना
(स) कल्याण-राज्य को प्रोत्साहन
(द) कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन
S.S.C.  (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आंदोलन चलाया गया था।
2. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I सूची-II
(अ) सरोजिनी नायडू 1. मुस्लिम लीग
(ब) एम. ए. जिन्ना 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(स) तेज बहादुर सप्रू 3. हिंदू महासभा
(द) वी. डी. सावरकर 4. लिबरल पार्टी कूट –
A B C D
(अ) 2 1 4 3
(ब) 2 1 3 4
(स) 2 4 1 3
(द) 4 1 3 2
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
सूची-I का सुमेलन सूची-II के साथ निम्नानुसार है-
सूची-I सूची-II
सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एम. ए. जिन्ना मुस्लिम लीग
तेज बहादुर सप्रू लिबरल पार्टी
वी. डी. सावरकर हिंदू महासभा
3. भारत को अधिकार क्षेत्र का दर्जा (डोमिनियन स्टेट्स) किस तारीख को मिला?
(अ) 15 जनवरी, 1947 (ब) 15 अगस्त, 1947 (स) 15 अगस्त, 1950 (द) 15 अक्टूबर, 1947
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
माउंटबेटन योजना के आधार पर ही 4 जुलाई, 1947 ई. को ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया तथा 18 जुलाई, 1947 ई. को इसे स्वीकृति मिल गई। इसके अनुसार देश के 15 अगस्त, 1947 ई. को दो डोमिनियनों भारत और पाकिस्तान में बांट दिया जाएगा। इस प्रकार भारत को इसी तिथि को डोमिनियन स्टेट्स का दर्जा प्राप्त हो गया।
4. गांधीजी की सबसे महत्त्वपूर्ण शिक्षाएं निम्नलिखित में से कौन सी हैं?
1. सत्य 2. अहिंसा
3. धर्म 4. सत्याग्रह
(अ) केवल 1 और 3 (ब) केवल 2 और 4 (स) केवल 1 और 2 (द) केवल 1, 2 और 3
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
गांधीजी की सबसे महत्त्वपूर्ण शिक्षाएं सत्य और अहिंसा थीं, जबकि सत्याग्रह उनके जनांदोलन का प्रमुख अस्त्र था।
5. गांधीजी सच्चे समर्थक थे-
(अ) बड़े उद्योगों के
(ब) कुटीर उद्योगों के
(स) बड़े और छोटे दोनों उद्योगों के
(द) इनमें से किसी के भी नहीं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
गांधीजी कुटीर उद्योगों के सच्चे समर्थक थे। गांधीजी कुटीर उद्योगों के माध्मय से ही अधिक से अधिक लोगों को स्वावलंबी
बनाना चाहते थे।
6. निम्नलिखित में से कौन स्वराज पार्टी के सदस्य थे?
1. मोतीलाल नेहरू 2. सरदार पटेल
3. गोपाल कृष्ण गोखले
(अ) 1 और 2 (ब) केवल 1
(स) 2 और 3 (द) 1,2 और 3
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त नेताओं में से मोतीलाल नेहरू ही स्वराज पार्टी से संबंधित थे।
7. किसकी विफलता के बाद ‘स्वराज पार्टी‘ बनाई गई थी?
(अ) असहयोग आंदोलन
(ब) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(स) भारत छोड़ो आंदोलन
(द) चंपारण सत्याग्रह
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
असहयोग आंदोलन की विफलता के बाद 1923 ई. में स्वराज पार्टी बनाई गई थी। इसके संस्थापक अध्यक्ष सी.आर.दास और महासचिव मोतीलाल नेहरू थे।
8. सी. आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने ‘स्वराज पार्टी‘बनाई थी-
(अ) स्वदेशी आंदोलन के बाद
(ब) असहयोग आंदोलन के बाद
(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद
(द) भारत छोड़ो आंदोलन के बाद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2)स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास संस्थापक सदस्य थे-
(अ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के
(ब) फारवर्ड ब्लॉक के
(स) समाजवादी स्वराजवादी पार्टी के
(द) स्वराज पार्टी के
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म किस राशि में हुआ था?
(अ) सिंह (ब) मकर
(स) वृष (द) वृश्चिक
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म वृश्चिक राशि में हुआ था।
11. लंदन में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किसकी चर्चा के लिए किया गया था?
(अ) प्रांतीय स्वायत्तता की व्यवस्था
(ब) भारत का भावी संविधान
(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस लेने के लिए गांधीजी की मांगें
(द) भारतीयों के एकमात्र प्रतिनिधि होने का कांग्रेस का दावा
S.S.C.Section off परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
लंदन में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन साइमन आयोग द्वारा सौपी गई रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए किया गया था। इस चर्चा के द्वारा ब्रिटिश भारत के लिए भावी संविधान तैयार किया जाना था।
12. 1927 में ब्रूसेल्स में दलित राष्ट्रवादियों की कांग्रेस में राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से किसने भाग लिया था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) महात्मा गांधी
(स) डॉ. अंसारी
(द) मोतीलाल नेहरू
S.S.C. Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
1927 ई. में ब्रूसेल्स में दलित राष्ट्रवादियों की कांग्रेस में राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जवाहरलाल नेहरू ने भाग लिया था।
13. कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं?
(अ) श्रीमती एनी बेसेंट (ब) श्रीमती सरोजिनी नायडू
(स) श्रीमती नेली सेनगुप्ता (द) अरुणा आसफ अली
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थीं। उन्हें 1917 ई. में कलकत्ता में इस पद के लिए चुना गया था।
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
(अ) कमला देवी चट्टोपाध्याय
(ब) सरोजिनी नायडू
(स) एनी बेसेंट
(द) राजकुमारी अमृत कौर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. जब स्वतंत्रता की माउंटबेटन योजना स्वीकार की गई, उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) सरदार पटेल
(स) मौलाना आजाद (द) आचार्य जे.बी. कृपलानी
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
जिस समय माउंटबेटन योजना स्वीकार की गई थी, उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे.बी. कृपलानी थे।