हिंदी माध्यम नोट्स
भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज किसने की थी कब तथा किसने की sea route to india was discovered by in hindi
who sea route to india was discovered by in hindi भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज किसने की थी कब तथा किसने की ?
प्रश्न : भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज का श्रेय जाता है-
(अ) फ्रांसीसियों को (ब) डच को
(स) पुर्तगालियों को (द) अंग्रेजों को
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज का श्रेय वास्को डि गामा को दिया जाता है जो एक पुर्तगाली था। यह कालीकट के तट पर 1498 ई. में पहुंचा था। यहां के स्थानीय शासक जमोरिन ने उसका स्वागत किया जबकि स्थानीय व्यापारियों ने उसका विरोध किया।
आधुनिक इतिहास
यूरोपियन कंपनियां
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
भारत आने वाले प्रथम यूरोपीय कौन थे? – पुर्तगाली
कौन-से पुर्तगाली नेता ने ‘ब्लू वाटर पालिसी‘ शुरू की थी?
-फ्रांसिस्को-डी-अल्मीडा
भारत में पहली फ्रेंच फैक्टरी कहां स्थापित की गई थी? – सूरत
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. अंग्रेजों द्वारा कलकत्ता में निर्मित दुर्ग का नाम क्या है?
(अ) फोर्ट सेंट डेविड (ब) फोर्ट सेंट एंड्रयू
(स) फोर्ट विलियम (द) फोर्ट विक्टोरिया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
बर्दवान जिले के एक जमींदार शोभा सिंह के विद्रोह के कारण अंग्रेजों को 1696 ई. में अपनी नई कोठी की किलेबंदी की अनुमति मिल गई। बंगाल के सूबेदार अजीम-उस-शान ने 1698 ई. में अंग्रेजों को सूतानती, कलिकाता और गोविन्दपुर नामक तीन गांवों की जमींदारी प्रदान की, जिसके बदले में उन्हें इन गांवों के मालिकों को 1200 रु. देने पड़े। इंग्लैंड के सम्राट के सम्मान में उक्त किलेबंद व्यावसायिक प्रतिष्ठान का नाम फोर्ट विलियम रखा गया। सर चार्ल्स आयर इसका पहला प्रेसीडेंट बना था।
2. निम्न में से कौन-सा भारत आने वाला पहला अंग्रेजी जहाज है?
(अ) एलिजाबेथ (ब) बंगाल
(स) रेड ड्रैगन (द) मेफ्लावर
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
नोट- कैप्टन हॉकिंस के नेतृत्व में हेक्टर नामक पहला अंग्रेजी जहाज 1608 ई. में सूरत के बंदरगाह पर आकर रुका था तथा हॉकिंस ही वह प्रथम अंग्रेज व्यक्ति था जिसने समुद्री मार्ग से भारत की भूमि पर कदम रखा था। दिए गए विकल्पों में हेक्टर नहीं है तथापि रेड ड्रैगन उसी जहाजी बेड़े में शामिल था जिसमें हेक्टर जहाज था। अतः प्रश्नानुसार अभीष्ट उत्तर विकल्प (स) होगा।
3. भारत में डच का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश कहां था?
(अ) मसूलीपट्टनम (ब) पुलीकट
(स) सूरत (द) अहमदाबाद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
भारत में डचों का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश मसूलीपट्टनम (1605 ई.) था। भारत में डचों की अन्य कोठियां थी-पुलीकट (1610ई। सूरत (1616 ई.), विमलीपट्टनम, चिनसुरा, कासिम बाजार, पटना, बालासोर आदि।
4. 1651 में मुगलों द्वारा बंगाल में किस स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी?
(अ) कलकत्ता (ब) कासिम बाजार
(स) सिंगूर (द) बर्दवान
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
1651 ई. में मुगलों द्वारा बंगाल में कासिम बाजार और हुगली नामक स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने और फैक्टरी बनाने की अनुमति दी गई थी।
अंग्रेजों ने अपने व्यापारिक केंद्र निम्नक्रम के अनुसार स्थापित किए थे
सूरत 1613 ई.
मद्रास 1639 ई.
बंबई 1687 ई.
कलकता 1698 ई.
5. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान भारत में पुर्तगालियों का मुख्यालय था?
(अ) कोचीन (ब) गोवा
(स) कालीकट (द) कन्नौर
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
प्रारंभ में अल्फासो द अल्बुकर्क द्वारा कोचीन को मुख्यालय बनाया गया था। 1530 ई. में नीनो द कुन्हा द्वारा सरकारी कार्यालय कोचीन से गोवा स्थानांतरित कर दिया। इस प्रकार गोवा काफी लंबी अवधि तक पुर्तगालियों का मुख्यालय बना रहा।
6. अंग्रेज शासक चार्ल्स II को किसकी राजकुमारी से विवाह करने के लिए बंबई दहेज में दिया गया था?
(अ) होलैंड (ब) डेनमार्क
(स) फ्रांस (द) पुर्तगाल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स II का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने के कारण बंबई दहेज के रूप में 10 पौंड के बदले (वार्षिक) प्राप्त हुआ था।
8. पुर्तगाली यात्री वास्को डि गामा का कालीकट आने पर भव्य स्वागत करने वाले भारतीय राजा का नाम बताइए।
(अ) असफ जाह इस्माइल मुल्क (ब) देवराय
(स) जमोरिन (द) कृष्णदेवराय
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. ‘केप ऑफ गुड होप‘ के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज किसने की थी?
(अ) वास्को डि गामा (ब) अमुंदसेन
(स) क्रिस्टोफर कोलंबस (द) जॉन काबोट
S.S.C.मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
‘केप ऑफ गुड होप‘ के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज वास्को डि गामा ने की थी। वह सर्वप्रथम 1498 ई. में भारत के कालीकट के तट पर इसी मार्ग से आया था।
10. भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने वाले थे-
(अ) पुर्तगाली (ब) फ्रांसीसी
(स) अंग्रेज (ड) डच
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
1498 ई. में वास्को डि गामा के भारत आगमन के साथ भारत में सर्वप्रथम विदेशी यूरोपियों के रूप में पुर्तगालियों का आगमन हुआ था। भारत के क्षेत्रों से वे सबसे बाद में गोवा से (दिसंबर, 1961 में) गए।
11. भारत में पुर्तगाली सत्ता की वास्तविक नींव रखने वाले महानतम पुर्तगाली गवर्नर थे-
(अ) अल्मेडा (ब) अल्बुकर्क
(स) फ्रांसिस ड्रेक (द) वास्को डि गामा
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बुकर्क (1509-15 ई.) था। इसने भारत में एक प्रादेशिक शक्ति के रूप में पुर्तगाली राज्य की स्थापना की। इसने 1510 ई. में गोआ जीता 1511 ई. में मलक्का पर नियंत्रण किया तथा फारस की खाड़ी में हरमुज पर अधिकार किया।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…