पुष्पी पादपों की आकारिकी
(root in hindi) मूल : मूल पादप का अन्तः भौमिक भाग है जो मूलांकुर से विकसित होता है।
मूल की विशेषताएँ :
1. मूल धनात्मक गुरुत्वानवर्ती धनात्मक जलानुवर्ती व ऋणात्मक प्रकाशनुवर्ती होती है।
2. मूल में हरितलवक का अभाव होता है।
3. मूल पर पत्ती , कलिका एवं पर्ण व पर्णसंधियाँ नहीं पायी जाती है।
4. मूल पर एक कोशिकीय मूलरोम पाये जाते है।
मूल के प्रकार (types of roots)
1. मूसला मूल तंत्र (Top root ) : बीज में मूलांकुर वृद्धि करके प्राथमिक मूल बनाता है। प्राथमिक मूल से द्वितीयक व तृतीयक मूल निकलती है। प्राथमिक मूल व शाखाएं मिलकर मूसला मूल तंत्र बनाती है।
उदाहरण : द्विबीज पत्री पादप (आम , नीम , टमाटर , सरसों)
2. झकला मूल तंत्र (Fibrous root) : इस प्रकार के मूल में प्राथमिक मूल अल्पजीवी होती है , इसके स्थान पर अनेक पतली मुलें निकलती है , जिन्हें सकडा या रेशेदार मूल कहते है।
उदाहरण : एकबीज पत्री पादप (गेहूं , बाजरा , मक्का , ज्वार)
3. अवस्थानिक मूल तंत्र (adventitious root) : जब मूलांकुर के अतिरिक्त पादप के किसी अन्य भाग से मुले निकलती है तो उसे अपस्थानिक मूल कहते है।
उदाहरण : बाजरा , ज्वार , घास , बरगद
मूल के क्षेत्र (zones of root)
1. मूलगोप (root cap) : मूल के शीर्ष पर एक टोपी समान संरचना पायी जाती है जिसे मूल गोप कहते है , यह मूल के वृद्धि क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान करता है .
2. कोशिका विभाजन (cell division region) : मूल गोप के ठीक ऊपर विभज्योत्तकी (मेरिस्टेनी) कोशिकाओं का क्षेत्र होता है , यह कुछ मिलीमीटर लम्बा होता है , इस क्षेत्र की कोशिकाएं बार बार विभाजित होती रहती है तथा नई कोशिकाएँ बनती है .
3. दीर्घीकरण क्षेत्र (Elongation region ) : कोशिका विभाजन क्षेत्र के ऊपर 2 से 7 सेंटीमीटर लम्बा क्षेत्र दीर्घीकरण क्षेत्र कहलाता है , इसकी कोशिकाएं मूल की लम्बाई में वृद्धि करती है।
4. परिपक्वन क्षेत्र (uaturation region ) : इस क्षेत्र में मूलरोम पाये जाते है , इसकी कोशिकाएँ परिपक्वन व विभेदीकरण द्वारा उत्तक बनाती है।
मूलरोम जल व खनिज लवणों को अवशोषण करते है।
sir
Bataiye himanshu …apka kya question hai ?
sir ye notes mp board wale student ke bhi kam aa sakte he kya ?
हाँ , ये सभी बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी है |
Sir,d and f block elements wala notes high light nhi show kr rha,open nhi ho rha,plz help me
Sir d and f block open nhi ho rha…help me please..