हिंदी माध्यम नोट्स
संसद के चुनावों में मत देने का अधिकार कैसा अधिकार होता है ? what kind right of vote is which type of right in hindi
what kind right of vote is which type of right in hindi संसद के चुनावों में मत देने का अधिकार कैसा अधिकार होता है ?
प्रश्न : संसद के चुनावों में मत देने का अधिकार-
(अ) मौलिक अधिकार है (ब) संवैधानिक अधिकार है
(स) कानूनी अधिकार है (द) नैसर्गिक अधिकार है
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
संविधान के अनु. 326 में लोक सभा एवं राज्य विधान सभाओं के लिए निर्वाचनों के वयस्क मताधिकार के आधार पर होने की बात कही गई है परंतु मत देने का अधिकार वैधानिक सीमाओं के अधीन होने के कारण विधिक या कानूनी अधिकार ही है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसे विधिक अधिकार (Statutory Right) ही माना है।
1. निम्नलिखित में से कौन प्रतिनिधिक सरकार उपबंधित करता है?
(अ) सरकार का अध्यक्षात्मक रूप (ब) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र
(स) प्रत्यक्ष लोकतंत्र (द) लोकतंत्र
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
अप्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रतिनिधिक सरकार उपबंधित करता है। इस शासन व्यवस्था में निर्णय लेने का कार्य जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। ये प्रतिनिधि जनता द्वारा एक निश्चित समयावधि के लिए चुने गए होते हैं, अवधि समाप्ति होने के पश्चात प्रतिनिधियों को अपने चुनाव के लिए जनता के पास जाना पड़ता है। जनता उनके द्वारा किए गए कार्यों का लेखाजोखा करके उन्हें पुनः निर्वाचित कर सकती है अथवा दूसरे को अपना प्रतिनिधि चुन सकती है।
2. 2004 में चुनी गई लोक सभा है-
(अ) 12वीं लोक सभा (ब) 13वीं लोक सभा
(स) 14वीं लोक सभा (द) 11वीं लोक सभा
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
वर्ष 2004 में चुनी गई लोक सभा 14वीं लोक सभा थी तथा वर्ग 2009 में 15वीं लोक सभा का गठेन हुआ। 15वीं लोक सभा का कार्यकाल 26 मई, 2014 को समाप्त हो गया। वर्तमान में 26 मई 2014 को 16वीं लोक सभा का गठन हुआ है।
3. विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन पर व्यय की अधिकतम सीमा फरवरी, 2011 में बढ़ाकर कर दी गई है-
(अ) 16 लाख (ब) 18 लाख
(स) 20 लाख (द) 25 लाख
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा फरवरी, 2014 में बढ़ाकर 28 लाख कर दी गई है। इस हेतु चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 90 को 28 फरवरी, 2014 को चुनाव संचालन संशोधन नियम, 2014 से संशोधित किया गया। इस संशोधन के द्वारा लोक सभा के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 70 लाख कर दी गई है। इससे पूर्व लोक समा और विधान सभा के लिए चुनाव खर्च की सीमाएं क्रमशः 40 लाख और 16 लाख रुपये थीं।
4. राष्ट्रीय राजनीतिक दल वह होता है जिसने पड़े कुल मतो का 6% प्राप्त कर लिया हो-
(अ) दो या अधिक राज्यों में
(ब) राजधानी में
(स) चार या अधिक राज्यों में
(द) सभी राज्यों में
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
भारत में एक राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त कर किसी दल को कम से कम 4 राज्यों में राज्य दल की मान्यत करना आवश्यक है तथा इसके लिए उन राज्यो मे लोक सभा या विधान सभा चुनाव में पड़े कुल वध प्रतिशत या अधिक मत प्राप्त करना अथवा उन राज्यों अलग अलग प्रत्येक 25 में एक या उसके अनुपात में लोक सभा सीटें/प्रत्येक 30 में एक या उसके अनुपात में विधान सभा सीटें प्राप्त करना आवश्यक है।
के लिए उन राज्यों में हुए पिछले
5. किसी राजनीतिक दल को पंजीकृत दल की स्थिति पाने के लिए कम-से-कम कितने प्रतिशत मत पाने चाहिए?
(अ) 1% (ब) 2%
(स) 3% (द) 4%
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(*)
राष्ट्रीय स्तर पर किसी राजनीतिक दल को पंजीकृत दल की स्थिति प्राप्त करने के लिए चार या अधिक राज्यों में 6 प्रतिशत मत तथा राज्य स्तर पर पंजीकृत दल की स्थिति प्राप्त करने के लिए। कम-से-कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त करने आवश्यक हैं।
6. लोक सभा अथवा विधान सभा के किसी चुनाव प्रत्याशी की जमानत राशि कब जब्त कर ली जाती है?
(अ) जब वह चुनाव जीतने में असफल हो जाता है
(ब) जब वह कुल मतदान के 1/4 मत भी प्राप्त नहीं कर पाता
(स) जब वह कुल मतदान के 1/5 मत भी प्राप्त नहीं कर पाता
(द) जब वह कुल मतदान के 1/6 मत भी प्राप्त नहीं कर पाता
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
लोक सभा या राज्य विधान सभा में जब कोई प्रत्याशी कुल वैध मतों के 1/6 मत से कम मत प्राप्त करता है, तो प्रत्याशी की जमानत राशि जब्त कर ली जाती है।
8. किस दल ने दो वर्ष के समय में दो प्रधानमंत्री दिए?
(अ) भारतीय जनता पार्टी (ब) जनता पार्टी
(स) जनता दल (द) समाजवादी जनता पार्टी
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
11वीं लोक सभा में एच.डी. देवेगौड़ा ख्जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997 (कुल 324 दिन), तथा इंद्र कुमार गुजराल ख्21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998 (कुल 332 दिन),। दो वर्ष के समय में एक ही दल (जनता दल, यूनाइटेड फ्रंट) के दो प्रधानमंत्री हुए।
9. अक्टूबर-नवंबर, 2005 में हुए आम चुनाव में बिहार की विधान सभा में सबसे अधिक सीटें निम्नलिखित में से किस पंजीकृत राजनीतिक दल को मिली?
(अ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ब) राष्ट्रीय जनता दल
(स) लोक जनशक्ति पार्टी (द) भारतीय जनता पार्टी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
विकल्पानुसार दिए गए दलों में अक्टूबर-नवंबर, 2005 में हुए आम चुनाव में बिहार विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक 55 सीटें जीती थीं जबकि सभी दलों में सर्वाधिक सीटें जनता दल (यू) को (88) मिली थीं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल को 54, लोक जनशक्ति पार्टी को 10 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं। अक्टूबर-नवंबर, 2010 में संपन्न बिहार विधान सभा चुनावों में इन दलों को प्राप्त सीटें इस प्रकार हैं- जनता दल (यू) -115, भारतीय जनता पार्टी- 91, राष्ट्रीय जनता दल – 22, लोक जनशक्ति पार्टी- 3 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 4 सीटें।
10. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा संसदीय चुनाव क्षेत्र सबसे बड़ा है?
(अ) बाड़मेर (राजस्थान)
(ब) अरुणाचल पश्चिम (अरुणाचल प्रदेश)
(स) लद्दाख (जम्मू और कश्मीर)
(द) उत्तरांचल पूर्व (उत्तरांचल)
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2007
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
भारत के संसदीय चुनाव क्षेत्रों में क्षेत्रफल की दृष्टि से लद्दाख (जम्मू एवं कश्मीर) सबसे बड़ा चुनाव क्षेत्र है जबकि लक्षद्वीप इस दृष्टि से सबसे छोटा चुनाव क्षेत्र है।
11. निम्नलिखित में से द्रविड़ कजगम के संस्थापक कौन थे?
(अ) पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर
(ब) आचार्य विनोबा भावे
(स) सी. राजगोपालाचारी
(द) महात्मा गांधी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
द्रविड़ कजगम की स्थापना पेरियार ई.वी. रामास्वामी नाइकर ने की थी।
12. भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थे?
(अ) के.वी.के. सुंदरम (ब) सुकुमार सेन
(स) जी.वी. मावलंकर (द) टी. स्वामीनाथन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011, 2013
उत्तर-(ब)
भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। इनका कार्यकाल 21 मार्च, 1950 से 19 दिसंबर, 1958 तक था। वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नसीम जैदी हैं।
13. भारत के पहले चुनाव आयुक्त थे-
(अ) एस. पी. सेन वर्मा (ब) डॉ. नागेंद्र सिंह
(स) के. वी. के. सुंदरम (द) डॉ. सुकुमार सेन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. संविधानिक राजसी का अर्थ-
(अ) राजा द्वारा संविधान को परिभाषित करना
(ब) राजा द्वारा संविधान की रचना करना
(स) जनता द्वारा राजा का चुना जाना
(द) संविधान द्वारा प्राप्त शक्ति के अनुसार राजा के द्वारा
शक्तियों का प्रयोग
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
संवैधानिक राजसी का अर्थ एक ऐसी सरकार से है जहां राजा संवैधानिक तौर पर राज्य का प्रमुख होता है। सरकार की एक प्रणाली के रूप में संवैधानिक राजशाही दलगत राजनीति से मुक्त औपचारिक रूप से राज्य का प्रतिनिधित्व करती है जिसमें संविधान के अनुसार शक्तियों का प्रयोग होता है। संवैधानिक राजशाही का प्रमुख उदाहरण ब्रिटेन में द्रष्टव्य है।
15. भारत का दूसरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन था?
(अ) सुकुमार सेन (ब) एस.पी.सेन वर्मा
(स) के.वी.के. सुंदरम (द) टी. स्वामीनाथन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के.वी.के. सुंदरम थे। इनका कार्यकाल वर्ष 1958 से 1967 तक रहा।
16. श्री एन. गोपालस्वामी की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य चनाव आयुक्त का पद किसने संभाला है?
(अ) वी. एस. संपत (ब) एस. वाई. कुरैशी
(स) नवीन चावला (द) एम. एस. गिल
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी की सेवानिवृत्ति (20 अप्रैल. 2009) के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पद नवीन चावला (21 अप्रैल, 2009 से 29 जुलाई, 2010) ने संभाला था। वर्तमान में 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी (19 अप्रैल, 2015 से) है।
17. सूची-प् को सूची-प्प् के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I सूची-II
A. लोक सभा सदस्य 1. निर्वाचक मंडल द्वारा निर्वाचित
B. राष्ट्रपति 2. संसद द्वारा निर्वाचित
C. उपराष्ट्रपति 3. लोक सभा द्वारा निर्वाचित
D. अध्यक्ष (स्पीकर) 4. वयस्क मतदान द्वारा निर्वाचित
कूटः
A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 4 1 2
(द) 4 1 2 3
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
राष्ट्रपति का निर्वाचन निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। लोक सभा सदस्य प्रत्यक्ष निर्वाचन के अधीन वयस्क मतदान द्वारा चुने जाते हैं। उपराष्ट्रपति संसद सदस्यों द्वारा चुना जाता है जबकि लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर) लोक सभा सदस्यों द्वारा चुना जाता है।
18. चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा अनुपालन किए जाने वाली आदर्श आचरण संहिता है-
(अ) उच्चतम न्यायालय द्वारा व्यादेश दिया गया
(ब) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीच स्वैच्छिक समझौते
द्वारा सहमत
(स) भारत के संविधान में निर्धारित
(द) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में विनिर्दिष्ट
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
प्रत्येक निर्वाचन के पूर्व राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आचार संहिता लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में विनिर्दिष्ट प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…