जनन क्या है , परिभाषा तथा प्रकार reproduction definition and types in hindi

reproduction definition and types in hindi जनन क्या है , परिभाषा तथा प्रकार

जनन(reproduction):-

प्रत्येक जीव अपने समान ही नया जीव संतति उत्पन्न करता है इस क्रिया को जनन कहते है। जनन के द्वारा पीढियों में निरन्तरता बनी रहती है तथा किसी जीव की मृत्यु होने पर भी उसकी जाति का असितत्व बना सकता है।

जनन के प्रकार (types of reproduction) :

  1. अलैंगिक जनन
  2. लैंगिक जनन
  1. अलैंगिक जनन(Asexual reproduction)  : वह जनन जिसमे दो जीवो की भागीदारी नहीं होती , इसमें एक जीव द्वारा ही संतान उत्पत्ति संभव हैं , अलैंगिक जनन कई प्रकार की विधियों द्वारा होता हैं। इसमें उत्पन्न संतति पैरेंट के समान होगी अर्थात अनुवांशिक रूप से समान होगी।
  1. लैंगिक जनन(Sexual reproduction) : इसमें दो भिन्न जीवों की भागीदारी आवश्यक है।  इसमें नर तथा मादा दो भिन्न जीवो के सहयोग या मिलने से संतति का निर्माण होता है अर्थात यह अनुवांशिक रूप से भिन्न होती है इसे लैंगिक जनन कहते है।