प्रश्न : 1488 में केप ऑफ गुड होप’ को खोजने वाला नाविक बार्तोलोम्यू डियाज किस देश का निवासी था ?
सन 1488 में केप ऑफ गुड होप’ को खोजने वाला नाविक बार्तोलोम्यू डियाज पुर्तगाल नामक देश का निवासी था | अर्थात बार्तोलोम्यू डियाज एक पुर्तगाली व्यक्ति था और बार्तोलोम्यू डियाज ने ही सबसे पहले केप ऑफ़ गुड होप जगह की खोज की थी |
1487 के अंदर पुर्तगाल से एक व्यक्ति अन्य देशों की खोज करने के लिए निकलता है और 1488 के अंदर वह दक्षिण अफ्रीका के तट पर पहुंचता है जिसे बाद में केप ऑफ गुड होप का नाम दिया गया | वास्तविकता में प्राचीन समय के अंदर इंडिया से गर्म मसालों का व्यापार पूरे विश्व के साथ किया जाता था यह पुर्तगाली व्यक्ति उस रूट की तलाश कर रहा था जिसके माध्यम से इंडिया वाले अन्य देशों तक पहुंचते थे , जब दक्षिण अफ्रीका में उसे यह जगह मिली तो उसे आगे इंडिया तक जाने की एक उम्मीद प्राप्त हुई और यही मुख्य कारण है कि इस जगह को केप ऑफ गुड होप अर्थात उत्तमाशा अंतरीप नाम दिया गया |