प्रश्न : उत्तमाशा अंतरीप (cape of good hope) की खोज किसने की ? (उत्तम आशा)
उत्तर : उत्तम आशा (उत्तमाशा) अंतरीप जिसे अंग्रेजी में केप ऑफ़ गुड होप भी कहा जाता की खोज एक पुर्तगाली व्यक्ति जिसका नाम “बार्थोलेम्यू डियाज” द्वारा 1488 में किया गया था | बार्थोलेम्यू डियाज नाम पुर्तगाली व्यक्ति सन 1487 में पुर्तगाल से अन्य देशों या द्वीपों की खोज करने निकलता है , इसका मुख्य उद्देश्य अन्य देश जैसे भारत (इंडिया) की खोज करना था जो प्राचीन समय में अन्य देशों को मसाला निर्यात करता था | बार्थोलेम्यू डियाज 1488 को दक्षिण अफ्रीका के तट पर पहुँचता है जिसे वह इंडिया समझ बैठता है लेकिन बाद में इसे पता चलता है कि यह इंडिया देश नहीं है लेकिन उसको यहाँ से इंडिया जाने की उम्मीद अधिक हो जाती है इसलिए इस जगह को केप ऑफ गुड होप अर्थात उत्तम आशा अंतरीप नाम दिया गया था |