हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

स्तराधान प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं Apposition Image in hindi ?

Solved554 viewsजीव विज्ञान
36

प्रश्न : स्तराधान प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं Apposition Image in hindi ?

Question is closed for new answers.
admin Selected answer as best November 10, 2022
39

स्तराधान प्रतिबिम्ब (Apposition Image)

दिन के तीव्र प्रकाश के दौरान वर्णक कोशिकाएँ इस तरह प्रसरित हो जाती है कि वे पड़ोसी नेत्रांशकों को एक दूसरे से पृथक कर देती हैं। ये वर्णक कोशिकाएँ प्रकाश अवशोषी पर्यों की तरह नेत्रांशकों के बीच फैल जाती है। ये नेत्रांशकों को पूर्णतः एक-दूसरे से अलग कर देती हैं। इस कारण प्रकाश की किरणें, जो भिन्न-भिन्न कोणों से कॉर्निया पर गिरती हैं वे इन वर्णक कोशिकाओं के पर्दे में अवशोषित हो जाती है। एक नेत्रांशक की किरणें दूसरे नेत्रांशक में प्रवेश नहीं कर पाती है। केवल वे ही किरणें प्रतिबिम्ब बनाने में सफल होती हैं जो कॉर्निया के ठीक केन्द्र में होकर सीधी गुजरती है। इससे स्पष्ट है कि तिरछी किरणें प्रतिबिम्ब बनाने में प्रभावशाली नहीं होती है। केवल सीधी किरणें ही वस्तु के छोटे से भाग का प्रतिबिम्ब बनाती है। इस तरह एक नेत्रांशक वस्तु के छोटे से भाग का प्रतिबिम्ब बनाता है। ऐसे छोटे-छोटे प्रतिबिम्ब परस्पर मिलकर पूर्ण वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं। इस तरह का प्रतिबिम्ब जो छोटे-छोटे टुकड़ों का बना होता है मोजेक प्रतिबिम्ब या स्तराधान प्रतिबिम्ब कहते हैं। प्रतिबिम्ब की स्पष्टता (sharpness) प्रकाश की तीव्रता पर निर्भर करती है।

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

# टैग स्तराधान प्रतिबिम्ब क्या है ?

admin Selected answer as best November 10, 2022
© 2018 &sbistudy; All Rights reserved
Forestly Theme | Powered by Wordpress
error: Content is protected !!