हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ। Draw a labelled diagram of sperm in hindi

Solved2.21K viewsChemistry
15

प्रश्न 9. शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ। (Draw a labelled diagram of sperm in hindi)

Question is closed for new answers.
admin Selected answer as best October 1, 2022
21

उत्तर : मनाव का शुक्राणु का एक नामांकित चित्र निम्न प्रकार है –

इसमें नामों को हिंदी में अंकित किया गया है |

सब्सक्राइब करे youtube चैनल
शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

मानव शुक्राणु के बारे में जानकारी :-
मनुष्य के शुक्राणु की लम्बाई लगभग 60 μm (माइक्रो मीटर) होती है | शुक्राणु को अध्ययन की दृष्टि से चार भागों में बांटा जा सकता है जो निम्नलिखित है –
(1) शीर्ष
(2) ग्रीवा
(3) मध्य भाग
(4) पुच्छ
इन भागों का वर्णन निम्न प्रकार है –
(1) शीर्ष : यह शुक्राणु का शीर्ष भाग होता है जिसका आकार गोलाकार पाया जाता है | शुक्राणु के इस भाग में अगुणित केन्द्रक और एक्रोसोम पाए जाते है | एक्रोसोम का कार्य जल अपघटन एंजाइम का स्त्रावण करना होता है | यह स्त्रावित जल अपघटन एंजाइम निषेचन के समय अंडाणु में प्रवेश करने में सहायता प्रदान करता है |
(2) ग्रीवा : यह भाग शीर्ष के नीचे पाया जाता है जिसका आकार छोटा होता है | इसमें एक जोड़ी तारक केंद्र पायी जाता है | शुक्राणु के अंतिम भाग अर्थात पुच्छ के अक्षीय तंतु दूरस्थ तारक केंद्र से निकलते है |
(3) मध्य भाग : शुक्राणु का मध्य भाग इसी नाम से जाना जाता है , इसमें ऊर्जा का केंद्र पाया जाता है इसलिए इसे शुक्राणु का ऊर्जा केंद्र कहते हैं | इस भाग में अनेकों माइट्रोकांड्रिया पायी जाती है , शुक्राणु को गति करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है , यह ऊर्जा शुक्राणुओं को इसी भाग से प्राप्त होती है |
(4) पुच्छ : यह भाग शुक्राणु का सबसे अंतिम भाग होता है और लम्बाई में सबसे लम्बा भाग भी यही होता है | पुच्छ भाग अक्षीय तंतु से बना होता है | पुच्छ की मदद से ही शुक्राणु गति करता है |
शुक्राणु के भागों का नामांकन अंग्रेजी के साथ चित्र निम्न प्रकार चित्रित किया जाता है –

admin Selected answer as best October 1, 2022
© 2018 &sbistudy; All Rights reserved
Forestly Theme | Powered by Wordpress
error: Content is protected !!