हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

राष्ट्रकूट कला किसे कहते हैं , राष्ट्रकूट राजवंश कला और संस्कृति rashtrakuta style in hindi of architecture

Solved545 viewsChemistry
17

राष्ट्रकूट कला किसे कहते हैं , राष्ट्रकूट राजवंश कला और संस्कृति rashtrakuta style in hindi of architecture ?

Question is closed for new answers.
admin Selected answer as best October 1, 2022
18

राष्ट्रकूट कला
753 ईस्वी में दक्कन में राष्ट्रकूट चालुक्यों के उत्तराधिकारी शासक बने। कृष्ण द्वितीय के काल में बना एलोरा का कैलाश मंदिर पत्थरों को काटकर मंदिर बनाने की वास्तुकला का सजीव व सशक्त उदाहरण माना जा सकता है। शिला को काटकर बड़ी बारीकी से बना, गए मंदिर की समस्त खूबियां इसमें हैं।
संभवतः आठवीं सदी के उत्तरार्ध में पश्चिमी तट के निकट एक द्वीप पर एलिफेंटा के गुफा मंदिर का निर्माण किया गया था। यह मंदिर शिव को समर्पित था, जिनकी महेश के रूप में (त्रिमूर्ति के नाम से लोकप्रिय) बनी प्रतिमा भारतीय वास्तुकला के सर्वश्रेष्ठ नमूनों में गिनी जाती हैं। प्रतिमा के तीन मुख शिव को जनक, पालक और संहारक के रूप में दर्शाते हैं।
आठवीं शताब्दी के अंतिम चतुर्थांश के साथ आरंभ होने वाले इस आरंभिक काल के राष्ट्रकूट पक्ष पर आते हुए हमारे पास एक अच्छे उदाहरण के रूप में पट्टदकल के बाहरी भाग में स्थित अवशिष्ट जैन विमान मंदिर है। यह मूलभूत रूप से तिमंजिला संधार विमान है, आधार से शिखर तक वग्रकार, जिसमें से नीचे के दो तल प्रकार्योचित हैं। स्तंभों पर उत्कीर्णन भी अपने मूल आकार और पुष्टता को खो चुके हैं और मात्र पारंपरिक आकारों में बदल गए हैं जैसे कि परवर्ती चालुक्य मंदिरों में मिलते हैं।

Tag: राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक कौन था ?

सब्सक्राइब करे youtube चैनल
admin Selected answer as best October 1, 2022
© 2018 &sbistudy; All Rights reserved
Forestly Theme | Powered by Wordpress
error: Content is protected !!